"पूर्णसिंह": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
(सरदार पूर्ण सिंह को अनुप्रेषित)
 
(2 सदस्यों द्वारा किए गए बीच के 3 अवतरण नहीं दर्शाए गए)
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा साहित्यकार
#REDIRECT [[सरदार पूर्ण सिंह]]
|चित्र=Puran-Singh.jpg
|चित्र का नाम=पूर्णसिंह
|पूरा नाम=पूर्णसिंह
|अन्य नाम=
|जन्म=[[17 फ़रवरी]], [[1881]]
|जन्म भूमि=एबटाबाद, [[पाकिस्तान]]
|मृत्यु=[[31 मई]], [[1931]]
|मृत्यु स्थान=[[देहरादून]], [[उत्तराखण्ड]]
|अभिभावक=[[पिता]]- सरदार करतार सिंह भागर
|पालक माता-पिता=
|पति/पत्नी=माया देवी
|संतान=
|कर्म भूमि=[[भारत]]
|कर्म-क्षेत्र=
|मुख्य रचनाएँ='''हिन्दी'''-‘सच्ची वीरता’, ‘कन्यादान’, ‘पवित्रता’, ‘आचरण की सभ्यता’। '''पंजाबी'''-‘अवि चल जोत’, ‘खुले मैदान’, ‘खुले खुंड’, ‘मेरा सांई’, ‘कविदा दिल कविता’।
|विषय=
|भाषा=
|विद्यालय=
|शिक्षा=
|पुरस्कार-उपाधि=
|प्रसिद्धि=देशभक्त, शिक्षाविद, लेखक
|विशेष योगदान=
|नागरिकता=भारतीय
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=आधुनिक पंजाबी काव्य के संस्थापकों में पूर्णसिंह की गणना होती है। [[1907]] के आरंभ में वे [[देहरादून]] की प्रसिद्ध संस्था '[[वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून|वन अनुसंधानशाला]]' में रसायन के प्रमुख परामर्शदाता नियुक्त किए गए थे। इस पद पर उन्होंने [[1918]] तक कार्य किया।
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन=
}}
'''पूर्णसिंह''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Puran Singh'', जन्म- [[17 फ़रवरी]], [[1881]], एबटाबाद; मृत्यु- [[31 मई]], [[1931]], [[देहरादून]]) [[भारत]] के विशिष्ठ निबंधकारों में से एक थे। ये देशभक्त, शिक्षाविद, अध्यापक, वैज्ञानिक एवं लेखक भी थे। इसके साथ ही वे [[पंजाबी भाषा|पंजाबी]] के जाने माने  कवि भी थे। आधुनिक पंजाबी काव्य के संस्थापकों में पूर्णसिंह की गणना होती है।<ref>{{पुस्तक संदर्भ |पुस्तक का नाम=भारतीय चरित कोश|लेखक=लीलाधर शर्मा 'पर्वतीय'|अनुवादक=|आलोचक=|प्रकाशक=शिक्षा भारती, मदरसा रोड, कश्मीरी गेट, दिल्ली|संकलन=भारतकोश पुस्तकालय |संपादन=|पृष्ठ संख्या=476|url=}}</ref>
==परिचय==
पूर्णसिंह का जन्म 17 फ़रवरी सन 1881 को पश्चिम सीमाप्रांत (अब पाकिस्तान में) के हज़ारा ज़िले के मुख्य नगर एबटाबाद के समीप सलहद ग्राम में हुआ था। इनके [[पिता]] सरदार करतार सिंह भागर सरकारी कर्मचारी थे। उनके पूर्वपुरुष ज़िला रावलपिंडी की कहूटा तहसील के ग्राम डेरा खालसा में रहते थे। रावलपिंडी ज़िले का यह भाग पोठोहार कहलाता है और अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिये आज भी प्रसिद्ध है। पूर्णसिंह अपने माता-पिता के ज्येष्ठ पुत्र थे। क़ानूनगो होने से पिता को सरकारी कार्य से अपनी तहसील में प्राय: घूमते रहना पड़ता था, अत: बच्चों की देखरेख का कार्य प्राय: माता को ही करना पड़ता था।
===शिक्षा===
पूर्णसिंह की प्रारंभिक शिक्षा तहसील हवेलियाँ में हुई। यहाँ मस्जिद के मौलवी से उन्होंने [[उर्दू]] पढ़ी और [[सिक्ख]] धर्मशाला के भाई बेलासिंह से [[गुरुमुखी लिपि|गुरुमुखी]] सीखी। रावलपिंडी के मिशन हाईस्कूल से [[1897]] में एंट्रेंस परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। सन [[1899]] में डी. ए. वी. कॉलेज, लाहौर; [[28 सितम्बर]], [[1900]] को वे टोक्यो विश्वविद्यालय, [[जापान]] के फैकल्टी ऑफ़ मेडिसिन में औषधि निर्माण संबंधी रसायन का अध्ययन करने के लिये "विशेष छात्र' के रूप में प्रविष्ट हो गए और वहाँ उन्होंने पूरे तीन वर्ष तक अध्ययन किया।
==स्वतंत्रता के प्रति सहानुभूति==
[[1901]] में टोक्यो के 'ओरिएंटल क्लब' में [[भारत]] की स्वतंत्रता के लिये सहानुभूति प्राप्त करने के उद्देश्य से पूर्णसिंह ने कई उग्र भाषण दिए तथा कुछ जापानी मित्रों के सहयोग से भारत-जापानी-क्लब की स्थापना की। टोक्यो में वे स्वामी जी के विचारों से इतने अधिक प्रभावित हुए कि उनका शिष्य बनकर उन्होंने सन्यास धारण कर लिया। वहाँ आवासकाल में लगभग डेढ़ वर्ष तक उन्होंने एक मासिक [[पत्रिका]] 'थंडरिंग डॉन' का संपादन किया। [[सितम्बर]], [[1903]] में [[भारत]] लौटने पर कलकत्ता (आधुनिक [[कोलकाता]]) में उस समय के ब्रिटिश शासन के विरुद्ध उत्तेजनात्मक भाषण देने के अपराध में वे बंदी बना लिए गए, किंतु बाद में मुक्त कर दिए गए।
==व्यावसायिक जीवन==
एबटाबाद में कुछ समय बिताने के बाद पूर्णसिंह [[लाहौर]] चले गए। वहाँ उन्होंने विशेष प्रकार के तेलों का उत्पादन आरंभ किया, किंतु साझा निभ नहीं सका। तब वे अपनी धर्मपत्नी मायादेवी के साथ [[मसूरी]] चले गए और वहाँ से [[स्वामी रामतीर्थ]] से मिलने [[टिहरी गढ़वाल]] में वशिष्ठ आश्रम गए। वहाँ से लाहौर लौटने पर [[अगस्त]], [[1904]] में विक्टोरिया डायमंड जुबली हिंदू टेक्नीकल इंस्टीट्यूट के प्रिंसिपल बन गए और 'थंडरिंग डॉन' पुन: निकालने लगे। [[1905]] में [[कांगड़ा]] के भूकंप पीड़ितों के लिये धन संग्रह किया और इसी प्रसंग में प्रसिद्ध देशभक्त [[लाला हरदयाल]] और डॉक्टर खुदादाद से मित्रता हुई जो उत्तरोत्तर घनिष्ठता में परिवर्तित होती गई तथा जीवनपर्यंत स्थायी रही। स्वामी रामतीर्थ के साथ उनकी अंतिम भेंट [[जुलाई]], [[1906]] में हुई थी। [[1907]] के आरंभ में वे [[देहरादून]] की प्रसिद्ध संस्था वन अनुसंधानशाला में रसायन के प्रमुख परामर्शदाता नियुक्त किए गए। इस पद पर उन्होंने [[1918]] तक कार्य किया। यहाँ से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात, [[पटियाला]], [[ग्वालियर]], सरैया ([[पंजाब]]) आदि स्थानों पर थोड़े-थोड़े समय तक कार्य करते रहे।
==कृतियांं एवं निबंध== 
पूर्णसिंह ने [[अंग्रेज़ी]], [[पंजाबी]] तथा [[हिंदी]] में अनेक ग्रंथों की रचना की, जो इस प्रकार हैं-
;अंंग्रेज़ी कृतियां
‘दि स्टोरी ऑफ स्वामी राम’, ‘दि स्केचेज फ्राम सिक्ख हिस्ट्री', हिज फीट’, ‘शार्ट स्टोरीज’, ‘सिस्टर्स ऑफ दि स्पीनिंग हवील’, ‘गुरु तेगबहादुर’ लाइफ’, प्रमुख हैं।
;पंजाबी कृतियां
‘अवि चल जोत’, ‘खुले मैदान’, ‘खुले खुंड’, ‘मेरा सांई’, ‘कविदा दिल कविता’।
;हिंदी निबंध
‘सच्ची वीरता’, ‘कन्यादान’, ‘पवित्रता’, ‘आचरण की सभ्यता’, ‘मजदूरी और प्रेम’ तथा अमेरिका का मस्ताना योगी वाल्ट हिवट मैंन।
==मृत्यु==
पूर्णसिंह ने जीवन के अंतिम दिनों में ज़िला शेखूपुरा<ref> अब पश्चिमी पाकिस्तान</ref> की तहसील ननकाना साहब के पास [[कृषि]] कार्य शुरू किया और खेती करने लगे। वे [[1926]] से [[1930]] तक वहीं रहे। [[नवंबर]], [[1930]] में वे बीमार पड़े, जिससे उन्हें तपेदिक रोग हो गया और [[ 31 मार्च]], [[1939]] को [[देहरादून]] में उनका देहांत हो गया।
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==संबंधित लेख==
{{साहित्यकार}}
[[Category:साहित्यकार]][[Category:आधुनिक साहित्यकार]][[Category:लेखक]][[Category:आधुनिक लेखक]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:चरित कोश]]
[[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

10:35, 6 फ़रवरी 2018 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: