"वैद्यनाथ का हार्द शक्तिपीठ": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
छो (Adding category Category:शक्तिपीठ (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 33: पंक्ति 33:
[[Category:हिन्दू_धार्मिक_स्थल]]
[[Category:हिन्दू_धार्मिक_स्थल]]
[[Category:बिहार_के_धार्मिक_स्थल]]
[[Category:बिहार_के_धार्मिक_स्थल]]
[[Category:शक्तिपीठ]]
__INDEX__
__INDEX__

07:47, 14 फ़रवरी 2012 का अवतरण

हिन्दू धर्म के पुराणों के अनुसार जहां-जहां सती के अंग के टुकड़े, धारण किए वस्त्र या आभूषण गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ अस्तित्व में आया। ये अत्यंत पावन तीर्थ कहलाये। ये तीर्थ पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर फैले हुए हैं। देवी पुराण में 51 शक्तिपीठों का वर्णन है। वैद्यनाथ का हार्द, 51 शक्तिपीठों में से एक शक्तिपीठ है।

  • शिव तथा सती के ऐक्य का प्रतीक बिहार के गिरिडीह जनपद में स्थित वैद्यनाथ का हार्द या ह्रदय पीठ है और शिव का वैद्यनाथ ज्योर्तिर्लिंग भी यहीं है।
  • यह स्थान चिताभूमि में है।
  • यहाँ सती का ह्रदय गिरा था।
  • यहाँ की शक्ति 'जयदुर्गा' तथा शिव 'वैद्यनाथ' हैं।
  • एक मान्यतानुसार यहीं पर सती का दाह-संस्कार भी हुआ था।
  • पद्मपुराणानुसार ह्रदयपीठ के समान महत्त्वपूर्ण शक्तिपीठ पूरे ब्रह्माण्ड में अन्यत्र नहीं है- "हार्दपीठस्य सदृशे: नाऽस्ति भूगोल मण्डले"।[1]
  • देवी भागवत में वैद्यनाथ धाम को बागलामुखी का उत्कृष्ट स्थान कहा गया है तथा यहाँ की शक्ति को 'आरोग्य' कहा गया है।
  • मत्स्यपुराण में 'आरोग्या वैद्यनाये तु' प्रमाण मिलता है।
  • शंकराचार्य ने 12 ज्योर्तिर्लिंगों के स्वरूप वर्णन में वैद्यनाथ को शक्तियुक्त कहा है-

पूर्वोत्तरे प्रज्वलिकानिधाने सदा वसंतं गिरिजासमेतम।
सुरासुराराधिपाद पद्मं श्री वैद्यनाथ तमहं नमामि॥[2]

  • पटना से कोलकाता रेलमार्ग पर स्थित कियूल स्टेशन से 100 कि.मी. दक्षिण वैद्यनाथ धाम (देवगढ़) स्टेशन है।
  • यहीं सती का हार्दपीठ भी है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पद्मपुराण, पाताल खण्ड
  2. शंकराचार्य-भाष्य

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख