"इस शहर में -आदित्य चौधरी": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
छो (Adding category Category:आदित्य चौधरी की रचनाएँ (को हटा दिया गया हैं।))
पंक्ति 36: पंक्ति 36:


[[Category:कविता]]
[[Category:कविता]]
[[Category:आदित्य चौधरी की रचनाएँ]]


__INDEX__
__INDEX__

14:25, 31 मार्च 2012 का अवतरण

इस शहर में -आदित्य चौधरी


इस शहर में अब कोई मरता नहीं
    वो मरें भी कैसे जो ज़िन्दा नहीं

हो रहे नीलाम चौराहों पे रिश्ते
    क्या कहें कोई दोस्त शर्मिदा नही

घूमता है हर कोई कपड़े उतारे
    शहर भर में अब कोई नंगा नहीं

कौन किसको भेजता है आज लानत
    इस तरह का अब यहाँ मसला नहीं

हो गया है एक मज़हब 'सिर्फ़ पैसा'
    अब कहीं पर मज़हबी दंगा नहीं

मर गये, आज़ाद हमको कर गये वो
    उनका महफ़िल में कहीं चर्चा नहीं

अब यहाँ खादी वही पहने हुए हैं
    जिनकी यादों में भी अब चरख़ा नही

इस शहर में अब कोई मरता नहीं
    वो मरें भी कैसे जो ज़िन्दा नहीं