"ओड़छा मध्य प्रदेश": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
छो (Text replace - "हिंदी" to "हिन्दी")
(ओरछा को अनुप्रेषित (रिडायरेक्ट))
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
*किंवदंती के अनुसार मध्यकाल में यहां पड़िहार राजपूतों का राज्य था और उन्होंने अपनी राजधानी यहीं बनाई थी।
#REDIRECT [[ओरछा]]
*चंदेलों के परास्त होने पर ओड़छा भी श्रीहत हो गया किंतु बुंदेलों का प्रभुत्व स्थापित होने पर राजा रुद्रप्रताप ने पुन: एक बार ओड़छा को राजधानी बनाकर उसकी श्रीवृद्धि की।
*वे ही वर्तमान ओड़छा के बसाने वाले माने जाते हैं।
*उन्होंने सोमवार [[3 अप्रैल]] 1531 ई0 में इस नगर को पुन: बसाया था।
*यहाँ के क़िले को बनने में आठ वर्ष लग गए थे।
*इनके पुत्र और उत्तराधिकारी भारतीचंद्र के समय ही में ओड़छा के महल बनकर तैयार हुए थे (1539 ई0)।
*इसी वर्ष राजधानी भी गढ़कुंडार से पूरी तरह से ओड़छा में ले आई गई थी।
*[[अकबर]] के समय यहां के राजा मधुकर शाह थे जिनके साथ मुग़ल सम्राट के कई युद्ध किए थे।
*[[जहांगीर]] ने वीरसिंहदेव बुंदेला को जो ओड़छा राज्य की बड़ौनी जागीर के स्वामी थे पूरे ओड़छा राज्य की गद्दी दी थी।
*वीरसिंहदेव ने ही अकबर के शासनकाल में जहांगीर के कहने से अकबर के विद्वान् दरबारी [[अबुल फज़ल|अबुलफजल]] की हत्या करवा दी थी।
*[[शाहजहां]] ने बुन्देलों से कई असफल लड़ाइयां लड़ीं। किंतु अंत में जुझारसिंह को ओड़छा का राजा स्वीकार कर लिया गया।
*[[बुन्देलखण्ड]] की लोक-कथाओं का नायक हरदौल वीरसिंहदेव का छोटा पुत्र एवं जुझारसिंह का छोटा भाई था।
*[[औरंगजेब]] के राज्यकाल में छत्रसाल की शक्त् बुंदेलखंड में बढ़ी हुई थी।
*ओड़छा की रियासत वर्तमान काल तक बुंदेलखंड में अपना विशेष महत्त्व रखती आई है।
*यहाँ के राजाओं ने हिन्दी के कवियों को सदा प्रश्रय दिया है।
*महाकवि केशवदास वीरसिंहदेव के राजकवि थे।
*ओड़छे में जिन पुरानी इमारतों के खंडहर हैं, उनमें मुख्य हैं- जहांगीर-महल जिसे वीरसिंहदेव ने जहांगीर के लिए बनवाया था यद्यपि जहांगीर इस महल में वीरसिंहदेव के जीवनकाल में कभी न ठहर सका, केशवदास का भवन, प्रवीण राय का भवन (प्रवीण राय, वीरसिंह देव के दरबार की प्रसिद्ध गायिका थी जिसकी केशवदास ने अपने ग्रंथों में बहुत प्रशंसा की है)।
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{संदर्भ ग्रंथ}}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
 
==संबंधित लेख==
 
[[Category:मध्य प्रदेश]]
[[Category:पौराणिक कोश]]
[[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]]
__INDEX__

11:51, 16 जुलाई 2012 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: