ताजमहल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Govind (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:53, 4 अप्रैल 2010 का अवतरण
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Bharatkosh-logo.png पन्ना बनने की प्रक्रिया में है। आप इसको तैयार करने में सहायता कर सकते हैं।

ताजमहल / Tajmahal

आगरा में यमुना के किनारे स्थित ताजमहल मुग़ल शासन का सबसे प्रसिद्ध स्मारक है। इसे शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की क़ब्र के ऊपर बनवाया था। मृत्यु के बाद शाहजहाँ को भी वहीं दफनाया गया। इस स्मारक का नक़्शा भारतीय वास्तुकार ईसा ने बनाया था। कुछ लोगों का अनुमान है कि नक़्शा बनाने में इटली अथवा फ्रांस के वास्तुकार की भी मदद ली गई थी। ताजमहल का निर्माण 1632 ई॰ में आरंभ हुआ और 1653 ई॰ में पूरा हुआ। उस समय इसके निर्माण में तीन करोड़ बीस लाख रूपये लगे थे। सफेद संगमरमर की यह कृति संसार भर में प्रसिद्ध है और पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंन्द्र है।