डीडी सहयाद्रि (चैनल)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:02, 31 जनवरी 2014 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
डीडी सहयाद्रि (चैनल)
डीडी सहयाद्रि चैनल
विवरण 'डीडी सहयाद्रि चैनल' दूरदर्शन के प्रमुख चैनलों में से एक है। चैनल मराठी भाषा में अपने कार्यक्रमों का प्रसारण करता है।
देश भारत
शुरुआत 1994
दूरदर्शन स्टुडियो मुंबई, पुणे और नागपुर
संबंधित लेख दूरदर्शन
अन्य जानकारी लोकप्रिय धारावाहिकों, शिक्षाप्रद कार्यक्रमों, और फिल्मी कार्यक्रमों की वजह से 'डीडी सहयाद्रि' का अपना एक विशिष्ट स्थान है।

डीडी सहयाद्रि भारत में प्रसारित होने वाले दूरदर्शन के प्रमुख चैनलों में से एक है। यह चैनल मराठी भाषा में अपने कार्यक्रमों का प्रसारण करता है।

  • यह चैनल वर्ष 1994 में आरंभ किया गया था।
  • मुंबई, पुणे और नागपुर स्थित दूरदर्शन स्टुडियो में निर्मित कार्यक्रमों की सहायता से चलने वाले डीडी सहयाद्रि चैनल का महाराष्ट्र के घर-घर में नाम है, जिसका सबसे बड़ा कारण है- 'उच्च गुणता मूल्य वाले कार्यक्रम'।
  • प्राइवेट उपग्रह चैनलों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अपने लोकप्रिय धारावाहिकों, शिक्षाप्रद कार्यक्रमों, सार्वजनिक बहसों और फिल्मों पर आधारित कार्यक्रमों की वजह से डीडी सहयाद्रि का अपना एक विशिष्ट स्थान है।

क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा

सभी दूरदर्शन केन्द्र अपनी-अपनी संबंधित क्षेत्रीय भाषाओं में कार्यक्रमों का निर्माण करते हैं। क्षेत्रीय 'भाषा उपग्रह सेवा' और 'क्षेत्रीय राज्य नेटवर्क' विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करते हैं, जिनमें लोगों के साथ उनकी अपनी भाषाओं में सम्पर्क स्थापित करने के लिए विकासात्मक समाचार, धारावाहिक, वृत्तचित्र, समाचार एवं सामयिकी कार्यक्रम सम्मिलित हैं। संबंधित राज्यों में क्षेत्रीय भाषा के कार्यक्रम 'डीडी नेशनल' की रिजनल विन्डो के दौरान स्थलीय मोड में तथा क्षेत्रीय भाषा उपग्रह चैनलों पर पूरे देश में चौबीस घंटे उपलब्ध होते हैं। 'क्षेत्रीय भाषा उपग्रह सेवा' के अन्तर्गत 'डीडी सहयाद्रि' के अतिरिक्त निम्नलिखित चैनल आते हैं-

  1. डीडी नॉर्थ ईस्ट
  2. डीडी उड़िया
  3. डीडी पोढ़िगै
  4. डीडी पंजाबी
  5. डीडी सप्तगिरि
  6. डीडी बांग्ला
  7. डीडी गुजराती
  8. डीडी चन्दना
  9. डीडी कशीर
  10. डीडी मलयालम


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख