नैना देवी की आरती

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
DrMKVaish (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:52, 9 सितम्बर 2011 का अवतरण ('{{पुनरीक्षण}} <blockquote><span style="color: maroon"><poem> तेरा अदभुत रूप निराला,...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

तेरा अदभुत रूप निराला, आजा! मेरी नैना माई ए |

तुझपै तन मन धन सब वारूं, आजा मेरी नैना माई ए ||

सुन्दर भवन बनाया तेरा, तेरी शोभा न्यारी |

नीके नीके खम्भे लागे, अद्-भुत चित्तर करी |
तेरा रंग बिरंगा द्वारा || आजा

झाँझा और मिरदंगा बाजे, और बाजे शहनाई |

तुरई नगाड़ा ढोलक बाजे, तबला शब्त सुनाई |
तेरे द्वारे नौबत बाजे || आजा

पीला चोला जरद किनारी, लाल ध्वजा फहराये |

सिर लालों दा मुकुट विराजे, निगाह नहिं ठहराये |
तेरा रूप न वरना जाए || आजा

पान सुपारी ध्वजा, नारियल भेंट तिहारी लागे |

बालक बूढ़े नर नारी की, भीड़ खड़ी तेरे आगे |
तेरी जय जयकार मनावे || आजा

कोई गाए कोई बजाए, कोई ध्यान लगाये |

कोई बैठा तेरे आंगन में, नाम की टेर सुनाये |
कोई नृत्य करे तेरे आगे || आजा

कोई मांगे बेटा बेटी, किसी को कंचन माया |

कोई माँगे जीवन साथी, कोई सुन्दर काया |
भक्तों किरपा तेरी मांगे || आजा


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख