करूर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
Disamb2.jpg करूर एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- करूर (बहुविकल्पी)

करूर केरल की प्राचीनतम राजधानी थी, जो पेरियार नदी पर स्थित थी। करूर का अभिज्ञान वर्तमान 'तिकरूर' ग्राम से किया जाता है, जो कोचीन से 28 मील पूर्वोत्तर में स्थित है।

  • अमरावती और कावेरी नदी का संगम यहाँ से 6 मील की दूरी पर है।
  • केरल या चेरवंशीय नरेशों के पश्चात् चोलों ने भी यहाँ राज्य किया था।
  • चोल अपने को सूर्यवंशीय मानते थे, और इसी कारण 'करूर' को 'भास्करपुरम्' या 'भास्करक्षेत्र' भी कहा जाता था।
  • करूर में पशुपतीश्वर शिव का कलापूर्ण मंदिर स्थित है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख