"राप्ती नदी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 17: पंक्ति 17:
[[Category:भारत_की_नदियाँ]]
[[Category:भारत_की_नदियाँ]]
[[Category:भूगोल_कोश]]
[[Category:भूगोल_कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
[[Category:उत्तर_प्रदेश_की_नदियाँ]]

10:16, 1 जून 2010 का अवतरण

राप्ती नदी / इरावती

  • पूर्व-उत्तर प्रदेश की राप्ती का भी प्राचीन नाम इरावती था।
  • यह नदी कुशीनगर के निकट बहती थी। जैसा कि बुद्धचरित [1] के उल्लेख से सूचित होता है-

'इस तरह कुशीनगर आते समय चुंद के साथ तथागत ने इरावती नदी पार की और स्वयं उस नगर के एक उपभवन में ठहरे जहां कमलों से सुशोभित एक प्रशान्त सरोवर स्थित था।'

  • अचिरावती या अजिरावती इरावती के वैकल्पिक रूप हो सकते हैं।
  • बुद्धचरित के चीनी-अनुवाद में इस नदी के लिए 'कुकु' शब्द है जो पाली के कुकुत्था का चीनी रूप है।
  • बुद्धचरित [2] में वर्णन है कि निर्वाण के पूर्व गौतम बुद्ध ने हिरण्यवती नदी में स्नान किया था जो कुशीनगर के उपवन के समीप बहती थी। यह इरावती या राप्ती की ही एक शाखा जान पड़ती है।
  • स्मिथ के विचार में यह गंडक है जो ठीक नहीं जान पड़ता।
  • बुद्धचरित [3] के अनुसार बुद्ध की मृत्यु के पश्चात मल्लों ने उनके शरीर के दाहसंस्कार के लिए हिरण्यवती नदी को पार करके मुकुटचैत्य के नीचे चिता बनाई थी।
  • संभव है महाभारत [4] का वारवत्या भी राप्ती ही हो।

टीका टिप्पणी

  1. बुद्धचरित 25, 53
  2. बुद्धचरित 25, 54
  3. बुद्धचरित, 27, 70
  4. महाभारत सभा पर्व 9, 22

सम्बंधित लिंक