सतीश शाह
सतीश शाह
| |
| प्रसिद्ध नाम | सतीश शाह |
| अन्य नाम | सतीश रवीलाल शाह |
| जन्म | 25 जून, 1961 |
| जन्म भूमि | मुंबई |
| मृत्यु | 25 अक्टूबर 2025 |
| मृत्यु स्थान | मुंबई |
| पति/पत्नी | मधु शाह |
| कर्म भूमि | मुम्बई |
| कर्म-क्षेत्र | अभिनेता |
| मुख्य फ़िल्में | द लॉस्ट गोल्ड ऑफ ख़ान, द लॉस्ट गोल्ड ऑफ ख़ान, मिलेंगे मिलेंगे, हीरो नम्बर वन आदि। |
| नागरिकता | भारतीय |
| अन्य जानकारी | सतीश शाह ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, जाने भी दो यारों जैसी कई सुपरहिट फ़िल्मों में अभिनय किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग के लोग तब भी कायल थे और आज भी हैं। |
| बाहरी कड़ियाँ | 05:32, 27 अक्टूबर 2025 (IST) |
सतीश शाह (अंग्रेज़ी: Satish Shah; जन्म- 25 जून, 1961, मुंबई; मृत्यु- 25 अक्टूबर 2025, मुम्बई) भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता हैं। इन्होंने मराठी और हिंदी फ़िल्मों में अभिनय किया हैं। सतीश छोटी स्क्रीन पर भी दिखाई दिये, जहाँ इन्होंने कई कॉमिक भूमिकाएँ कीं।
संक्षिप्त परिचय
सतीश शाह का जन्म 25 जून, 1951 को मुंबई में हुआ था। बॉलीवुड के साथ-साथ टेलीविज़न पर हास्य अभिनेता के तौर पर पहचाने जाते हैं। इनका का पूरा का नाम सतीश रवीलाल शाह हैं। इनकी पत्नी का नाम मधु शाह है।
प्रमुख फ़िल्में
सतीश ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1978 में अरविंद देसाई की फिल्म ‘अजीब दास्तां’ से की। वर्ष 1983 में आई फिल्म “जाने भी दो यारों” में सतीश ने नगर निगम आयुक्त डी मेलो की भूमिका निभायी जिसको लेकर उनकी काफ़ी तारीफ हुई।
सतीश ने टेलीविजन में दिखाई जाने वाले धारावाहिक ‘साराभाई बनाम साराभाई’ में भी अभिनय किया। सतीश ने दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाली धारावाहिक ‘ऑल द बेस्ट’ और ‘नहले पे दहला’ में भी अपना अभिनय किया। इसके बाद वह लोकप्रिय ‘कॉमेडी सर्कस’ में जज की भूमिका में नजर आये।
चार दशक से अधिक लंबे करियर में,सतीश ने फिल्मों और टेलीविजन सीरियलों में काम किया। उन्हें जाने भी दो यारो, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं (1999), मैं हूं ना, कल हो ना हो (2003), कभी हां कभी ना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, ओम शांति ओम (2007) और शादी नंबर 1, मुझसे शादी करोगी (2004) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने 250 से अधिक फिल्मों में काम किया हैं।
निधन
सतीश का 25 अक्टूबर, 2025 को 74 वर्ष की आयु में कथित तौर पर किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। सतीश का 16 जून को कोलकाता में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। सतीश का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले (पश्चिम) स्थित पवन हंस श्मशान घाट में हुआ।
|
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
