"मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
(मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी को अनुप्रेषित (रिडायरेक्ट))
 
(इसी सदस्य द्वारा किए गए बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Mohammad Shafi Qureshi'' ; जन्म- [[24 नवम्बर]], [[1929]], [[श्रीनगर]], [[जम्मू-कश्मीर]]) [[भारत]] के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक हैं। इन्हें जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी का संस्थापक माना जाता है। इन्होंने जम्मू-कश्मीर में राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। नेशनल कान्फ्रेंस को राष्ट्रीय कांग्रेस में बदलने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही थी। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में वकालत भी की। सन [[1965]] में आप जम्मू-कश्मीर से [[राज्य सभा]] के लिये निर्वाचित हुए। इन्होंने [[बिहार]] और [[मध्य प्रदेश]] के [[राज्यपाल]] का पदभार भी ग्रहण किया था।
#REDIRECT [[मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी]]
==जन्म तथा शिक्षा==
मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी का जन्म 24 नवम्बर, 1929 को [[जम्मू-कश्मीर]] के [[श्रीनगर]] में हुआ था। इनके [[पिता]] का नाम हाजी मोहम्मद आमिन अब्बासी था। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी की प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर के 'क्रिश्चियन मिशन सोसायटी हेडाऊ मेमोरियल हाईस्कूल' में हुई थी। इन्होंने 'श्री अमरसिंह कॉलेज', श्रीनगर में शिक्षा प्राप्त कर स्नातक की उपाधि प्राप्त की। '[[अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय]]' से आपने एम.ए. और एल.एल.बी. की उपाधि ग्रहण की।<ref name="aa">{{cite web |url= http://mppost.com/sidebar.php?page_id=25|title= मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल|accessmonthday= 20 सितम्बर|accessyear= 2014|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= एमपी पोस्ट|language= हिन्दी}}</ref>
====शैक्षणिक गतिविधियाँ====
छात्र जीवन में मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी कुशल खिलाड़ी रहे। उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। कॉलेज और विश्वविद्यालय की डिवेटिंग सोसायटी के आप अध्यक्ष रहे। ये 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' की स्टूडेंट केविनेट के [[1952]] से [[1954]] तक सदस्य रहे और लॉ सोसायटी के सचिव रहे। इन्हें जॉग्रफीकल सोसायटी का उपाध्यक्ष [[1954]] में बनाया गया। आप जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष भी चुने गए।
====विवाह====
मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी का [[विवाह संस्कार|विवाह]] बेगम फातिमा से हुआ। आपके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
====बहुमुखी प्रतिभा====
छात्र जीवन से ही मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी में बहुमुखी प्रतिभा रही। इनकी मातृभाषा [[कश्मीरी भाषा|कश्मीरी]] है तथा आपको [[अंग्रेज़ी]], [[पंजाबी भाषा|पंजाबी]], [[उर्दू]], [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]], [[अरबी भाषा|अरबी]] और [[हिन्दी]] का भी अच्छा ज्ञान है।<ref name="aa"/>
==राजनीतिक गतिविधियाँ==
[[जम्मू-कश्मीर]] की राजनीतिक गतिविधियों में मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने सक्रिय भाग लिया। नेशनल कान्फ्रेंस को राष्ट्रीय कांग्रेस में बदलने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और राष्ट्रीय कांग्रेस के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष बने। इन्होंने जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में वकालत भी की और सन [[1965]] में जम्मू और कश्मीर से [[राज्य सभा]] के लिये निर्वाचित हुए। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी सन [[1967]], [[1971]] और [[1977]] के आम चुनावों में अनन्तनाग [[लोक सभा]] चुनाव क्षेत्र से निर्वाचित हुए। आप [[28 जनवरी]], [[1966]] से [[14 फ़रवरी]], [[1969]] तक केन्द्रीय वाणिज्य उपमंत्री; [[15 फ़रवरी]], 1969 से [[2 मई]], [[1971]] तक केन्द्रीय स्टील एण्ड हेवी इंजीनियरिंग विभाग के उपमंत्री रहे। [[अक्टूबर]], [[1974]] से [[मार्च]], [[1977]] तक केन्द्रीय रेल उपमंत्री रहे और [[31 जुलाई]], [[1979]] को केन्द्रीय पर्यटन और नागरिक विमानन मंत्री बने।
==विदेश यात्राएँ==
विभिन्न प्रतिनिधि मण्डलों के प्रतिनिधित्व के रूप में मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने अनेक देशों की यात्राएं कीं। संसदीय प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य के रूप में इन्होंने अलजीरिया, मोरेक्को, ट्यूनेशिया, सेनगल, मॉरीशस और अन्य देशों की यात्रा की। आपने 'इण्डियन हज डेलीगेशन' का नेतृत्व किया और [[1973]] में सऊदी अरब और ईराक की यात्रा पर गए। बुल्गारिया, रोमानिया, लीबिया, हंगरी, बेहराईन, ऑस्ट्रेलिया, सीरिया और चीन आदि देशों की भी इन्होंने यात्रा की। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने [[दिसम्बर]], [[1991]] में मॉरिशस में आयोजित 'वर्ल्ड उर्दू कान्फ्रेंस' में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल का नेतृत्व किया।<ref name="aa"/>
====विभिन्न पदों पर कार्य====
मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी 'अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी' के सदस्य, गालिब संस्थान के कोषाध्यक्ष और सचिव, हिन्दुस्तानी अदबी सोसायटी के संरक्षक, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ओल्ड बायज एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा [[नई दिल्ली]] की क्रेसेन्ट-एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष भी रहे।
==अभिरूचि==
[[प्राचीन भारत का इतिहास|प्राचीन भारतीय इतिहास]] में मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी की विशेष रूचि है। पुस्तकें पढ़ने और खेलकूद की गतिविधियों में हिस्सा लेने में आप विशेष दिलचस्पी लेते हैं। इन्होंने [[क्रिकेट]], [[हॉकी]], गोल्फ और विलियर्डस आदि खेलों में हिस्सा लिया है। आप 'कश्मीर गोल्फ क्लब', [[श्रीनगर]]; 'अमरसिंह क्लब', श्रीनगर; 'दिल्ली जीमखाना क्लब', 'नई दिल्ली गोल्फ क्लब' के सदस्य और 'वेडमिन्टन एसोसिएशन ऑफ इण्डिया' के अध्यक्ष रहे।
==राज्यपाल==
मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने [[बिहार]] के [[राज्यपाल]] के रूप में [[19 मार्च]], [[1991]] को शपथ ग्रहण की और इस पद पर [[13 अगस्त]], [[1993]] तक रहे।<ref>{{cite web |url=http://upgovernor.gov.in/upgovernor.gov.in/qureshibio1.htm |title= SHRI  MOHD. SHAFI QURESHI|accessmonthday= 20 सितम्बर|accessyear= 2014|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref> आपने [[24 जून]], [[1993]] को [[मध्य प्रदेश]] के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया। मध्य प्रदेश राज्यपाल का सम्पूर्ण दायित्व इन्होंने [[14 अगस्त]], [[1993]] को ग्रहण किया था।<ref name="aa"/>
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
{{मध्य प्रदेश के राज्यपाल}}
[[Category:मध्य प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:बिहार के राज्यपाल]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

11:53, 20 सितम्बर 2014 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: