"बहुजन समाज पार्टी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 19: पंक्ति 19:
[[Category:राजनीतिक दल]]
[[Category:राजनीतिक दल]]
[[Category:राजनीति कोश]]
[[Category:राजनीति कोश]]
[[Category:उत्तर प्रदेश के राजनीतिक दल]]
[[Category:बहुजन समाज पार्टी]]
[[Category:बहुजन समाज पार्टी]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

07:28, 3 अक्टूबर 2012 का अवतरण

बहुजन समाज पार्टी का राजनीतिक प्रतीक

बहुजन समाज पार्टी (अंग्रेज़ी: Bahujan Samaj Party, संक्षेप में बसपा भी कहते हैं) समाजवादी सोच वाला, भारत का एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इसका गठन मुख्यत: भारतीय जाति व्यवस्था के अन्तर्गत सबसे नीचे माने जाने वाले बहुजन, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल थे ऐसे समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था। इसके बारे में ऐसा भी कहा जाता है, कि दल का दर्शन बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बौद्ध दर्शन से प्रेरित है जिन्होंने अपनी मृत्यु से डेढ माह पूर्व बौद्ध धर्म अपना लिया था।

पार्टी का गठन

बसपा का गठन उच्च प्रोफ़ाइल वाले करिश्माई दलित नेता कांशीराम द्वारा 14 अप्रैल, 1984 में हुआ था। इस पार्टी का राजनीतिक प्रतीक (चुनाव चिह्न) एक हाथी है।

लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन

सुश्री मायावती, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष

13 वीं लोकसभा (1999-2004) में बसपा के 14 सदस्य थे। 14 वीं लोकसभा में यह संख्या 17 और वर्तमान यानी 15 वीं लोक सभा में यह संख्या 21 है। बसपा का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश है और पार्टी ने इस प्रदेश में कई बार अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार भी बनाई है। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती कई वर्षों से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

विधान सभा चुनाव

11 मई 2007 को घोषित विधान सभा चुनाव परिणामों के पश्चात् उत्तर प्रदेश राज्य में 1991 से 15 वर्षों तक त्रिशंकु विधान सभा का परिणाम भुगतने के बाद भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर सत्ता में आयी। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश में अपने चौथा कार्यकाल शुरू करते हुए 13 मई 2007 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 50 अन्य मन्त्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। विधान सभा चुनाव 2012 में बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और समाजवादी पार्टी ने बहुमत प्राप्त कर अपनी सरकार बनाई और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख