इलियास शाह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:15, 16 अक्टूबर 2011 का अवतरण (श्रेणी:इतिहास (को हटा दिया गया हैं।))
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
  • इलियास शाह को 'हाजी' या 'मलिक इलियास' के नाम से भी जाना जाता था।
  • यह पश्चिम बंगाल के स्वतंत्र बादशाह अलाउद्दीन अली शाह (1339-45 ई.) का सौतेला भाई था।
  • उसके बाद 1345 ई. के आसपास यह गद्दी पर बैठा और 'शमसुद्दीन इलियास शाह' की पदवी धारण की।
  • उसने 1357 ई. तक शासन किया और 1352 ई. में पूर्व बंगाल को जीता तथा उड़ीसा और तिरहुत से खिराज़ वसूल किया।
  • इलियास शाह ने बनारस पर भी चढ़ाई करने की धमकी दी, इससे दिल्ली का सुल्तान फ़िरोज़शाह तुग़लक़ (1351-88 ई.) भड़क उठा और उसने बंगाल पर हमला कर दिया।
  • इलियास अपनी राजधानी पंडुआ से हटकर पूर्वी बंगाल के इकडला नामक स्थान पर चला गया।
  • उसने सुल्तान की फ़ौज को पीछे ढकेल दिया। उसका शासन काल अत्यन्त सफल रहा।
  • अपने शासन में उसने नया सिक्का चलाया और अपनी राजधानी में कई मस्जिदें और इमारतें बनवाईं।
  • उसकी मृत्यु राजधानी पंडुआ में 1357 ई. में हुई।
  • इलियास शाह के बाद उसके उत्तराधिकारियों की एक लम्बी श्रृंखला 1490 ई. तक बंगाल का शासन करती रहीं। इन सबकी गणना बंगाल के 'इलियासशाही वंश' में की जाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

भट्टाचार्य, सच्चिदानन्द भारतीय इतिहास कोश, द्वितीय संस्करण-1989 (हिन्दी), भारत डिस्कवरी पुस्तकालय: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान, 54।

संबंधित लेख