अहमद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:57, 5 मई 2015 का अवतरण (''''अहमद''' (अंग्रेज़ी: ''Ahmad'') जहाँगीर बादशाह के समकालीन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

अहमद (अंग्रेज़ी: Ahmad) जहाँगीर बादशाह के समकालीन आगरा निवासी कवि थे। इनका पूरा नाम ताहिर अहमद है।

  • इन्होंने अपने 'कोकसार' नामक ग्रंथ की रचना 1621 ई. (सं. 1678, आषाढ़ कृष्ण पक्ष पंचमी) में की, इससे इनका जहाँगीर के शासन-काल में विद्यमान होना प्रमाणित है।
  • इनकी रचनाओं में 'अहमद बारामासी', 'रतिविनोद', 'रसविनोद' और 'सामुद्रिक' की गणना भी की जाती है।
  • इन ग्रंथों से व्यक्त होता है कि ये शृंगारी भावना के कवि हैं।
  • नागरी प्रचारिणी सभा की खोज रिपोर्टों में इन्हें कहीं सूफ़ी और कहीं वैष्णव कहा गया है।
  • 'सिग्विजय भूषण' में इनके दो कवित्त उद्धृत हैं।
  • ये अपनी प्रेम की कोमल कल्पना के लिए विशेष प्रसिद्ध हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


संबंधित लेख