"ऋतुसंहार": अवतरणों में अंतर
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
No edit summary |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) छो (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:संस्कृत साहित्य (को हटा दिया गया हैं।)) |
||
पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{संस्कृत साहित्य2}} | {{संस्कृत साहित्य2}} | ||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
[[Category:संस्कृत साहित्य]] |
14:57, 28 जून 2011 का अवतरण
- ऋतुसंहार महाकवि कालिदास की प्रथम काव्य रचना मानी जाती है, जिसके छह सर्गो में ग्रीष्म से आरंभ कर वसंत तक की छह ऋतुओं का सुंदर प्रकृतिचित्रण प्रस्तुत किया गया है।
- ऋतुसंहार का कलाशिल्प महाकवि की अन्य कृतियों की तरह उदात्त न होने के कारण इसके कालिदास की कृति होने के विषय में संदेह किया जाता रहा है।
- मल्लिनाथ ने इस काव्य की टीका नहीं की है तथा अन्य किसी प्रसिद्ध टीकाकार की भी इसकी टीका नहीं मिलती है।
- जे. नोबुल तथा प्रो.ए.बी. कीथ ने अपने लेखों में ऋतुसंहार को कालिदास की ही 'प्रामाणिक एवं प्रथम रचना' सिद्ध किया है।
- इस खंडकाव्य में कवि ने अपनी प्रिया को संबोधित कर छहों ऋतुओं का वर्णन किया है। प्रकृति के आलंबनपरक तथा उद्दीपनपरक दोनों तरह के रमणीय चित्र काव्य की वास्तविक आत्मा हैं।
- ऋतुसंहार का सर्वप्रथम संपादन कलकत्ता से सन 1792 में 'सर विलियम जोन्स' ने किया था।
- सन 1840 में इसका एक अन्य संस्करण पी.फॉन बोलेन द्वारा लातीनी तथा जर्मन पद्यानुवाद सहित प्रकाशित किया गया था।
- 1906 में 'निर्णयसागर प्रेस' से यह रचना मणिराम की संस्कृत टीका के साथ छपी थी, जिसके अब तक अनेक संस्करण हो चुके हैं।
|
|
|
|
|