"चंद्रगुप्त प्रथम": अवतरणों में अंतर
No edit summary |
No edit summary |
||
पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
<references/> | <references/> | ||
[[Category:गुप्त काल]] | |||
[[Category:इतिहास कोश]] | [[Category:इतिहास कोश]] | ||
[[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]] | |||
[[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ |
09:57, 30 मई 2010 का अवतरण
नाग राजाओं के शासन के बाद गुप्त राजवंश स्थापित हुआ जिसने मगध में देश के एक शक्तिशाली साम्राज्य को स्थापित किया । इस वंश के राजाओं को गुप्त सम्राट के नाम से जाना जाता है । गुप्त राजवंश का प्रथम राजा `श्री गुप्त`हुआ, जिसके नाम पर गुप्त राजवंश का नामकरण हुआ । द्वितीय राजा महाराज गुप्त था । उसका लड़का घटोत्कच हुआ, जिसका पुत्र चंद्रगुप्त प्रथम 320 ई. में पाटलिपुत्र का शासक हुआ । उसने 'महाराजधिराज' उपाधि ग्रहण की और लिच्छिवी राज्य की राजकुमारी कुमारदेवी के साथ विवाह कर लिच्छिवियों की सहायता से शक्ति बढाई । वह एक शक्तिशाली शासक था, चंद्रगुप्त के शासन काल में गुप्त-शासन का विस्तार दक्षिण बिहार से लेकर अयोध्या तक था । [1] इस राज्य की राजधानी पाटलिपुत्र थी । चंद्रगुप्त प्रथम ने अपने शासन काल में एक नया संवत् चलाया ,जिसे गुप्त संवत् कहा जाता है । यह संवत् गुप्त सम्राटों के काल तक ही प्रचलित रहा बाद में उस का चलन नहीं रहा ।
टीका-टिप्पणी
- ↑ 'अनुगंगाप्रयागं च साकेतं मगधान्स्तथा ।
एतांजनपदान्सर्वान् भोक्ष्यन्ते गुप्तवंशजः । ।'