रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Royal Rajasthan on Wheels से अनुप्रेषित)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स (अंग्रेज़ी: Royal Rajasthan on Wheels) भारत की शाही रेलागाड़ियों में से एक है। राजस्थान पर्यटन एवं भारतीय रेल की नई सुपर लग्जरी ट्रेन 'रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स' में सफ़र करने का अपना अलग ही मजा है। फाइव स्टार होटल जैसी सुख-सुविधाओं से लैस ये ट्रेन राजसी ठाट-बाट का एहसास कराती है। यह शाही रेलगाड़ी नई दिल्ली से अपना सफर शुरू कर राजस्थान के पर्यटन स्थलों जोधपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, रणथम्भौर और जयपुर साथ ही मध्य प्रदेश के खजुराहो और उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों आगरा के साथ ही वाराणसी का भी सफ़र तय करती है।[1]

शुरुआत

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स भारत की लक्जरी है। जनवरी 2009 में इस ट्रेन को लांच किया गया था। अगर राजस्थान के साथ आसपास के राज्यों का सैर करने का मन है तो यात्रियों के लिए ये ट्रेन बिल्कुल ठीक है। इस ट्रेन का ट्रैरिफ प्लॉन 3 लाख, 78 हजार रुपए से शुरू है। वो भी एक व्यक्ति के लिए सात रातों का पैकेज। बाकी अलग-अलग सुविधाओं के हिसाब से ट्रैरिफ और भी ज्यादा है।[2]

सुविधाएँ

रॉयल राजस्थान ऑन व्हील्स का भीतरी दृश्य

इस ट्रेन में विभिन्न प्रकार की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं-

  1. रेस्टोरेंट
  2. यात्री सैलून
  3. लाउन्ज बार
  4. एलसीडी टीवी
  5. एसी बेडरूम
  6. जिम
  7. स्पा
  8. बार

रेलगाड़ी में दो सुपर डीलक्स स्यूटस, 13 डीलक्स सैलून, दो रेस्तरां बार, स्पा, बोर्ड रूम, वाई-फाई आदि तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं मिलती है। अगर यात्री किसी साथी के साथ इस ट्रेन में सफर का मजा लेना चाहते हैं तो इसके लिए सात लाख तक रुपए खर्च करने पड़ेंगे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख