"रामप्रकाश गुप्त": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Text replacement - "विरूद्ध" to "विरुद्ध")
(राम प्रकाश गुप्ता को अनुप्रेषित)
 
(इसी सदस्य द्वारा किए गए बीच के 2 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ
#REDIRECT [[राम प्रकाश गुप्ता]]
|चित्र=Ramprakash-Gupta.jpg
|चित्र का नाम=रामप्रकाश गुप्त
|पूरा नाम=रामप्रकाश गुप्त
|अन्य नाम=
|जन्म=[[26 अक्टूबर]], [[1923]]
|जन्म भूमि=[[झाँसी]], [[उत्तर प्रदेश]]
|मृत्यु=[[1 मई]], [[2004]]
|मृत्यु स्थान=[[दिल्ली]]
|मृत्यु कारण=
|अभिभावक=गोपाल कृष्ण गुप्त
|पति/पत्नी=
|संतान=
|स्मारक=
|क़ब्र=
|नागरिकता=भारतीय
|प्रसिद्धि=राजनेता तथा [[राज्यपाल]]
|पार्टी='[[भारतीय जनता पार्टी]]'
|पद=[[मुख्यमंत्री]] ([[उत्तर प्रदेश]]), [[राज्यपाल]] ([[मध्य प्रदेश]])
|कार्य काल='''मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश'''- आप [[1999]] में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 11 माह तक रहे।
'''राज्यपाल मध्य प्रदेश'''- [[7 मई]], [[2003]] से [[1 मई]], [[2004]] तक।
|शिक्षा=एम.एस.सी.
|भाषा=
|विद्यालय='[[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]]
|जेल यात्रा=[[1948]] में रामप्रकाश गुप्त ने 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' पर से प्रतिबंध हटाने के लिए [[सत्याग्रह]] किया। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।
|पुरस्कार-उपाधि=
|विशेष योगदान=
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=रामप्रकाश गुप्त [[1977]] में [[जनता पार्टी]] के टिकट से पहली बार [[लखनऊ]] मध्य क्षेत्र से [[विधान सभा]] के लिए चुने गए थे। वे [[राम नरेश यादव]] मंत्रिमण्डल में उद्योग मंत्री बने थे। वर्ष [[1993]] में वे पुन: [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुए।
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन=
}}
 
'''रामप्रकाश गुप्त''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Ramprakash Gupta'' ; जन्म- [[26 अक्टूबर]], [[1923]], [[झाँसी]], [[उत्तर प्रदेश]]; मृत्यु- [[1 मई]], [[2004]], [[दिल्ली]]) '[[भारतीय जनता पार्टी]]' के प्रसिद्ध नेता थे। वे [[उत्तर प्रदेश]] के भूतपूर्व [[मुख्यमंत्री]] तथा [[मध्य प्रदेश]] के [[राज्यपाल]] थे। रामप्रकाश गुप्त अपने विद्यार्थी जीवन से ही '[[राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ]]' से जुड़ गए थे। सन् [[1948]] में 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 'पर से प्रतिबंध हटाने के लिए उन्होंने सत्याग्रह किया था। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। आप वर्ष [[1977]] में और फिर [[1993]] में [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष [[1999]] में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और [[2003]] में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने।
==जन्म तथा शिक्षा==
रामप्रकाश गुप्त जी का जन्म 26 अक्टूबर, सन 1923 में [[उत्तर प्रदेश]] में [[बुंदेलखंड]] के [[झाँसी ज़िला|झाँसी ज़िले]] के [[ग्राम]] सुकवाँ-ढुकवाँ में हुआ था। इनके [[पिता]] का नाम गोपाल कृष्ण गुप्त था। बाद के दिनों में रामप्रकाश गुप्त [[बुलन्दशहर ज़िला|बुलन्दशहर ज़िले]] के सिकन्दराबाद नगर में रहने लगे थे। यहीं पर इन्होंने हाईस्कूल स्तर तक की शिक्षा आर्जित की। रामप्रकाश गुप्त ने '[[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]]' से एम.एस.सी. गणित की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।<ref name="aa">{{cite web |url= http://mppost.com/sidebar.php?page_id=25|title= मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल|accessmonthday= 21 सितम्बर|accessyear= 2014|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= एमपी पोस्ट|language= हिन्दी}}</ref>
==राजनीतिक शुरुआत==
रामप्रकाश गुप्त विद्यार्थी जीवन से ही '[[राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ]]' से जुड़ गए थे। विद्यार्जन करने के बाद वे पूरी तरह से संघ के कार्य में लग गये। अध्ययन के बीच में ही उन्होंने [[बलिया ज़िला|बलिया ज़िले]] में [[स्वतंत्रता आंदोलन]] में सक्रिय रूप से भाग लिया। सन् [[1946]] से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करने लगे।
====सत्याग्रह तथा गिरफ़्तारी====
[[वर्ष]] [[1948]] में रामप्रकाश गुप्त ने 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' पर से प्रतिबंध हटाने के लिए [[सत्याग्रह]] किया। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। गुप्त जी ने [[1954]] में गौ हत्या निरोध समिति के आंदोलन में सत्याग्रह का संचालन किया। वर्ष [[1975]] में भी [[उत्तर प्रदेश]] में आपात काल के विरुद्ध सत्याग्रह हुआ, जिसमें रामप्रकाश गुप्त को प्रथम सत्याग्रही के रूप में गिरफ़्तार किया गया थी। आपात काल के दौरान उन्हें मीसा में निरूद्ध कर [[लखनऊ]] और नैनी के कारागारों में रखा गया।
==राजनीतिक सफ़र==
*रामप्रकाश गुप्त [[1956]] में 'उत्तर प्रदेश जनसंघ मध्य क्षेत्र' के संगठन मंत्री नियुक्त हुए थे।
*[[1960]] में रामप्रकाश गुप्त लखनऊ महानगर पालिका में जनसंघ दल के नेता निर्वाचित हुए। सन [[1964]] में इसी पालिका के उप गर प्रमुख निर्वाचित हुए।
*आप 1964 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गये तथा जनसंघ पार्टी की ओर से संसदीय कार्यों के मंत्री नियुक्त किये गये।
*इन्हें [[1967]] में [[चरण सिंह|चौधरी चरण सिंह]] के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बनी पहली गैर कांग्रेसी सरकार में उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री बनाया गया था।
*रामप्रकाश गुप्त [[1973]] में भारतीय जनसंघ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।<ref name="aa"/>
====विधान सभा सदस्य====
1975 में उत्तर प्रदेश में आपाल काल के विरुद्ध सत्याग्रह के कारण गिरफ़्तार होने के बाद रामप्रकाश गुप्त डेढ़ साल कारागार से मुक्त होकर [[जून]], [[1977]] में [[जनता पार्टी]] के टिकट से पहली बार लखनऊ मध्य क्षेत्र से [[विधान सभा]] के लिए चुने गए। वे [[राम नरेश यादव]] मंत्रिमण्डल में उद्योग मंत्री बने थे। वर्ष [[1993]] में वे पुन: विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए।
==मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल==
रामप्रकाश गुप्त जी [[11 मार्च]], [[1998]] से उत्तर प्रदेश राज्य योजना मण्डल के उपाध्यक्ष बनाए गए। वे [[1999]] में [[उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री]] बने और इस पद पर 11 [[माह]] तक रहे। गुप्त जी ने [[7 मई]], [[2003]] को [[मध्य प्रदेश]] के तेरहवें [[राज्यपाल]] के रूप में अपने पद की शपथ ग्रहण की। इस पद पर वे [[1 मई]], [[2004]] तक रहे।
====निधन====
रामप्रकाश गुप्त मध्य प्रदेश के संभवत: ऐसे राज्यपाल हुए, जो पद पर रहते हुए [[1 मई]], [[2004]] को परलोक सिधार गए।<ref name="aa"/>
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==संबंधित लेख==
{{उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री}}{{मध्य प्रदेश के राज्यपाल}}
[[Category:मुख्यमंत्री]][[Category:राज्यपाल]][[Category:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री]][[Category:मध्य प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

07:08, 5 जून 2017 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: