"उज्जयिनी शक्तिपीठ": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
(हरसिद्धि शक्तिपीठ को अनुप्रेषित (रिडायरेक्ट))
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''उज्जयिनी शक्तिपीठ''' [[शक्तिपीठ|51 शक्तिपीठों]] में से एक है। इस शक्तिपीठ की स्थिति को लेकर विद्वानों में मतभेद हैं। कुछ [[उज्जैन]] के निकट [[शिप्रा नदी]] के तट पर स्थित भैरवपर्वत को, तो कुछ [[गुजरात]] के [[गिरनार पर्वत]] के सन्निकट भैरवपर्वत को वास्तविक शक्तिपीठ मानते हैं। अत: दोनों ही स्थानों पर शक्तिपीठ की मान्यता है।
#REDIRECT [[हरसिद्धि शक्तिपीठ]]
==मान्यता==
[[हिन्दू धर्म]] के [[पुराण|पुराणों]] के अनुसार जहां-जहां [[सती]] के अंग के टुकड़े, धारण किए [[वस्त्र]] या [[आभूषण]] गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आये। ये अत्यंत पावन [[तीर्थ स्थान|तीर्थस्थान]] कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवीपुराण में [[शक्तिपीठ|51 शक्तिपीठों]] का वर्णन है। भूत-भावना [[महाकालेश्वर]] की क्रीड़ा-स्थली 'अवंतिका' ([[उज्जैन]]) पावन शिप्रा के दोनों तटों पर स्थित है। वहीं [[पार्वती]] हरसिद्धि देवी का मंदिर शक्तिपीठ, रुद्रसागर या रुद्र सरोवर नाम से तालाब के निकट है। मान्यता है कि यहाँ [[सती]] की कुहनी का पतन हुआ था। अतः वहाँ कुहनी की [[पूजा]] होती है। यहाँ की शक्ति 'मंगल चण्डिका' तथा भैरव 'मांगल्य कपिलांबर हैं-
<blockquote><poem>उज्जयिन्यां कूर्परं व मांगल्य कपिलाम्बरः।
भैरवः सिद्धिदः साक्षात् देवी मंगल चण्डिका।<ref>[[स्कंद पुराण]], अवंतिका खण्ड उज्जयिनी माहात्म्य</ref></poem></blockquote>
==तीर्थस्थल==
कहते हैं कि प्राचीन मंदिर रुद्र सरोवर के तट पर स्थित था तथा सरोवर सदैव [[कमल|कमलपुष्पों]] से परिपूर्ण रहता था। इसके पश्चिमी तट पर 'देवी हरसिद्धि' का तथा पूर्वी तट पर '[[महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग|महाकालेश्वर]]' का मंदिर था। 18वीं [[शताब्दी]] में इन मंदिरों का पुनर्निर्माण हुआ। वर्तमान हरसिद्धि मंदिर चहार दीवारी से घिरा है।
====देवी प्रतिमा====
मंदिर के मुख्य पीठ पर प्रतिमा के स्थान पर 'श्रीयंत्र' है। इस पर सिंदूर चढ़ाया जाता है, अन्य प्रतिमाओं पर नहीं और उसके पीछे भगवती [[अन्नपूर्णा देवी|अन्नपूर्णा]] की प्रतिमा है। गर्भगृह में हरसिद्धि देवी की प्रतिमा की पूजा होती है। मंदिर में [[महालक्ष्मी]], [[महाकाली]], [[सरस्वती|महासरस्वती]] की प्रतिमाएँ हैं। मंदिर के पूर्वी द्वार पर बावड़ी है, जिसके बीच में एक स्तंभ है, जिस पर [[संवत]] 1447 अंकित है तथा पास ही में सप्तसागर सरोवर है। मंदिर के जगमोहन के सामने दो बड़े दीप स्तंभ हैं।
==पौराणिक उल्लेख==
[[शिवपुराण]] के अनुसार यहाँ श्रीयंत्र की पूजा होती है। इन्हें [[विक्रमादित्य]] की आराध्या माना जाता है। [[स्कंद पुराण]]<ref>[[स्कंद पुराण]] के अवंतिका खण्ड (उज्जयिनी माहात्म्य)</ref> में देवी हरसिद्धि का उल्लेख है। मंदिर परिसर में आदिशक्ति महामाया का भी मंदिर है, जहाँ सदैव ज्योति प्रज्जवलित होती रहती है तथा दोनों [[नवरात्र|नवरात्रों]] में यहाँ उनकी महापूजा होती है-
<blockquote>नवम्यां पूजिता देवी हरसिद्धि हरप्रिया</blockquote>
 
दोनों दीप स्तंभों पर [[दीपक|दीप]] जलाए जाते हैं। मंदिर की सीढ़ियाँ चढ़ते ही वाहन सिंह की प्रतिमा है। द्वार के दाईं ओर दो बड़े [[नगाड़ा|नगाड़े]] रखे हैं, जो प्रातः सायं आरती के समय बजाए जाते हैं।
====विशेष तथ्य====
प्रसंगवश हरसिद्धि देवी का एक मंदिर [[द्वारका]] ([[सौराष्ट्र]]) में भी है। दोनों स्थानों (उज्जयिनी तथा द्वारका) पर देवी की मूर्तियाँ एक जैसी हैं। [[इंदौर]] से 80 किलोमीटर दूर [[पुणे]] मार्ग पर स्थित [[उज्जैन]] प्राचीन काल से ही तीर्थस्थल रहा है। यहाँ का [[महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग|महाकालेश्वर मंदिर (ज्योतिर्लिंग)]] तथा बड़ा गणेश मंदिर, चिंतामणि गणेश मंदिर आदि दर्शनीय हैं।
 
{{seealso|भैरवपर्वत शक्तिपीठ}}
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==संबंधित लेख==
{{शक्तिपीठ}}
[[Category:मध्य प्रदेश]][[Category:मध्य प्रदेश के धार्मिक स्थल]][[Category:शक्तिपीठ]][[Category:हिन्दू_धर्म]][[Category:हिन्दू_तीर्थ]]
[[Category:हिन्दू_मन्दिर]][[Category:हिन्दू_धार्मिक_स्थल]][[Category:हिन्दू_धर्म_कोश]][[Category:धार्मिक_स्थल_कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

10:15, 25 सितम्बर 2014 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: