रविदास मंदिर, वाराणसी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:15, 21 मार्च 2014 का अवतरण (Text replace - "Category:हिन्दू धर्म कोश" to "Category:हिन्दू धर्म कोशCategory:धर्म कोश")
रविदास मंदिर वाराणसी में स्थित है। संत रविदास के नाम पर काशी में बीएचयू के पीछे डाफी क्षेत्र में संत रविदास मंदिर स्थित है। सफेद संगमरमर से निर्मित इस मंदिर का गुम्बद सुनहरे रंग का है जो देखने में बेहद खूबसूरत एवं भव्य लगता है। दूर से ही मंदिर की चमक दिखाई देने लगती है। वहीं, जब इस गुम्बद पर सूर्य की रोशनी टकराती है तो मंदिर की छटा और बढ़ जाती है। रविदास जयंती पर दर्शनार्थियों का मंदिर में तांता लगा रहता है। खासकर पंजाब से तो जत्था का जत्था रविदास मंदिर पहुंचता है। इस दौरान पूरा डाफी क्षेत्र उत्सवमय हो जाता है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख