"अण्णा हज़ारे": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
__TOC__
__TOC__{{सूचना बक्सा सामाजिक कार्यकर्ता
{{सूचना बक्सा सामाजिक कार्यकर्ता
|चित्र=anna-hazare166.jpg
|चित्र=anna-hazare166.jpg
|पूरा नाम='''किसन बापट बाबूराव हज़ारे'''
|पूरा नाम='''किसन बापट बाबूराव हज़ारे'''

12:47, 30 अप्रैल 2011 का अवतरण

अण्णा हज़ारे
पूरा नाम किसन बापट बाबूराव हज़ारे
अन्य नाम अण्णा हज़ारे/अन्ना हज़ारे
जन्म 15 जनवरी, 1940
जन्म भूमि अहमदनगर के भिंगर क़स्बे में, महाराष्ट्र
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि 1998 और 2005 में तत्कालीन सरकार के कुछ नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवाज़ उठाई थी।
पद गांधीवादी समाजसेवक
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
शिक्षा मुंबई में सातवीं तक पढ़ाई की।
पुरस्कार-उपाधि 1990 में पद्मश्री से और 1992 में पद्म विभूषण से, 1986 में इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार, 1989 में महाराष्ट्र सरकार का कृषि भूषण पुरस्कार, 1986 में विश्व बैंक का 'जित गिल स्मारक पुरस्कार'
अद्यतन‎ 12:06, 9 अप्रॅल 2011 (IST)

अण्णा हज़ारे / अन्ना हज़ारे (Anna Hazare) गांधीवादी विचारधारा पर चलने वाले एक समाजसेवक हैं, जो किसी राजनीतिक पार्टी की जगह स्वतंत्र रुप से काम करते हैं। अन्‍ना हज़ारे का वास्‍तविक नाम किसन बापट बाबूराव हज़ारे है।

जीवन परिचय

15 जनवरी, 1940 को महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले के भिनगरी क़स्बे में जन्मे अन्ना हज़ारे का बचपन बहुत ग़रीबी और अभावों में गुज़रा। पिता मजदूर थे, दादा फौज में थे। दादा की पोस्टिंग भिंगनगर में थी। अन्ना का पुश्‍तैनी गाँव अहमदनगर ज़िले में स्थित रालेगन सिद्धि में था। दादा की मौत के सात साल बाद अन्ना का परिवार रालेगन आ गया। उनके परिवार की ग़रीबी और तंगी देखकर अन्ना हज़ारे की बुआ उन्हें अपने साथ मुंबई ले गईं। कुछ समय बाद उनका परिवार भी भिंगर से उनके पुरखों के गाँव रालेगन सिद्धि चला आया था। उनके अलावा उनके परिवार में उनके छः और भाई थे। मुंबई में बुआ के साथ रहते हुए उन्होंने सातवीं तक पढ़ाई की। आर्थिक अभाव की वजह से वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाए पर देश की व्यवस्था में व्याप्त गंदगियों का अच्छा अध्ययन कर लिया। परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर वह दादर स्टेशन के बाहर एक फूल बेचनेवाले की दुकान में 40 रुपये की पगार पर काम करना प्रारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने फूलों की अपनी दुकान खोल ली और अपने दो भाइयों को भी रालेगन से बुला लिया।[1]

सेना में भर्ती

1962 में चीन के आक्रमण करने पर भारत सरकार ने जब देश के युवाओं का भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए आह्वान किया, तो अन्ना भी साठ के दशक में अपने दादा की तरह फौज में भर्ती हो गये। उनकी पहली पोस्टिंग बतौर ड्राइवर पंजाब में हुई। 1965 के भारत - पाक युद्ध भी उन्होंने खेमकरण सेक्टर पर लड़ा था। यहीं से उनका जीवन परिवर्तन का समय शुरू हुआ। सीमा पर लड़ते हुए उनकी यूनिट के सभी साथी शहीद हो गए और उनके सिर पर गोली लगने से वे भी घायल हो गए थे। इस पाकिस्तानी हमले में वह मौत को धता बता कर बाल-बाल बचे थे।

परिवर्तित सामाजिक दृष्टिकोण

इसी समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उन्होंने विवेकानंद की पुस्‍तक ‘कॉल टू द यूथ फॉर नेशन‘ ख़रीदी और उसको पढ़ने के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी समाज को समर्पित कर दी। उन्होंने गांधीजी और विनोबा को भी पढ़ा और उनके विचारों को अपने जीवन में ढ़ाल लिया। उन्हें ज्ञान हुआ कि आम लोगो की बेहतरी के लिए किया गया प्रयास भगवान की पूजा-अर्चना के बराबर है। पारिवारिक दायित्वों को देखते हुए उन्होंने 1970 में आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प किया।

सेना से रिटायरमेंट

मुंबई पोस्टिंग के दौरान वह अपने गाँव रालेगन आते-जाते रहे। जम्मू पोस्टिंग के दौरान 15 साल फौज में पूरे होने पर 1975 में उन्होंने फौज की नौकरी से स्वैच्छिक अवकाश (V.R.S.) ले लेकर अपने पारिवारिक गांव रालेगन सिद्धी लौटे तो गांव में लोगों की शराबखोरी और गांव की बदहाली से काफ़ी आहत हुए। लोगों को सुधारने के बहुत जतन किए। उसके बाद उन्होंने गाँव की तस्वीर ही बदल डाली और साथ ही अन्ना भ्रष्ट्राचार के ख़िलाफ़ आंदोलन में कूद पड़े।

समाजसुधारक कार्य

अन्ना हज़ारे का विचार है कि भारत की असली ताकत गाँवों में है और इसीलिए उन्होंने गाँवों में विकास की लहर लाने के लिए मोर्चा खोला। अन्ना हज़ारे ने सेना से रिटायरमेंट के तुरंत बाद 1975 से सूखा प्रभावित रालेगाँव सिद्धि में काम शुरू किया। गांव में पानी की कमी थी। लोगों का जीवन कठिन था। जहाँ औसतन सालाना वर्षा 400 से 500 मि. मी. ही होती थी, गाँव में जल संचय के लिए कोई तालाब नहीं थे। उनका गाँव पानी के टैंकरों और पड़ोसी गाँवों से मिले खाद्यान्न पर निर्भर रहता था। अन्ना ने लोगों को समझाया। उनका सहयोग लिया और छोटी-छोटी नहरों द्वारा पास की पहाड़ी से पानी लाकर सींचाई की अच्छी व्यवस्था की। अब अच्छी फ़सलें उगने लगीं। लोगों के जीवन में खुशियां आने लगीं और रालेगन सिद्धी एक आदर्श गांव बन गया, जो देश के सामने एक मिसाल था। उन्होंने अपने बलबूते वर्षा जल संग्रह, सौर ऊर्जा, बायोगैस का प्रयोग और पवन ऊर्जा के उपयोग से गाँव को स्वावलंबी और समृद्ध बना दिया। यह गाँव विश्व के अन्य समुदायों के लिए आदर्श बन गया है।

पुश्तैनी ज़मीन का दान

उन्होंने अपनी पुस्तैनी ज़मीन बच्चों के हॉस्टल के लिए दान कर दी। आज उनकी पेंशन का सारा पैसा गाँव के विकास में ख़र्च होता है। संपत्ति के नाम पर उनके पास कपड़ों की कुछ जोड़ियाँ हैं। कोई बैंक बैलेंस नही हैं। वह गाँव के मंदिर में रहते हैं और हॉस्टल में रहने वाले बच्चों के लिए बनने वाला खाना ही खाते हैं। आज गाँव का हर शख़्स आत्मनिर्भर है। आस-पड़ोस के गाँवों के लिए भी यहाँ से चारा, दूध आदि जाता है। गाँव में एक तरह का रामराज है। गाँव में तो उन्होंने रामराज स्थापित कर दिया है।

सम्मान और पुरस्कार

अण्णा हज़ारे को मिले सम्मान और पुरस्कार[2]
क्रमांक सन सम्मान और पुरस्कार
(1) 1992 पद्म भूषण
(2) 1990 पद्म श्री
(3) 1986 इंदिरा प्रियदर्शिनी वृक्षमित्र पुरस्कार
(4) 1989 महाराष्ट्र सरकार का कृषि भूषण पुरस्कार
(5) 1988 मैन ऑफ़ द ईयर अवार्ड
(6) 2000 पॉल मित्तल नेशनल अवार्ड
(7) 2003 ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंटेग्रीटी अवार्ड
(8) 1994 विवेकानंद सेवा पुरुस्कार
(9) 1996 शिरोमणि अवार्ड
(10) 1997 महावीर पुरुस्कार
(11) 1999 दिवालीबेन मेहता अवार्ड
(12) 1998 केयर इन्टरनेशनल
(13) 2000 जाइण्ट्स इन्टरनेशनल अवार्ड
(14) 2000 वासवश्री प्रशस्ति अवार्ड
(15) 1999 नेशनल इंटरग्रेसन अवार्ड
(16) 1998 जनसेवा पुरस्कार
(17) 1998 रोटरी इन्टरनेशनल मानव सेवा पुरस्कार
(18) 2008 विश्व बैंक का 'जित गिल स्मारक पुरस्कार'

अन्ना हज़ारे की समाजसेवा और समाज कल्याण के कार्य को देखते हुए तथा प्रतिबद्ध और ईमानदार प्रयास के लिए सरकार ने उन्हें समय-समय पर अनेक पुरस्कारों, जिनमे 1990 में पद्मश्री और 1992 में पद्म विभूषण शामिल है, दिये गये। उन्होंने अपने राज्य महाराष्ट्र में विषम परिस्थितियों में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ अनेक लडाईयाँ लड़ीं और सफल भी हुए।

जन लोकपाल क़ानून के लिए आंदोलन के दोरान अण्णा हज़ारे, दिल्ली

इस 72 साल की उम्र में भी उनका एक ही सपना है - भ्रष्टाचार रहित भारत का निर्माण।

पद्मश्री अन्ना हज़ारे महाराष्ट्र के रालेगाँव में ग्राम स्वराज के अपने अनुभव बांटने B. H. U. में आमंत्रित थे। उन्होंने गांधीजी की इस सोच को पूरी मजबूती से उठाया कि 'बलशाली भारत के लिए गाँवों को अपने पैरों पर खड़ा करना होगा।' उनके अनुसार विकास का लाभ समान रूप से वितरित न हो पाने का कारण रहा, गाँवों को केन्द्र में न रखना। व्यक्ति निर्माण से ग्राम निर्माण और तब स्वाभाविक ही देश निर्माण के गांधीजी के मन्त्र को उन्होंने हकीकत में उतार कर दिखाया, और एक गाँव से आरम्भ उनका यह अभियान आज 85 गावों तक सफलतापूर्वक जारी है। व्यक्ति निर्माण के लिए मूल मन्त्र देते हुए उन्होंने युवाओं में उत्तम चरित्र, शुद्ध आचार-विचार, निष्कलंक जीवन व त्याग की भावना विकसित करने व निर्भयता को आत्मसात कर आम आदमी की सेवा को आदर्श के रूप में स्वीकार करने का आह्वान किया।

भ्रष्टाचार के विरोधी

1998 में अन्ना हज़ारे उस समय चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने तत्कालीन सरकार के दो नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आवाज़ उठाई थी। सरकार में मंत्री शशिकांत सुतार को अपनी कुर्सी छोडनी पड़ी। उसी समय के रोज़गार मंत्री महादेव शिवणकर को भी सरकार से बाहर होना पड़ा। युती के कार्यकाल में मंत्री रही शोभाताई फडणविस को भी भ्रष्ट्राचार के आरोप के चलते अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा। 1998 में सामजिक न्यायमंत्री बबनराव घोलप को ज़मीन घोटाले के चलते इस्तीफ़ा देना पड़ा। वहीं एनसीपी के नबाब मलिक, सुरेश दादा जैन को भी आघाडी सरकार में भ्रष्ट्राचार के आरोपों के चलते ही अपना पद छोडना पड़ा। शराब बंदी अभियान, कॉऑपरेटिव घोटाला जैसे कई अहम भ्रष्टाचार के मुद्दे सामने लाने का श्रेय अन्ना हज़ारे को जाता है और इसी तरह 2005 में अन्ना हज़ारे ने तत्कालीन सरकार को उसके चार भ्रष्ट नेताओं के ख़िलाफ़ कार्यवाही करने के लिए दबाव डाला था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. किसन बाबूराव हजारे उर्फ़ अन्ना (अण्णा) हजारे ! (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) अंधड़ !। अभिगमन तिथि: 9 अप्रॅल, 2011
  2. Awards to Anna Hazare (अंग्रेज़ी) (एच.टी.एम.एल) annahazare.org। अभिगमन तिथि: 10 अप्रॅल, 2011

बाहरी कड़ियाँ