जोधाबाई का महल, फ़तेहपुर सीकरी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:06, 11 फ़रवरी 2015 का अवतरण (''''जोधाबाई का महल''' आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल [[फ़त...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

जोधाबाई का महल आगरा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फ़तेहपुर सीकरी के 'मरियम महल' के दक्षिण-पश्चिमी तरफ़ स्थित है। मुग़ल बादशाह अकबर ने अपनी दूसरी रानी जोधाबाई के लिए इस महल का निर्माण करवाया था।

  • यह दो मंजिला इमारत है। इसका मुख्य दरवाज़ा दक्षिण की तरफ़ है।
  • इमारत पर हिन्दू स्थापत्य का प्रभाव है, चाहे वह कारीगरी में हो या दीवारों पर चित्रकारी में।
  • इस शानदार इमारत के उत्तरी तथा दक्षिणी ओर नील रंग के टाइलों का प्रयोग किया गया था, जो कि मुल्तान से लाये गये थे।
  • फ़तेहपुर सीकरी में बने सभी भवनों के आकार में यह महल सबसे बड़ा है। महल 320 फुट लम्बा और 215 फुट ऊँचा है।
  • इस महल में की गयी सजावट दक्षिण के मंदिरों से प्रभावित है। इसमें गुजरात के कारीगरों का प्रभाव दिखाई पड़ता है।
  • जोधाबाई महल के उत्तर में 'ग्रीष्म विलास' एवं दक्षिण में 'शरद विलास' का निर्माण हुआ है।
  • महल में लगे खम्भों के शहतीर एवं उनकी घण्टियों की साँकरों जैसी उमड़ी डिज़ाइनें पूर्णतः हिन्दू मदिरों जैसी हैं।
  • जोधाबाई के महल के समीप ही स्थित ‘मरियम की कोठी' एक छोटी इमारत है।


इन्हें भी देखें: मुग़लकालीन स्थापत्य एवं वास्तुकला, मुग़ल काल एवं मुग़ल साम्राज्य


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख