"इसरो दूरमिति अनुवर्तन और आदेश संचारजाल" के अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
(''''इसरो दूरमिति अनुवर्तन और आदेश संचारजाल''' (इस्ट्रैक)...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
 
पंक्ति 12: पंक्ति 12:
 
==संबंधित लेख==
 
==संबंधित लेख==
 
{{इसरो केन्द्र}}
 
{{इसरो केन्द्र}}
[[Category:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन]]
+
[[Category:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन]][[Category:भारत सरकार के संस्थान]][[Category:अंतरिक्ष विज्ञान]][[Category:विज्ञान कोश]]
 
__INDEX__
 
__INDEX__
 
__NOTOC__
 
__NOTOC__

13:59, 6 जुलाई 2012 के समय का अवतरण

इसरो दूरमिति अनुवर्तन और आदेश संचारजाल (इस्ट्रैक), 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) व विश्व भर की अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के प्रमोचन यान और पृथ्वी की निम्न कक्षा में परिक्रमारत अंतरिक्ष यान तथा गहन अंतरिक्ष अभियान के लिए अंतरिक्ष यान नियंत्रण, टीटीसी सहायता सेवाओं और अन्य संबंधित परियोजनाओं के लिए अंतरिक्ष प्रचालन सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए ज़िम्मेदार है। इसरो की भारतीय प्रादेशिक नौवहन उपग्रह प्रणाली के लिए अनुवर्तन और वायुमंडलीय अनुप्रयोगों के लिए राडार प्रणाली का विकास और भू-खंड नेटवर्क की स्थापना इस्ट्रैक की अतिरिक्त ज़िम्मेदारी है।

व्यापक संचारजाल

पिछले कुछ वर्षों में 'भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन' (इसरो) ने उपग्रह और प्रमोचन यान अभियानों के लिए दूरमिति, अनुवर्तन और आदेश (टीटीसी) सहायता प्रदान करने के लिए भू केंद्रों के एक व्यापक नेटवर्क की स्थापना की है। ये सुविधाएँ इसरो दूरमिति, अनुवर्तन और आदेश नेटवर्क (इस्ट्रैक) के अंतर्गत वर्गीकृत की गई हैं, जिसका मुख्यालय भारत के कर्नाटक राज्य में बैंगलोर में स्थित है। अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हुए इस्ट्रैक के टीटीसी भू-केंद्र बैंगलूर, लखनऊ, शार (श्रीहरिकोटा), तिरुवनंतपुरम, पोर्ट ब्लेयर, ब्रुनेई, बिआक (इंडोनेशिया) और मॉरीशस में स्थित हैं।

मिशन 'चंद्रयान-1'

वर्ष 2008 के दौरान बैंगलूर के पास बैयालालू ग्राम में स्थापित 'भारतीय गहन अंतरिक्ष नेटवर्क' (आई.डी.एस.एन.) भारत के प्रथम और प्रतिष्ठित लूनार मिशन, 'चंद्रयान-1' के लिए गहन अंतरिक्ष सहायता प्रदान करने के लिए भू-खंड के रूप में कार्य करता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख