"संयुक्त राष्ट्र महासचिव": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''महासचिव''' संयुक्त राष्ट्र संघ क...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
'''महासचिव''' [[संयुक्त राष्ट्र|संयुक्त राष्ट्र संघ]] का शीर्ष अधिकारी होता है। [[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद]] की संस्तुति पर [[संयुक्त राष्ट्र महासभा|महासभा]] द्वारा इसकी नियुक्ति पाँच वर्ष के लिए की जाती है। महासचिव का चुनाव दूसरी बार भी किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतरराष्ट्रीय समूह स्वयं ही चुनता है। संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव [[बान की मून]] हैं जो दक्षिण कोरिया के हैं, जिन्होंने [[1 जनवरी]], [[2007]] को अपना कार्यकाल सँभाला था। [[31 दिसम्बर]], [[2011]] को उनका पहला कार्यकाल समाप्त हुआ। वर्ष [[2011]] के बाद के लिए अगले पाँच वर्ष हेतु वे पुन: निर्वाचित हुये।
'''महासचिव''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Secretary General of the United Nations'') [[संयुक्त राष्ट्र|संयुक्त राष्ट्र संघ]] का शीर्ष अधिकारी होता है। [[संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद]] की संस्तुति पर [[संयुक्त राष्ट्र महासभा|महासभा]] द्वारा इसकी नियुक्ति पाँच वर्ष के लिए की जाती है। महासचिव का चुनाव दूसरी बार भी किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतरराष्ट्रीय समूह स्वयं ही चुनता है। संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव [[बान की मून]] हैं जो दक्षिण कोरिया के हैं, जिन्होंने [[1 जनवरी]], [[2007]] को अपना कार्यकाल सँभाला था। [[31 दिसम्बर]], [[2011]] को उनका पहला कार्यकाल समाप्त हुआ। वर्ष [[2011]] के बाद के लिए अगले पाँच वर्ष हेतु वे पुन: निर्वाचित हुये।
==महासचिव के कार्य==
==महासचिव के कार्य==
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्य निम्न प्रकार हैं-
संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्य निम्न प्रकार हैं-
पंक्ति 14: पंक्ति 14:
====उप महासचिव====
====उप महासचिव====
पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान की अनुशंसा पर [[1997]] में उप महासचिव पद की रचना की गयी। [[12 जनवरी]], [[1998]] को कनाडा की सुश्री लुईश फेचेत संयुक्त राष्ट्र की प्रथम उप महासचिव बनी थीं।
पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान की अनुशंसा पर [[1997]] में उप महासचिव पद की रचना की गयी। [[12 जनवरी]], [[1998]] को कनाडा की सुश्री लुईश फेचेत संयुक्त राष्ट्र की प्रथम उप महासचिव बनी थीं।
==संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और कार्यकाल==
#[[ग्लेडविन जेब]] - [[24 अक्टूबर]], [[1945]] से [[1 फ़रवरी]], [[1946]]
#[[ट्रीगवी ली]] - [[2 फ़रवरी]], [[1946]] से [[10 नवम्बर]], [[1952]]
#[[डैग हैमरस्क्जोंल्ड]] - [[10 अप्रैल]], [[1953]] से [[18 सितम्बर]], [[1961]]
#[[यू. थांट]] - [[30 नवम्बर]], [[1961]] से [[31 दिसम्बर]], [[1971]]
#[[कुर्त वॉल्डहाइम]] - [[1 जनवरी]], [[1972]] से [[31 दिसम्बर]], [[1981]]
#[[ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार]] - [[1 जनवरी]], [[1982]] से [[31 दिसम्बर]], [[1991]]
#[[बुतरस घाली]] - [[1 जनवरी]], [[1992]] से [[31 दिसम्बर]], [[1996]]
#[[कोफ़ी अन्नान]] - [[1 जनवरी]], [[1997]] से [[31 दिसम्बर]], [[2006]]
#[[बान की मून]] - [[1 जनवरी]], [[2007]] से वर्तमान





08:00, 29 नवम्बर 2016 का अवतरण

महासचिव (अंग्रेज़ी: Secretary General of the United Nations) संयुक्त राष्ट्र संघ का शीर्ष अधिकारी होता है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की संस्तुति पर महासभा द्वारा इसकी नियुक्ति पाँच वर्ष के लिए की जाती है। महासचिव का चुनाव दूसरी बार भी किया जा सकता है। संयुक्त राष्ट्र अधिकारपत्र के अनुरूप, महासचिव अपनी सहायता के लिए दक्ष, योग्य और सत्यनिष्ठ कर्मचारियों का अंतरराष्ट्रीय समूह स्वयं ही चुनता है। संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव बान की मून हैं जो दक्षिण कोरिया के हैं, जिन्होंने 1 जनवरी, 2007 को अपना कार्यकाल सँभाला था। 31 दिसम्बर, 2011 को उनका पहला कार्यकाल समाप्त हुआ। वर्ष 2011 के बाद के लिए अगले पाँच वर्ष हेतु वे पुन: निर्वाचित हुये।

महासचिव के कार्य

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्य निम्न प्रकार हैं-

  1. अंतर्राष्ट्रीय संघर्षों को सुलझाना
  2. शांतिरक्षा कार्यों का प्रबंध करना
  3. अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करना
  4. सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के कार्यान्वयन को जांचना
  5. सदस्य सरकारों से बातचीत करना


21 मार्च 2005 को पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सचिवालय में कई परिवर्तनों के प्रस्ताव रखे थे। उन्होंने वैज्ञानिक सलाहकार को नियुक्त, शांतिरक्षा सहायता कार्यालय को स्थापित, निर्णय लेने के लिए मंत्री मंडल को अनुबंधित और मध्यस्थता कार्यों को मजबूत आदि करने के इरादे घोषित किए।

शक्तियाँ

संयुक्त राष्ट्र महासचिव की शक्तियाँ किसी भी अन्य संयुक्त राष्ट्र अधिकारी की तुलना में अधिक होती हैं। वह सदस्य राष्ट्रों की सरकारों को सलाह दे सकता है तथा समस्याओं को सुलझाने में अपने पद से जुड़े प्रभाव का इस्तेमाल कर सकता है। वह संगठन की उपलब्धियों और समस्याओं से जुड़ा वार्षिक प्रतिवेदन संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने प्रस्तुत करता है। महासचिव किसी विशेष क्षेत्र में विश्व शांति व सुरक्षा को खतरा पहुँचने वाले मामले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का ध्यान भी आकर्षित कर सकता है।

उप महासचिव

पूर्व महासचिव कोफ़ी अन्नान की अनुशंसा पर 1997 में उप महासचिव पद की रचना की गयी। 12 जनवरी, 1998 को कनाडा की सुश्री लुईश फेचेत संयुक्त राष्ट्र की प्रथम उप महासचिव बनी थीं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव और कार्यकाल

  1. ग्लेडविन जेब - 24 अक्टूबर, 1945 से 1 फ़रवरी, 1946
  2. ट्रीगवी ली - 2 फ़रवरी, 1946 से 10 नवम्बर, 1952
  3. डैग हैमरस्क्जोंल्ड - 10 अप्रैल, 1953 से 18 सितम्बर, 1961
  4. यू. थांट - 30 नवम्बर, 1961 से 31 दिसम्बर, 1971
  5. कुर्त वॉल्डहाइम - 1 जनवरी, 1972 से 31 दिसम्बर, 1981
  6. ज़ेवियर पेरिज डी कुईयार - 1 जनवरी, 1982 से 31 दिसम्बर, 1991
  7. बुतरस घाली - 1 जनवरी, 1992 से 31 दिसम्बर, 1996
  8. कोफ़ी अन्नान - 1 जनवरी, 1997 से 31 दिसम्बर, 2006
  9. बान की मून - 1 जनवरी, 2007 से वर्तमान


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख