"काका हाथरसी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Adding category Category:हास्य-व्यंग्य कवि (को हटा दिया गया हैं।))
No edit summary
 
(6 सदस्यों द्वारा किए गए बीच के 21 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
<div style="background:transparent; padding:5px; width:20em; float:right">
{{सूचना बक्सा साहित्यकार
{{सूचना बक्सा साहित्यकार
|चित्र=Kaka-Hathrasi.jpg
|चित्र=Kaka-Hathrasi.jpg
पंक्ति 4: पंक्ति 5:
|पूरा नाम=प्रभुलाल गर्ग उर्फ़ काका हाथरसी
|पूरा नाम=प्रभुलाल गर्ग उर्फ़ काका हाथरसी
|अन्य नाम=
|अन्य नाम=
|जन्म=18 सितंबर, 1906
|जन्म=[[18 सितंबर]], [[1906]]
|जन्म भूमि=[[हाथरस]], [[उत्तर प्रदेश]]
|जन्म भूमि=[[हाथरस]], [[उत्तर प्रदेश]]
|मृत्यु=18 सितंबर, 1995
|मृत्यु=18 सितंबर, [[1995]]
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु स्थान=
|अविभावक=शिवलाल गर्ग और बरफ़ी देवी  
|अभिभावक=शिवलाल गर्ग और बरफ़ी देवी  
|पति/पत्नी=
|पति/पत्नी=रतन देवी
|संतान=
|संतान=
|कर्म भूमि=
|कर्म भूमि=[[भारत]]
|कर्म-क्षेत्र=हास्य कवि, लेखक
|कर्म-क्षेत्र=हास्य कवि, लेखक
|मुख्य रचनाएँ=काका की फुलझड़ियाँ, काका के प्रहसन, लूटनीति मंथन करि, खिलखिलाहट आदि
|मुख्य रचनाएँ='काका की फुलझड़ियाँ', 'काका के प्रहसन', 'लूटनीति मंथन करि', 'खिलखिलाहट' आदि।
|विषय=
|विषय=
|भाषा=[[हिन्दी]]
|भाषा=[[हिन्दी]]
|विद्यालय=
|विद्यालय=
|शिक्षा=
|शिक्षा=
|पुरस्कार-उपाधि=[[पद्म श्री]]
|पुरस्कार-उपाधि='कला रत्न' ([[1966]]), '[[पद्म श्री]]' ([[1985]]), 'आनरेरी सिटीजन' ([[1989]])
|प्रसिद्धि=
|प्रसिद्धि=हास्य कवि
|विशेष योगदान=
|विशेष योगदान=[[1932]] में काका ने [[हाथरस]] में [[संगीत]] की उन्नति के लिये 'गर्ग ऐंड कम्पनी' की स्थापना की, जिसका नाम बाद में 'संगीत कार्यालय हाथरस' हुआ।
|नागरिकता=भारतीय  
|नागरिकता=भारतीय  
|संबंधित लेख=
|संबंधित लेख=
पंक्ति 27: पंक्ति 28:
|शीर्षक 2=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=इनके नाम से चलाया गया काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट, हाथरस द्वारा प्रतिवर्ष एक सर्वश्रेष्ठ हास्य कवि को प्रदान किया जाता है।
|अन्य जानकारी=आपके नाम से चलाया गया '[[काका हाथरसी पुरस्कार]]' प्रतिवर्ष एक सर्वश्रेष्ठ हास्य कवि को प्रदान किया जाता है।
|बाहरी कड़ियाँ=
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन=
|अद्यतन=
}}
}}
काका हाथरसी ([[अंग्रेज़ी]]:''Kaka Hathrasi'') (वास्तविक नाम:- प्रभुलाल गर्ग, जन्म- 18 सितंबर, 1906 [[हाथरस]] [[उत्तर प्रदेश]] - 18 सितंबर, 1995) हिंदी हास्य कवि थे। काका हाथरसी हिन्दी हास्य व्यंग कविताओं के पर्याय माने जाते है। वे आज हमारे बीच नही हैं, लेकिन उनकी हास्य कविताए जिन्हें वे फुलझडियाँ कहा करते थे, सदैव हमे गुदगुदाती रहेंगी।  
<div style="background:transparent; border:thin solid #a7d7f9; margin:5px; padding:5px; width:18em; float:right">
{|  align="center"
! काका हाथरसी की रचनाएँ
|}
<div style="height: 250px; overflow:auto; overflow-x: hidden; width:99%">
{{काका हाथरसी की रचनाएँ}}
</div>
</div>
</div>
'''काका हाथरसी''' ([[अंग्रेज़ी]]:''Kaka Hathrasi'') (वास्तविक नाम- प्रभुलाल गर्ग, जन्म- [[18 सितंबर]], [[1906]], [[हाथरस]], [[उत्तर प्रदेश]]; मृत्यु- 18 सितंबर, [[1995]]) [[भारत]] के प्रसिद्ध [[हिन्दी]] हास्य [[कवि]] थे। उन्हें हिन्दी हास्य व्यंग्य कविताओं का पर्याय माना जाता है। काका हाथरसी की शैली की छाप उनकी पीढ़ी के अन्य कवियों पर तो पड़ी ही थी, वर्तमान में भी अनेक लेखक और व्यंग्य कवि काका की रचनाओं की शैली अपनाकर लाखों श्रोताओं और पाठकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी रचनाएँ समाज में व्याप्त दोषों, कुरीतियों, भ्रष्टाचार और राजनीतिक कुशासन की ओर सबका ध्यान आकृष्ट करती हैं। भले ही काका हाथरसी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कविताए, जिन्हें वे 'फुलझडियाँ' कहा करते थे, सदैव हमे गुदगुदाती रहेंगी।  
==जीवन परिचय==
==जीवन परिचय==
[[पद्मश्री]] काका हाथरसी का जन्म बरफ़ी देवी और शिवलाल गर्ग के यहाँ [[हाथरस]] में हुआ था। जब वे मात्र 15 दिन के थे। [[प्लेग]] की महामारी ने उनके पिता को छीन लिया और परिवार के दुर्दिन आरम्भ हो गये। भयंकर ग़रीबी में भी काका ने अपना संघर्ष जारी रखते हुए छोटी-मोटी नौकरियों के साथ ही कविता रचना और संगीत शिक्षा का समंवय बनाये रखा। उन्होंने हास्य कविताओं के साथ-साथ [[संगीत]] पर पुस्तकें भी लिखीं और संगीत पर एक मासिक पत्रिका का सम्पादन भी किया। 'काका के कारतूस' और 'काका की फुलझडियाँ' जैसे स्तम्भों के द्वारा अपने पाठकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए वे अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों के प्रति भी सचेत रहते थे। उनकी प्रथम प्रकाशित रचना 1933 में "गुलदस्ता" मासिक पत्रिका में उनके वास्तविक नाम से छपी थी।<ref>{{cite web |url=http://hindi-blog-list.blogspot.com/2011/09/18-september-kaka-hathrasi-anniversary.html |title=काका हाथरसी का जन्मदिन और पुण्यतिथि (18 सितम्बर) |accessmonthday=21 अक्टूबर |accessyear=2011 |last= |first= |authorlink= |format=एच.टी.एम.एल |publisher=सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग सूची |language=हिन्दी }}</ref>
काका हाथरसी का जन्म 18 सितंबर, 1906 ई. में [[उत्तर प्रदेश]] के [[हाथरस ज़िला|हाथरस ज़िले]] में हुआ था। उनके [[पिता]] का नाम शिवलाल गर्ग और [[माता]] का नाम बरफ़ी देवी था। जब वे मात्र 15 दिन के थे, तभी [[प्लेग]] की महामारी ने उनके पिता को छीन लिया और परिवार के दुर्दिन आरम्भ हो गये। भयंकर ग़रीबी में भी काका ने अपना संघर्ष जारी रखते हुए छोटी-मोटी नौकरियों के साथ ही [[कविता]] रचना और [[संगीत]] शिक्षा का समंवय बनाये रखा।<ref name="bss">{{cite web |url=http://pustak.org/home.php?bookid=3464 |title= मेरा जीवन ए-वन|accessmonthday=21 अक्टूबर |accessyear=2011 |last= |first= |authorlink= |format=एच.टी.एम.एल |publisher=भारतीय साहित्य संग्रह |language=हिन्दी }}</ref>
<blockquote>दिन अट्ठारह सितंबर, अग्रवाल परिवार।  
<blockquote>दिन अट्ठारह सितंबर, अग्रवाल परिवार।  
उन्नीस सौ छ: में लिया, काका ने अवतार।<ref name="bss"/></blockquote>
उन्नीस सौ छ: में लिया, काका ने अवतार।<ref name="bss"/></blockquote>
====काका परिवार====
====परिवार====
काका के प्रपितामह [[गोकुल]]-[[महावन]] से आकर हाथरस में बस गए और यहाँ बर्तन-विक्रय का काम (व्यापार) किया। बर्तन के व्यापारी को उन दिनों कसेरे कहा जाता था। पितामह (बाबा) श्री सीताराम कसेरे ने अपने पिता के व्यवसाय को चालू रखा। उसके बाद बँटवारा होने पर बर्तन की दुकान परिवार की दूसरी शाखा पर चली गईं। परिणामत: इनके पिताजी को बर्तनों की एक दुकान पर मुनीमगीरी करनी पड़ी।<ref name="bss"/>  
काका हाथरसी के प्रपितामह [[गोकुल]], [[महावन]] से आकर हाथरस में बस गए थे और यहाँ उन्होंने बर्तन-विक्रय का काम (व्यापार) प्रारम्भ किया था। बर्तन के व्यापारी को उन दिनों 'कसेरे' कहा जाता था। पितामह (बाबा) श्री सीताराम कसेरे ने अपने पिता के व्यवसाय को नियमित रूप से चलायमान रखा। उसके बाद बँटवारा होने पर बर्तन की दुकान परिवार की दूसरी शाखा पर चली गईं। परिणामत: काका जी के पिता को बर्तनों की एक दुकान पर मुनीमगीरी करनी पड़ी।<ref name="bss"/>  
====आठ रुपए मासिक से पलता परिवार====  
==प्लेग का कहर==  
काका का जन्म 1906 में ऐसे समय में हुआ जब [[प्लेग]] की भयंकर बीमारी ने हज़ारों घरों को उज़ाड़ दिया था। यह बीमारी देश के जिस भाग में फैलती, उसके गाँवों और शहरों को वीरान बनाती चली जाती थी। शहर से गाँवों और गाँवों से नगरों की ओर व्याकुलता से भागती हुई भीड़ हृदय को कंपित कर देती थी। कितने ही घर उजड़ गए, बच्चे अनाथ हो गए, महिलाएँ विधवा हो गईं। किसी-किसी घर में तो नन्हें-मुन्नों को पालने वाला तक न बचा। अभी काका केवल 15 दिन के ही शिशु थे, कि इनके पिताजी को [[प्लेग]] की बीमारी हो गयी। 20 वर्षीय माता बरफ़ी देवी, जिन्होंने अभी संसारी जीवन जानने-समझने का प्रयत्न ही किया था, इस वज्रपात से व्याकुल हो उठीं। मानों सारा विश्व उनके लिए सूना और अंधकारमय हो गया। उन दिनों घर में माताजी, बड़े भाई भजनलाल और एक बड़ी बहिन किरन देवी और काका कुल चार प्राणी साधन-विहीन रह गए।<ref name="bss">{{cite web |url=http://pustak.org/home.php?bookid=3464 |title= मेरा जीवन ए-वन|accessmonthday=21 अक्टूबर |accessyear=2011 |last= |first= |authorlink= |format=एच.टी.एम.एल |publisher=भारतीय साहित्य संग्रह |language=हिन्दी }}</ref>
काका का जन्म [[1906]] में ऐसे समय में हुआ था, जब [[प्लेग]] की भयंकर बीमारी ने हज़ारों घरों को उज़ाड़ दिया। यह बीमारी देश के जिस भाग में फैलती, उसके गाँवों और शहरों को वीरान बनाती चली जाती थी। शहर से गाँवों और गाँवों से नगरों की ओर व्याकुलता से भागती हुई भीड़ [[हृदय]] को कंपित कर देती थी। कितने ही घर उजड़ गए, बच्चे अनाथ हो गए, महिलाएँ विधवा हो गईं। किसी-किसी घर में तो नन्हें-मुन्नों को पालने वाला तक नहीं बचा था। अभी काका केवल 15 दिन के ही शिशु थे, कि इनके पिताजी को [[प्लेग]] की बीमारी हो गयी। 20 वर्षीय माता बरफ़ी देवी, जिन्होंने अभी संसारी जीवन जानने-समझने का प्रयत्न ही किया था, इस वज्रपात से व्याकुल हो उठीं। मानों सारा विश्व उनके लिए सूना और अंधकारमय हो गया।
====पड़ोसी वकील साहब पर कविता====
उन दिनों घर में माताजी, बड़े भाई भजनलाल और एक बड़ी बहिन किरन देवी और काका कुल चार प्राणी साधन-विहीन रह गए थे। पिता की जल्दी मौत हो जाने के कारण वह अपने मामा के पास इगलास में जाकर रहने लगे। काका जी ने बचपन में चाट-पकौड़ी तक बेची। हालांकि [[कविता]] का शौक़ उन्हें बचपन से ही लग गया था।<ref name="ab">{{cite web |url=http://www.jantajanardan.com/NewsDetails/14720/kaka-hathrasi-had-a-charisma.htm|title=कुछ ऐसा था काका हाथरसी का जुनून|accessmonthday=13 जून|accessyear=2013|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= |language=हिन्दी}}</ref> उन्होंने अपने मामा के पड़ोसी वकील साहब पर एक कविता लिखी-
 
<blockquote><poem>एक पुलिंदा बांधकर कर दी उस पर सील
खोला तो निकले वहां लखमी चंद वकील
लखमी चंद वकील, वजन में इतने भारी
शक्ल देखकर पंचर हो जाती है लारी
होकर के मजबूर, ऊंट गाड़ी में जाएं
पहिए चूं-चूं करें, ऊंट को मिरगी आए</poem></blockquote>
 
किसी प्रकार यह कविता वकील साहब के हाथ पड़ गई और काका को पुरस्कार में पिटाई मिली।
=='काका' नामकरण==
वैसे तो काका हाथरसी का असली नाम तो 'प्रभूलाल गर्ग' था, लेकिन उन्हें बचपन में नाटक आदि में भी काम करने का शौक़ था। एक नाटक में उन्होंने 'काका' का किरदार निभाया, और बस तभी से प्रभूलाल गर्ग 'काका' नाम से प्रसिद्ध हो गए। चौदह साल की आयु में काका फिर अपने परिवार सहित इगलास के [[हाथरस]] वापस आ गए। यहाँ उन्होंने एक जगह 'मुनीम' की नौकरी कर ली।<ref name="ab"/>
====विवाह====
इसी दौरान मात्र सोलह वर्ष की अवस्था में काका की शादी 'रतन देवी' से हो गई। काका की कविताओं में यही रतन देवी हमेशा 'काकी' बनी रहीं। लेकिन इन्हीं दिनों दुर्भाग्य ने फिर इनका साथ पकड़ लिया। विवाह के कुछ ही दिनों बाद फिर काका की नौकरी छूट गई और एक बार फिर से काका ने कई दिन काफ़ी मुफिलिसी में गुजारे।
==कविता का प्रकाशन==
काका हाथरसी [[संगीत]] के प्रेमी तो थे ही, इसके साथ ही साथ उन्हें चित्रकारी का भी बहुत शौक़ था। उन्होंने कुछ दिनों तक व्यवसाय के रूप में चित्रशाला भी चलाई, लेकिन वह भी नहीं चली तो उसके बाद अपने एक मित्र के सहयोग से संगीत कार्यालय की नींव रखी। इसी कार्यालय से संगीत पर 'संगीत पत्रिका' प्रकाशित हुई। उसका प्रकाशन आज भी अनवरत जारी है।<ref name="ab"/> काका की पहली निम्न [[कविता]] [[इलाहाबाद]] से छपने वाली पत्रिका 'गुलदस्ता' में छपी थी-
 
<blockquote><poem>घुटा करती हैं मेरी हसरतें दिन रात सीने में
मेरा दिल घुटते-घुटते सख्त होकर सिल न बन जाए</poem></blockquote>
 
इसके बाद काका की और भी कई कविताओं का लगातार प्रकाशन होता रहा।
====सम्पादन कार्य====
काका हाथरसी ने [[हास्य रस]] से ओत-प्रोत कविताओं के साथ-साथ [[संगीत]] पर भी पुस्तकें लिखी थी। उन्होंने संगीत पर एक मासिक पत्रिका का सम्पादन भी किया। 'काका के कारतूस' और 'काका की फुलझडियाँ' जैसे स्तम्भों के द्वारा अपने पाठकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए वे अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों के प्रति भी सचेत रहते थे। उनकी प्रथम प्रकाशित रचना [[1933]] में "गुलदस्ता" मासिक पत्रिका में उनके वास्तविक नाम से छपी थी।<ref>{{cite web |url=http://hindi-blog-list.blogspot.com/2011/09/18-september-kaka-hathrasi-anniversary.html |title=काका हाथरसी का जन्मदिन और पुण्यतिथि (18 सितम्बर) |accessmonthday=21 अक्टूबर |accessyear=2011 |last= |first= |authorlink= |format=एच.टी.एम.एल |publisher=सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग सूची |language=हिन्दी }}</ref>


==मुख्य रचनाएँ==
==मुख्य रचनाएँ==
काका हाथरसी की मुख्य कविता संग्रह इस प्रकार है-
काका हाथरसी के मुख्य कविता संग्रह इस प्रकार हैं-
* काका की फुलझड़ियाँ   
#काका की फुलझड़ियाँ   
* काका के प्रहसन  
#काका के प्रहसन  
* लूटनीति मंथन करि   
#लूटनीति मंथन करि   
* खिलखिलाहट   
#खिलखिलाहट   
* काका तरंग   
#काका तरंग   
* जय बोलो बेईमान की   
#जय बोलो बेईमान की   
* यार सप्तक   
#यार सप्तक   
* काका के व्यंग्य बाण  
#काका के व्यंग्य बाण
#काका के चुटकुले
====योगदान====
जीवन के संघर्षों के बीच हास्य की फुलझड़ियाँ जलाने वाले काका हाथरसी ने [[1932]] में [[हाथरस]] में [[संगीत]] की उन्नति के लिये 'गर्ग ऐंड कम्पनी' की स्थापना की थी, जिसका नाम बाद में 'संगीत कार्यालय हाथरस' हुआ। भारतीय संगीत के सन्दर्भ में विभिन्न [[भाषा]] और [[लिपि]] में किये गये कार्यों को उन्होंने जतन से इकट्ठा करके प्रकाशित किया। उनकी लिखी पुस्तकें संगीत विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों के रूप में प्रयुक्त हुईं। [[1935]] से संगीत कार्यालय ने मासिक पत्रिका "संगीत" का प्रकाशन भी आरम्भ किया, जो कि अब तक अनवरत चल रहा है।
==पुरस्कार व सम्मान==
काका हाथरसी का मंचीय कवियों में एक विशिष्ट स्थान था। सैकड़ों कवि सम्मेलनों में काका जी ने काव्य पाठ किया और अपनी छाप छोड़ दी। काका को [[1957]] में [[लाल क़िला दिल्ली]] पर होने वाले कवि सम्मेलन का बुलावा आया तो उन्होंने अपनी शैली में काव्य पाठ किया और अपनी पहचान छोड़ दी। काका को कई पुरस्कार भी मिले। [[1966]] में बृजकला केंद्र के कार्यक्रम में काका को सम्मानित किया गया। काका हाथरसी को 'कला रत्न' ने नवाजा गया। [[1985]] में उन्हें तत्कालीन [[राष्ट्रपति]] [[ज्ञानी जैल सिंह]] ने '[[पद्मश्री]]' की उपाधि से नवाजा। काका कई बार विदेश में काव्य पाठ करने गए। [[1989]] में काका को [[अमेरिका]] के वाल्टीमौर में 'आनरेरी सिटीजन' के सम्मान से सम्मानित किया गया। दर्जनों सम्मान और उपाधियाँ काका को मिली। यही नहीं काका ने फ़िल्म 'जमुना किनारे' में अभिनय भी किया। काका हास्य को टॉनिक बताते थे।<ref name="ab"/> उनका कहना था कि-


==योगदान==
<blockquote><poem>डॉक्टर-वैद्य बतला रहे कुदरत का क़ानून
जीवन के संघर्षों के बीच हास्य की फुलझड़ियाँ जलाने वाले काका ने 1932 में हाथरस में संगीत की उन्नति के लिये गर्ग ऐंड कम्पनी की स्थापना की जिसका नाम बाद में संगीत कार्यालय हाथरस हुआ। भारतीय संगीत के सन्दर्भ में विभिन्न भाषा और [[लिपि]] में किये गये कार्यों को उन्होंने जतन से इकट्ठा करके प्रकाशित किया। उनकी लिखी पुस्तकें संगीत विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों के रूप में प्रयुक्त हुईं। 1935 से संगीत कार्यालय ने मासिक पत्रिका "संगीत" का प्रकाशन भी आरम्भ किया जो कि अब तक अनवरत चल रहा है। उन्होंने हास्य कवियों के लिये काका हाथरसी पुरस्कार और संगीत के क्षेत्र में काका हाथरसी संगीत सम्मान भी आरम्भ किये। काका हाथरसी ने अपने जीवनकाल में हास्यरस को भरपूर जिया था वे और हास्यरस आपस में इतने घुलमिल गए हैं कि हास्यरस कहते ही उनका चित्र सामने आ जाता है। उन्होंने कवि सम्मेलनों, गोष्ठियों, रेडियो और टी. वी. के माध्यम से हास्य-कविता और साथ ही [[हिन्दी]] के प्रसार में अविस्मरणीय योग दिया है। उन्होंने साधारण जनता के लिए सीधी और सरल भाषा में ऐसी रचनाएँ लिखीं, जिन्होंने देश और विदेश में बसे हुए करोड़ों हिन्दी-प्रेमियों के [[हृदय]] को छुआ।
जितना हंसता आदमी, उतना बढ़ता खून
====काका हाथरसी पुरस्कार====
उतना बढ़ता खून, की जो हास्य में कंजूसी
इनके नाम से चलाया गया काका हाथरसी पुरस्कार ट्रस्ट, हाथरस द्वारा प्रतिवर्ष एक सर्वश्रेष्ठ हास्य कवि को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के तहत शॉल, श्रीफल के साथ एक लाख रुपए नकद दिए जाते हैं। वर्ष 2008 के लिए यह पुरस्कार हास्य और व्यंग्य के क्षेत्र में विशिष्ट रचनात्मक योगदान के लिए उत्तरप्रदेश के गोवर्धन (गिरिराजधाम) में गत दिनों हुए समारोह के दौरान सुरेन्द्र दुबे को प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले 34 वें कवि बने।
सुंदर से चेहरे पर देखो छायी मनहूसी</poem></blockquote>
==निधन==
====पुरस्कारों की शुरुआत====
18 सितंबर, 1906 को जन्म लेने वाले काका हाथरसी का निधन भी 18 सितंबर को ही सन 1995 में हुआ।
काका हाथरसी नाम पर ही कवियों के लिये 'काका हाथरसी पुरस्कार' और संगीत के क्षेत्र में 'काका हाथरसी संगीत' सम्मान भी आरम्भ किये। काका हाथरसी ने अपने जीवन काल में [[हास्य रस]] को भरपूर जिया था। वे और हास्य रस आपस में इतने घुलमिल गए हैं कि हास्य रस कहते ही उनका चित्र सामने आ जाता है। उन्होंने कवि सम्मेलनों, गोष्ठियों, रेडियो और टी. वी. के माध्यम से हास्य-कविता और साथ ही [[हिन्दी]] के प्रसार में अविस्मरणीय योगदान दिया है। उन्होंने साधारण जनता के लिए सीधी और सरल भाषा में ऐसी रचनाएँ लिखीं, जिन्होंने देश और विदेश में बसे हुए करोड़ों [[हिन्दी]] के प्रेमियों के [[हृदय]] को छुआ।


====निधन====
[[18 सितंबर]], [[1906]] को जन्म लेने वाले काका हाथरसी का निधन भी 18 सितंबर को ही सन [[1995]] में हुआ।


{{लेख प्रगति|आधार=आधार1|प्रारम्भिक= |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार= |प्रारम्भिक=प्रारम्भिक1 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{संदर्भ ग्रंथ}}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://pustak.org/home.php?author_name=Kaka%20Hathrasi काका हाथरसी की रचनाएँ]


==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{समकालीन कवि}}
{{भारत के कवि}}{{काका हाथरसी}}
[[Category:पद्म श्री]][[Category:कवि]][[Category:समकालीन कवि]][[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:कवि]][[Category:पद्म श्री]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:हास्य-व्यंग्य कवि]][[Category:काका हाथरसी]]
[[Category:हास्य-व्यंग्य कवि]]
 
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

12:10, 7 फ़रवरी 2017 के समय का अवतरण

काका हाथरसी
काका हाथरसी
काका हाथरसी
पूरा नाम प्रभुलाल गर्ग उर्फ़ काका हाथरसी
जन्म 18 सितंबर, 1906
जन्म भूमि हाथरस, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 18 सितंबर, 1995
अभिभावक शिवलाल गर्ग और बरफ़ी देवी
पति/पत्नी रतन देवी
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हास्य कवि, लेखक
मुख्य रचनाएँ 'काका की फुलझड़ियाँ', 'काका के प्रहसन', 'लूटनीति मंथन करि', 'खिलखिलाहट' आदि।
भाषा हिन्दी
पुरस्कार-उपाधि 'कला रत्न' (1966), 'पद्म श्री' (1985), 'आनरेरी सिटीजन' (1989)
प्रसिद्धि हास्य कवि
विशेष योगदान 1932 में काका ने हाथरस में संगीत की उन्नति के लिये 'गर्ग ऐंड कम्पनी' की स्थापना की, जिसका नाम बाद में 'संगीत कार्यालय हाथरस' हुआ।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी आपके नाम से चलाया गया 'काका हाथरसी पुरस्कार' प्रतिवर्ष एक सर्वश्रेष्ठ हास्य कवि को प्रदान किया जाता है।
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
काका हाथरसी की रचनाएँ

काका हाथरसी (अंग्रेज़ी:Kaka Hathrasi) (वास्तविक नाम- प्रभुलाल गर्ग, जन्म- 18 सितंबर, 1906, हाथरस, उत्तर प्रदेश; मृत्यु- 18 सितंबर, 1995) भारत के प्रसिद्ध हिन्दी हास्य कवि थे। उन्हें हिन्दी हास्य व्यंग्य कविताओं का पर्याय माना जाता है। काका हाथरसी की शैली की छाप उनकी पीढ़ी के अन्य कवियों पर तो पड़ी ही थी, वर्तमान में भी अनेक लेखक और व्यंग्य कवि काका की रचनाओं की शैली अपनाकर लाखों श्रोताओं और पाठकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी रचनाएँ समाज में व्याप्त दोषों, कुरीतियों, भ्रष्टाचार और राजनीतिक कुशासन की ओर सबका ध्यान आकृष्ट करती हैं। भले ही काका हाथरसी आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी हास्य कविताए, जिन्हें वे 'फुलझडियाँ' कहा करते थे, सदैव हमे गुदगुदाती रहेंगी।

जीवन परिचय

काका हाथरसी का जन्म 18 सितंबर, 1906 ई. में उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवलाल गर्ग और माता का नाम बरफ़ी देवी था। जब वे मात्र 15 दिन के थे, तभी प्लेग की महामारी ने उनके पिता को छीन लिया और परिवार के दुर्दिन आरम्भ हो गये। भयंकर ग़रीबी में भी काका ने अपना संघर्ष जारी रखते हुए छोटी-मोटी नौकरियों के साथ ही कविता रचना और संगीत शिक्षा का समंवय बनाये रखा।[1]

दिन अट्ठारह सितंबर, अग्रवाल परिवार। उन्नीस सौ छ: में लिया, काका ने अवतार।[1]

परिवार

काका हाथरसी के प्रपितामह गोकुल, महावन से आकर हाथरस में बस गए थे और यहाँ उन्होंने बर्तन-विक्रय का काम (व्यापार) प्रारम्भ किया था। बर्तन के व्यापारी को उन दिनों 'कसेरे' कहा जाता था। पितामह (बाबा) श्री सीताराम कसेरे ने अपने पिता के व्यवसाय को नियमित रूप से चलायमान रखा। उसके बाद बँटवारा होने पर बर्तन की दुकान परिवार की दूसरी शाखा पर चली गईं। परिणामत: काका जी के पिता को बर्तनों की एक दुकान पर मुनीमगीरी करनी पड़ी।[1]

प्लेग का कहर

काका का जन्म 1906 में ऐसे समय में हुआ था, जब प्लेग की भयंकर बीमारी ने हज़ारों घरों को उज़ाड़ दिया। यह बीमारी देश के जिस भाग में फैलती, उसके गाँवों और शहरों को वीरान बनाती चली जाती थी। शहर से गाँवों और गाँवों से नगरों की ओर व्याकुलता से भागती हुई भीड़ हृदय को कंपित कर देती थी। कितने ही घर उजड़ गए, बच्चे अनाथ हो गए, महिलाएँ विधवा हो गईं। किसी-किसी घर में तो नन्हें-मुन्नों को पालने वाला तक नहीं बचा था। अभी काका केवल 15 दिन के ही शिशु थे, कि इनके पिताजी को प्लेग की बीमारी हो गयी। 20 वर्षीय माता बरफ़ी देवी, जिन्होंने अभी संसारी जीवन जानने-समझने का प्रयत्न ही किया था, इस वज्रपात से व्याकुल हो उठीं। मानों सारा विश्व उनके लिए सूना और अंधकारमय हो गया।

पड़ोसी वकील साहब पर कविता

उन दिनों घर में माताजी, बड़े भाई भजनलाल और एक बड़ी बहिन किरन देवी और काका कुल चार प्राणी साधन-विहीन रह गए थे। पिता की जल्दी मौत हो जाने के कारण वह अपने मामा के पास इगलास में जाकर रहने लगे। काका जी ने बचपन में चाट-पकौड़ी तक बेची। हालांकि कविता का शौक़ उन्हें बचपन से ही लग गया था।[2] उन्होंने अपने मामा के पड़ोसी वकील साहब पर एक कविता लिखी-

एक पुलिंदा बांधकर कर दी उस पर सील
खोला तो निकले वहां लखमी चंद वकील
लखमी चंद वकील, वजन में इतने भारी
शक्ल देखकर पंचर हो जाती है लारी
होकर के मजबूर, ऊंट गाड़ी में जाएं
पहिए चूं-चूं करें, ऊंट को मिरगी आए

किसी प्रकार यह कविता वकील साहब के हाथ पड़ गई और काका को पुरस्कार में पिटाई मिली।

'काका' नामकरण

वैसे तो काका हाथरसी का असली नाम तो 'प्रभूलाल गर्ग' था, लेकिन उन्हें बचपन में नाटक आदि में भी काम करने का शौक़ था। एक नाटक में उन्होंने 'काका' का किरदार निभाया, और बस तभी से प्रभूलाल गर्ग 'काका' नाम से प्रसिद्ध हो गए। चौदह साल की आयु में काका फिर अपने परिवार सहित इगलास के हाथरस वापस आ गए। यहाँ उन्होंने एक जगह 'मुनीम' की नौकरी कर ली।[2]

विवाह

इसी दौरान मात्र सोलह वर्ष की अवस्था में काका की शादी 'रतन देवी' से हो गई। काका की कविताओं में यही रतन देवी हमेशा 'काकी' बनी रहीं। लेकिन इन्हीं दिनों दुर्भाग्य ने फिर इनका साथ पकड़ लिया। विवाह के कुछ ही दिनों बाद फिर काका की नौकरी छूट गई और एक बार फिर से काका ने कई दिन काफ़ी मुफिलिसी में गुजारे।

कविता का प्रकाशन

काका हाथरसी संगीत के प्रेमी तो थे ही, इसके साथ ही साथ उन्हें चित्रकारी का भी बहुत शौक़ था। उन्होंने कुछ दिनों तक व्यवसाय के रूप में चित्रशाला भी चलाई, लेकिन वह भी नहीं चली तो उसके बाद अपने एक मित्र के सहयोग से संगीत कार्यालय की नींव रखी। इसी कार्यालय से संगीत पर 'संगीत पत्रिका' प्रकाशित हुई। उसका प्रकाशन आज भी अनवरत जारी है।[2] काका की पहली निम्न कविता इलाहाबाद से छपने वाली पत्रिका 'गुलदस्ता' में छपी थी-

घुटा करती हैं मेरी हसरतें दिन रात सीने में
मेरा दिल घुटते-घुटते सख्त होकर सिल न बन जाए

इसके बाद काका की और भी कई कविताओं का लगातार प्रकाशन होता रहा।

सम्पादन कार्य

काका हाथरसी ने हास्य रस से ओत-प्रोत कविताओं के साथ-साथ संगीत पर भी पुस्तकें लिखी थी। उन्होंने संगीत पर एक मासिक पत्रिका का सम्पादन भी किया। 'काका के कारतूस' और 'काका की फुलझडियाँ' जैसे स्तम्भों के द्वारा अपने पाठकों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए वे अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारियों के प्रति भी सचेत रहते थे। उनकी प्रथम प्रकाशित रचना 1933 में "गुलदस्ता" मासिक पत्रिका में उनके वास्तविक नाम से छपी थी।[3]

मुख्य रचनाएँ

काका हाथरसी के मुख्य कविता संग्रह इस प्रकार हैं-

  1. काका की फुलझड़ियाँ
  2. काका के प्रहसन
  3. लूटनीति मंथन करि
  4. खिलखिलाहट
  5. काका तरंग
  6. जय बोलो बेईमान की
  7. यार सप्तक
  8. काका के व्यंग्य बाण
  9. काका के चुटकुले

योगदान

जीवन के संघर्षों के बीच हास्य की फुलझड़ियाँ जलाने वाले काका हाथरसी ने 1932 में हाथरस में संगीत की उन्नति के लिये 'गर्ग ऐंड कम्पनी' की स्थापना की थी, जिसका नाम बाद में 'संगीत कार्यालय हाथरस' हुआ। भारतीय संगीत के सन्दर्भ में विभिन्न भाषा और लिपि में किये गये कार्यों को उन्होंने जतन से इकट्ठा करके प्रकाशित किया। उनकी लिखी पुस्तकें संगीत विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों के रूप में प्रयुक्त हुईं। 1935 से संगीत कार्यालय ने मासिक पत्रिका "संगीत" का प्रकाशन भी आरम्भ किया, जो कि अब तक अनवरत चल रहा है।

पुरस्कार व सम्मान

काका हाथरसी का मंचीय कवियों में एक विशिष्ट स्थान था। सैकड़ों कवि सम्मेलनों में काका जी ने काव्य पाठ किया और अपनी छाप छोड़ दी। काका को 1957 में लाल क़िला दिल्ली पर होने वाले कवि सम्मेलन का बुलावा आया तो उन्होंने अपनी शैली में काव्य पाठ किया और अपनी पहचान छोड़ दी। काका को कई पुरस्कार भी मिले। 1966 में बृजकला केंद्र के कार्यक्रम में काका को सम्मानित किया गया। काका हाथरसी को 'कला रत्न' ने नवाजा गया। 1985 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने 'पद्मश्री' की उपाधि से नवाजा। काका कई बार विदेश में काव्य पाठ करने गए। 1989 में काका को अमेरिका के वाल्टीमौर में 'आनरेरी सिटीजन' के सम्मान से सम्मानित किया गया। दर्जनों सम्मान और उपाधियाँ काका को मिली। यही नहीं काका ने फ़िल्म 'जमुना किनारे' में अभिनय भी किया। काका हास्य को टॉनिक बताते थे।[2] उनका कहना था कि-

डॉक्टर-वैद्य बतला रहे कुदरत का क़ानून
जितना हंसता आदमी, उतना बढ़ता खून
उतना बढ़ता खून, की जो हास्य में कंजूसी
सुंदर से चेहरे पर देखो छायी मनहूसी

पुरस्कारों की शुरुआत

काका हाथरसी नाम पर ही कवियों के लिये 'काका हाथरसी पुरस्कार' और संगीत के क्षेत्र में 'काका हाथरसी संगीत' सम्मान भी आरम्भ किये। काका हाथरसी ने अपने जीवन काल में हास्य रस को भरपूर जिया था। वे और हास्य रस आपस में इतने घुलमिल गए हैं कि हास्य रस कहते ही उनका चित्र सामने आ जाता है। उन्होंने कवि सम्मेलनों, गोष्ठियों, रेडियो और टी. वी. के माध्यम से हास्य-कविता और साथ ही हिन्दी के प्रसार में अविस्मरणीय योगदान दिया है। उन्होंने साधारण जनता के लिए सीधी और सरल भाषा में ऐसी रचनाएँ लिखीं, जिन्होंने देश और विदेश में बसे हुए करोड़ों हिन्दी के प्रेमियों के हृदय को छुआ।

निधन

18 सितंबर, 1906 को जन्म लेने वाले काका हाथरसी का निधन भी 18 सितंबर को ही सन 1995 में हुआ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 मेरा जीवन ए-वन (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) भारतीय साहित्य संग्रह। अभिगमन तिथि: 21 अक्टूबर, 2011।
  2. 2.0 2.1 2.2 2.3 कुछ ऐसा था काका हाथरसी का जुनून (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 13 जून, 2013।
  3. काका हाथरसी का जन्मदिन और पुण्यतिथि (18 सितम्बर) (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) सर्वश्रेष्ठ हिन्दी ब्लॉग सूची। अभिगमन तिथि: 21 अक्टूबर, 2011।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख