"पक्के गायक -काका हाथरसी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र=Kaka-Hathrasi.jpg ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया)
पंक्ति 53: पंक्ति 53:




{{समकालीन कवि}}
 
{{काका हाथरसी}}
[[Category:काका हाथरसी]][[Category:कविता]][[Category:हिन्दी कविता]] [[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:काव्य कोश]]
[[Category:काका हाथरसी]][[Category:कविता]][[Category:हिन्दी कविता]] [[Category:समकालीन साहित्य]][[Category:साहित्य कोश]][[Category:काव्य कोश]]
__NOTOC__
__NOTOC__
__NOEDITSECTION__
__NOEDITSECTION__
__INDEX__
__INDEX__

12:30, 13 जून 2013 के समय का अवतरण

पक्के गायक -काका हाथरसी
काका हाथरसी
काका हाथरसी
कवि काका हाथरसी
जन्म 18 सितंबर, 1906
जन्म स्थान हाथरस, उत्तर प्रदेश
मृत्यु 18 सितंबर, 1995
मुख्य रचनाएँ काका की फुलझड़ियाँ, काका के प्रहसन, लूटनीति मंथन करि, खिलखिलाहट आदि
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
काका हाथरसी की रचनाएँ

तंबूरा ले मंच पर बैठे प्रेमप्रताप।
साज़ मिले पंद्रह मिनट. घंटाभर आलाप॥

     घंटाभर आलाप, राग में मारा गोता।
     धीरे-धीरे खिसक चुके थे सारे श्रोता॥

कहें 'काका', सम्मेलन में सन्नाटा छाया।
श्रोताओं में केवल हमको बैठा पाया॥

     कलाकार जी ने कहा, होकर भाव-विभोर।
     काका ! तुम संगीत के प्रेमी हो घनघोर॥

प्रेमी हो घनघोर, न हमने सत्य छिपाया।
अपने बैठे रहने का कारण बतलाया॥

     'कृपा करें' श्रीमान ! मंच का छोड़ें पीछा।
     तो हम घर ले जाएं अपने फर्श-गलीचा॥