धनबाद पर्यटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:03, 25 अगस्त 2012 का अवतरण (Text replace - "लिहाज़़" to "लिहाज़")
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:भ्रमण, खोजें
धनबाद धनबाद पर्यटन धनबाद ज़िला
कोयले की खान, धनबाद
Coa Mine, Dhanbad

झारखण्ड के शहर धनबाद में पर्यटन के लिहाज़ से भी यहाँ की खदानें काफ़ी महत्त्वपूर्ण है। देश विदेश से बड़ी संख्या में लोग इन खदानों को देखने आते हैं। इसके अलावा यहाँ एक भव्य दुर्गा मन्दिर है जो दीयपुर दलमी के नाम से जाना जाता है। इसके प्रमुख पर्यटन स्थल है-

पर्यटन स्थल

पंचेत

  • दामोदर घाटी परियोजना के अंतर्गत मैथन से 16 किलोमीटर दूर पहाड़ी के पास पंचेत बाँध है।
  • यह बाँध दामोदर घाटी परियोजना का सबसे लम्बा बाँध है।

तोपचांची

  • धनबाद से 37 किलोमीटर दूर तोपचांची झील है।
  • जो राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर 2 से लगभग सटी हुई है।
  • यह एक कृत्रिम जलाशय है।

मैथन बाँध

  • यह दामोदर घाटी परियोजना का सबसे बड़ा बाँध है।
  • यहाँ तीन ओर से पहाड़ियों से घिरा जलाशय है।
  • यह बाँध, बराकर नदी पर बाढ़ नियंत्रण के लिए बनाया गया है।

पानर्रा

  • धनबाद के निरसा-कम-चिरकुण्डा खण्ड में स्थित पानर्रा बहुत ख़ूबसूरत स्‍थान है।
  • स्थानीय निवासियों के अनुसार यह माना जाता है कि पांच पाण्डवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहीं बिताया था।
  • यहाँ पर भगवान शिव को समर्पित एक मन्दिर भी बना हुआ है जो बहुत ख़ूबसूरत है।

चारक खुर्द

  • चारक खुर्द अपने गर्म पानी के झरनों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है।
  • यह झरने पर्यटकों को बहुत आकर्षित करते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख