"मुख्तार अब्बास नकवी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Mukhtar-Abbas-Naqvi.jpg |चित्र का न...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(मुख़्तार अब्बास नक़वी को अनुप्रेषित)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ
#REDIRECT [[मुख़्तार अब्बास नक़वी]]
|चित्र=Mukhtar-Abbas-Naqvi.jpg
|चित्र का नाम=मुख़्तार अब्बास नक़वी
|पूरा नाम=मुख़्तार अब्बास नक़वी
|अन्य नाम=
|जन्म=[[15 अक्टूबर]], [[1957]]
|जन्म भूमि=[[इलाहाबाद]], [[उत्तर प्रदेश]]
|मृत्यु=
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु कारण=
|अभिभावक=
|पति/पत्नी=सीमा नक़वी
|संतान=एक
|स्मारक=
|क़ब्र=
|नागरिकता=भारतीय
|प्रसिद्धि=राजनीतिज्ञ
|पार्टी=[[भारतीय जनता पार्टी]]
|पद=
|कार्य काल='''अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री'''-[[3 सितंबर]], [[2017]] से<br />
'''अल्पसंख्यक राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार'''-[[12 जुलाई]], [[2016]]-[[3 सितंबर]], [[2017]]
|शिक्षा=पोस्ट ग्रेजुएशन (मास कम्युनिकेशन)
|भाषा=
|विद्यालय=एशियन एकेडमी ऑफ़ हायर एजुकेशन
|जेल यात्रा=
|पुरस्कार-उपाधि=
|विशेष योगदान=
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=चुनाव क्षेत्र
|पाठ 1=[[झारखण्ड]]
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=[[नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट मंत्रिमण्डल|नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल]] में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख़्तार अब्बास नक़वी ने देश के हज कोटे को बढ़वाने में अहम योगदान दिया है।
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन={{अद्यतन|17:32, 1 अप्रॅल 2020 (IST)}}
}}'''मुख़्तार अब्बास नक़वी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Mukhtar Abbas Naqvi'', जन्म- [[15 अक्टूबर]], [[1957]], [[इलाहाबाद]], [[उत्तर प्रदेश]]) [[भारतीय जनता पार्टी]] के राजनीतिज्ञ और राजनेता हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके हैं। [[भारत]] की 17वीं लोकभा में वह [[भारत सरकार]] में अल्पसंख्यक मामलों के कैबिनेट मंत्री हैं। राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रमुख [[मुस्लिम]] चेहरों में से एक मुख़्तार अब्बास नक़वी ने [[नरेन्द्र मोदी]] की दूसरी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ले ली है। विनम्र और मिलनसार स्वभाव के मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पार्टी के साथ-साथ पूरे देश में एक बड़े मुस्लिम नेता के रूप में अपनी पहचान कायम की है। छात्र जीवन से ही राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले नक़वी 'भाजपा युवा मोर्चा' के उपाध्यक्ष रहे हैं। एक-एक कदम आगे बढ़ाते हुए उन्होंने अपनी पहचान स्थापित की है।
==परिचय==
मुख़्तार अब्बास नक़वी का जन्म 15 अक्टूबर, 1957 को इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में हुआ था। हंडिया तहसील के प्रतापपुर ब्लॉक में एक छोटा-सा गांव है भदारी, इसी गांव से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद मुख़्तार अब्बास नक़वी ने जब कॉलेज का रुख किया तो राजनीति ने उन्हें आकर्षित करना शुरू कर दिया। गांव से हर दिन आना जाना जब कठिन होने लगा तो उन्होंने इलाहाबाद में ही रहकर पढ़ने का मन बनाया। इसी दौरान उनकी मुलाकात समाजवादी नेता राजनारायण से हुई। इस मुलाकात ने उनको राजनीति में आगे आने के लिए और प्रभावित किया। मुख़्तार अब्बास नक़वी को उनका साथ भाने लगा और वह कई आंदोलन का हिस्सा रहे। [[आपातकाल]] के दौरान वह आंदोलन का हिस्सा रहे।<ref>{{cite web |url=https://www.prabhatkhabar.com/national/1049512 |title=मुख्तार अब्बास नकवी का सफर|accessmonthday=1 अप्रॅल|accessyear=2020 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=prabhatkhabar.com |language=हिंदी}}</ref> [[1975]] में आपातकाल के दौरान [[जयप्रकाश नारायण]] के "संपूर्ण क्रांति" आंदोलन में सक्रिय रहे और मात्र 17 वर्ष की उम्र में "मीसा-डी.आई.आर" में जेल में नजरबन्द किये गए। [[जनता पार्टी]] की तरफ से राजनारायण ने जब [[इंदिरा गांधी]] को हराया तो मुख़्तार अब्बास नक़वी समेत कई लोगों में उत्साह भर गया।
==बढ़ता क़द और प्रेम विवाह==
मुख़्तार अब्बास नक़वी राजनीति में अब अपनी पहचान बनाने लगे थे। जन संचार में स्‍नातकोत्तर की डिग्री उन्हें राजनीति में काम आ रही थी। साल [[1978]]-[[1979]] तक वह युवा जनता के उपाध्यक्ष बने। इसके इतर एक [[हिन्दू]] लड़की सीमा के साथ उनका प्रेम चर्चा में था। इसे लेकर जमकर बवाल कटा। कारण था सीमा का हिन्दू और मुख़्तार अब्बास नक़वी का [[मुस्लिम]] होना। सीमा और नक़वी दोनों के घर में इस रिश्ते को लेकर ऐतराज था। सीमा एक्सट्रा क्लास के बहाने मुख़्तार अब्बास नक़वी से मिलती रहीं। इन सबके बावजूद भी नक़वी ने हार नहीं मानी और सारे विरोध को दरकिनार करते हुए सीमा से निकाह और [[विवाह]] कर लिया। उन्होंने कोर्ट मैरिज भी की, यानी एक जोड़े ने तीन तरीके से शादी की। मुख़्तार अब्बास नक़वी के घर में इस्लामिक और हिंदू दोनों त्योहार एक समान तरीके से मनाया जाता है।
==भाजपा का अल्पसंख्यक चेहरा==
''भारतीय जनता पार्टी का अल्पसंख्यक चेहरा''' कहलाने वाले मुख़्तार अब्बास नक़वी ने दूसरी बार [[नरेन्द्र मोदी]] सरकार में केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली है। इस बार उनको कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया है। राजनैतिक-सामाजिक क्षेत्र में [[महात्मा गांधी]], [[पंडित दीनदयाल उपाध्याय]], [[जयप्रकाश नारायण]], [[राम मनोहर लोहिया]], [[अटल बिहारी वाजपेयी]], [[लालकृष्ण आडवाणी]] और नरेन्द्र मोदी से प्रभावित रहे मुख़्तार अब्बास नक़वी इस सिद्धांत पर यकीन करते हैं कि- ''सीखना कभी बंद नहीं होना चाहिए, क्योंकि जीवन का हर अध्याय एक सबक है।''
 
नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख़्तार अब्बास नक़वी ने देश के हज कोटे को बढ़वाने में अहम योगदान दिया है। मंत्रालय के प्रयासों के फलस्वरूप सऊदी अरब ने [[2019]] के लिए [[भारत]] के वार्षिक हज कोटे में 25 हजार की वृद्धि की। इंडोनेशिया के बाद भारत का हज कोटा सबसे ज्यादा रखा गया है। वर्ष 2019 में [[पाकिस्तान]] से भी ज्यादा भारत के करीब दो लाख यात्री [[हज]] कर सकेंगे। हज यात्रा पर जाने वालों में बिना "मेहरम" (पुरुष रिश्तेदार) के हज पर जाने वाली 2,340 मुस्लिम महिलाएं भी अब शामिल हो सकेंगी।<ref name="tt">{{cite web |url=https://www.haribhoomi.com/news/india/mukhtar-abbas-naqvi-biography-mukhtar-abbas-nakvi-jivan-parichay-289877 |title=मुख्तार अब्बास नकवी जीवन परिचय|accessmonthday=1 अप्रॅल|accessyear=2020 |last= |first= |authorlink= |format= |publisher=haribhoomi.com |language=हिंदी}}</ref>
==लेखक==
राजनीति के अलावा मुख़्तार अब्बास नक़वी एक लेखक भी हैं और उनकी तीन पुस्‍तकें- 'स्‍याह'  ([[1991]]), 'दंगा' ([[1998]]) और 'वैशाली' ([[2007]]) प्रकाशित हो चुकी हैं।
==राजनीतिक सफर==
लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं सामाजिक सरोकार को लेकर कई आंदोलनों-अभियानों में सक्रिय रहे मुख़्तार अब्बास नक़वी ने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। [[भाजपा]] उम्मीदवार के रूप में अब तक दो [[विधानसभा]] ([[1991]], [[1993]]) एवं तीन [[लोकसभा]] ([[1998]], [[1999]], [[2009]]) चुनाव लड़ चुके मुख़्तार अब्बास नक़वी 1998 में [[उत्तर प्रदेश]] की रामपुर संसदीय सीट से भाजपा के पहले मुस्लिम लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए थे। मुख़्तार अब्बास नक़वी ने पहले बीजेपी के टिकट पर मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से दो बार विधानसभा पहुंचने की कोशिश की थी, पर असफल रहे। 1991 में वह मात्र 133 मतों से सीपीआई के इम्तियाज अहमद से चुनाव हार गए थे। उसके बाद 1993 के विधानसभा चुनावों में [[बसपा]] के नसीम ने लगभग 10000 मतों से उन्हें चुनाव में हरा दिया।
 
वह [[2002]], [[2010]], [[2016]] में [[राज्यसभा]] सदस्य चुने गए। 1998 में तत्कालीन [[अटल बिहारी वाजपेयी]] की सरकार में सूचना प्रसारण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री रहे मुख़्तार अब्बास नक़वी के कार्यकाल में "डायरेक्ट टू होम" प्रसारण व्यवस्था एवं भारतीय फिल्म क्षेत्र को उद्योग का अधिकृत दर्जा देने जैसे अहम फैसले किये गये। [[नरेन्द्र मोदी]] सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मिला।
 
अपने सरल, मिलनसार स्वभाव के लिए लोकप्रिय मुख़्तार अब्बास नक़वी ने [[राज्यसभा]] में सरकार के अल्पमत में होने के बावजूद विपक्ष के साथ संपर्क-संवाद-समन्वय बना कर महत्वपूर्ण विधाई कार्य सफलतापूर्वक संपन्न कराए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, [[2014]] एवं [[2019]] के लोकसभा चुनावों के दौरान केंद्रीय चुनाव प्रबंधन-समन्वय के प्रमुख, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं पार्टी की चुनाव सुधार समिति के अध्यक्ष के रूप में कई अहम एवं चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके मुख़्तार अब्बास नक़वी कई राज्यों के संगठन प्रभारी भी रह चुके हैं।<ref name="tt"/>
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक3 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियँ==
*[https://www.patrika.com/topic/mukhtar-abbas-naqvi/ मुख़्तार अब्बास नक़वी]
*[https://www.thelallantop.com/elections/profile-of-mukhtar-abbas-naqvi-rajya-sabha-mp-biography/ अटल सरकार का ये मंत्री मोदी कैबिनेट में भी है]
==संबंधित लेख==
{{नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल}}{{बारहवीं लोकसभा सांसद}}
[[Category:नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल]][[Category:बारहवीं लोकसभा सांसद]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:लोकसभा सांसद]][[Category:चरित कोश]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:बिहार के लोकसभा सांसद]]
__INDEX__

12:06, 1 अप्रैल 2020 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: