मैथन बाँध धनबाद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
शिल्पी गोयल (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:47, 30 मई 2010 का अवतरण ('यह धनबाद शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है जो शहर से 52 कि...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

यह धनबाद शहर का प्रमुख पर्यटन स्थल है जो शहर से 52 किमी. दूर है। यह दामोदर घाटी परियोजना का सबसे बड़ा बाँध है। यहाँ तीन ओर से पहाड़ियों से घिरा जलाशय है। यह बाँध, बराकर नदी पर बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाया गया है। यहाँ भूमिगत जल विद्युत केन्द्र स्थापित किया गया है, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में अपनी तरह का पहला जलविद्युत केन्द्र है।

मैथन का क्षेत्रफल

मैथन के जलाशय का क्षेत्रफल 65 वर्ग किमी. है। इस झील में एक द्वीप पर एक विश्राम गृह बना है। जहाँ ठहरने, नाव व सैर करने और शौकिया मछली पकड़ने की सुविधाएँ हैं। पास में ही एक मृग उपवन और एक पक्षी विहार भी है।