भोज परमार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:14, 20 अप्रैल 2013 का अवतरण (''''भोज परमार''' मालवा के 'परमार' अथवा 'पवार व...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

भोज परमार मालवा के 'परमार' अथवा 'पवार वंश' का यशस्वी राजा था। उसने 1018-1060 ई. तक शासन किया था। उसकी राजधानी धार थी। भोज परमार ने 'नवसाहसाक' अर्थात 'नव विक्रमादित्य' की पदवी धारण की थी।

  • जनश्रुति है कि भोज परमार ने पुरुष्कों (तुर्कों) को भी पराजित किया था।
  • भोज परमार विद्या का पोषक, कवियों का संरक्षक और स्वयं भी बहुमुखी विद्वान था।
  • उसने संस्कृत में छन्द, अलंकार, योगशास्त्र, गणित ज्योतिष तथा वास्तुकला आदि विषयों पर गम्भीर पुस्तकें लिखी थीं।
  • भोज ने भोजपुर में एक विशाल सरोवर का निर्माण कराया था, जिसका क्षेत्रफल 250 वर्ग मील से भी अधिक विस्तृत था।
  • यह सरोवर पन्द्रहवीं शताब्दी तक विद्यमान था, जब उसके तटबन्धों को कुछ स्थानीय शासकों ने काट दिया।
  • अपने शासन काल के अंतिम वर्षों में भोज परमार को पराजय का अपयश भोगना पड़ा।
  • गुजरात के चालुक्य राजा तथा चेदी नरेश की संयुक्त सेनाओं ने लगभग 1060 ई. में भोज परमार को पराजित कर दिया। इसके बाद ही उसकी मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख