वक्त्रेश्वर शक्तिपीठ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रेणु (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:36, 14 सितम्बर 2011 का अवतरण ('हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। ये अत्यंत पावन तीर्थ कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। वक्त्रेश्वर, 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है।

  • पूर्वी रेलवे की मुख्य लाइन पर आण्डाल जंक्शन से सैंथिया लाइन पर आण्डाल से लगभग 39 किलोमीटर दूर एक छोटा-सा स्टेशन है- दुब्राजपुर, जहाँ से लगभग 12 किलोमीटर उत्तर में अनेक तप्त झरने हैं।
  • वहीं पर शिव के अनेक शिवालय भी हैं।
  • यह स्थान वक्त्रेश्वर कहा जाता है, जो वाकेश्वर नाले के तट पर स्थित होने के कारण कहा जाता है।
  • यहीं वक्त्रेश्वर शक्तिपीठ है, जो सैंथिया स्टेशन से लगभग 11 किलोमीटर दूर एक श्मशान की भूमि में विद्यमान है।
  • यहाँ का मुख्य मंदिर वक्त्रेश्वर शिव मंदिर है।
  • यहाँ पर सती का "मन" गिरा था।
  • कुछ विद्वान यहाँ सती के दोनों 'भ्रू' का निपात मानते हैं।
  • यहाँ की सती 'महिषासुरमर्दिनी' तथा शिव ' वक्त्रनाथ' हैं।
  • कहा जाता है कि यहीं पर महर्षि कहोड़ के पुत्र अष्टावक्र का आश्रम भी था, जो अब नहीं है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख