"अश्वगंधा": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
(''''अश्वगंधा''' एक झाड़ीदार रोमयुक्त पौधा है। कहने को तो...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 10: पंक्ति 10:
====जड़====
====जड़====
इस औषधीय पौधे की मूल चार से आठ इंच लंबी, ऊपर से मटमैली, अन्दर से सफ़ेद और शंकु के आकार की होती है। यह नीचे से मोटी ऊपर से पतली, गोल व चिकनी होती है। गीली ताजी जड़ से घोड़े के मूत्र के समान तीव्र गंध आती है, जिसका स्वाद बहुत तीखा होता है। बरसात में इसके बीज बोये जाते हैं तथा जाड़े में फ़सल निकाली जाती है।
इस औषधीय पौधे की मूल चार से आठ इंच लंबी, ऊपर से मटमैली, अन्दर से सफ़ेद और शंकु के आकार की होती है। यह नीचे से मोटी ऊपर से पतली, गोल व चिकनी होती है। गीली ताजी जड़ से घोड़े के मूत्र के समान तीव्र गंध आती है, जिसका स्वाद बहुत तीखा होता है। बरसात में इसके बीज बोये जाते हैं तथा जाड़े में फ़सल निकाली जाती है।
==औषधीय गुण==
अश्वगंधा का प्रयोग [[भारत]] में प्राचीन समय से ही कारगर औषधी के रूप में होता है। इसके कुछ मुख्य औषधीय गुण निम्नलिखित हैं-
#इसके पौधे की पत्तियाँ त्वचा रोग, शरीर की सूजन एवं शरीर पर पड़े घाव और जख्म भरने जैसी समस्या से लेकर बहुत-सी बीमारियों में भी बहुत उपयोगी है। 
#अश्वगंधा के पौधे को पीसकर लेप बनाकर लगाने से शरीर की सूजन, शरीर की किसी विकृत ग्रंथि और किसी भी तरह के फुंसी-फोड़े को हटाने में काम आती है। 
#पोधे की पत्तियों को घी, शहद, [[पीपल]] इत्यादि के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर निरोग रहता है। 
#यदि किसी को चर्म रोग है तो उसके लिए भी अश्वगंधा जड़ी-बूटी बहुत लाभकरी है। इसका चूर्ण बनाकर तेल से साथ लगाने से चर्म रोग से निजात पाई जा सकती है। 
#उच्च रक्तचाप की समस्या से पीडि़त लोग यदि अश्वगंधा के चूर्ण का [[दूध]] के साथ नियमित सेवन करेंगे तो निश्चित तौर पर उनका रक्तचाप सामान्य‍ हो जाएगा।
#शरीर में कमजोरी या दुर्बलता को भी अश्वगंधा तेल से मालिश कर दूर किया जा सकता है, इतना ही नहीं [[गैस]] संबंधी समस्या में भी ये पौधा अत्यंत लाभदायक होता है। 
#साँस संबंधी रोगों से निजात पाने के लिए अश्वगंधा के क्षार को शहद और घी के साथ मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।
#वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों को दूर करने, तरोताजा रहने और ऊर्जावान बने रहने के लिए अश्वगंघा चूर्ण को प्रतिदिन दूध के साथ लेना चाहिए। इससे मस्तिष्क भी तेज होता है।
#इसके अतिरिक्त अश्वगंधा पौधे के और भी लाभ हैं। यह खाँसी, क्षयरोग तथा गठिया में भी बहुत लाभदायक है।
#अश्वगंधा पौधे की जड़ पौष्टिक होने के साथ ही पाचक [[अम्ल]] और [[प्लेग]] जैसी महामारियों से निजात दिलाती है।


{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक3 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक3 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}

11:19, 9 मई 2013 का अवतरण

अश्वगंधा एक झाड़ीदार रोमयुक्त पौधा है। कहने को तो अश्वगंधा एक पौधा है, लेकिन यह बहुवर्षीय पौधा पौष्टिक जड़ों से युक्त है। अश्वगंधा के बीज, फल एवं छाल का विभिन्न रोगों के उपचार में प्रयोग किया जाता है। इसे 'असंगध' एवं 'बाराहरकर्णी' भी कहते हैं। अश्वगंधा की कच्ची जड़ से अश्व जैसी गंध आती है, इसीलिए भी इसे 'अश्वगंधा' या 'वाजिगंधा' कहा जाता है। इसका सेवन करते रहने से अश्व जैसा उत्साह उत्पन्न होता है, अतः इसका नाम सार्थक है। सूख जाने पर अश्वगंधा की गंध कम हो जाती है।

प्राप्ति स्थान

अश्वगंधा सारे भारत में पश्चिमोत्तर भाग, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश में 5000 फीट की ऊँचाई तक पाई जाती है। मध्य प्रदेश के पश्चिमोत्तर ज़िले मंदसौर की मनासा तहसील में इसकी बड़े पैमाने पर खेती की जाती है तथा सारे भारत की व्यावसायिक पूर्ति इसी स्थान से होती है। पहले यह नागौर (राजस्थान) में बहुत होता था और वहीं से सर्वत्र भेजा जाता था। अतः इसे 'नागौरी असंगध' भी कहा जाता था। यह नाम अभी भी प्रसिद्ध है।

आकृति

इसका क्षुप झाड़ीदार होता है, जो एक से चार फुट ऊँचा तथा बहुशाखीय होता है। अश्वगंधा की शाखाएँ गोलाकार रूप में चारों ओर फैली रहती हैं। कहीं-कहीं बड़े-बड़े वृक्षों के नीचे जलाशयों के समीप यह बारहों माह हरी-भरी स्थिति में पाया जाता है। आकार में यह छोटी कंटेरा जैसा परन्तु कण्टक रहित होता है।

पत्तियाँ

अश्वगंधा के पत्र जोड़े में अखण्डित अण्डाकार पाँच से दस सेण्टीमीटर लंबे तथा तीन से पाँच सेण्टीमीटर चौड़े होते हैं। ये आकार में लंबे, बीज छोटे लटवाकार से लेकर कहीं-कहीं पलाश के पत्ते सदृश बड़े होते हैं। डण्ठल बहुत ही छोटा होता है।

फूल

अश्वगंधा के फूल छोटे-छोटे कुछ लंबे, कुछ पीलाहरापन लिए चिलम के आकार के होते हैं। ये फूल शाखाओं के अग्र भाग पर खिलते हैं। इन पर भी डण्ठल के समान सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे रोम होते हैं। फल छोटे-छोटे, गोल मटर या मकोय के फल के समान पहले हरे, फिर कार्तिक मास में पकने पर लाल रंग के हो जाते हैं। ये रसभरी के फलों के समान दिखते हैं। अश्वगंधा के फल के अन्दर लोआव तथा कटेरी के बीजों के समान श्वेत असंख्यों बीज होते हैं। इन्हें यदि दूध में डाल दिया जाए तो वे उसे जमा भी देते हैं। शरद ऋतु में फूल आते हैं तथा कार्तिक मार्गशीर्ष में पकते हैं।

जड़

इस औषधीय पौधे की मूल चार से आठ इंच लंबी, ऊपर से मटमैली, अन्दर से सफ़ेद और शंकु के आकार की होती है। यह नीचे से मोटी ऊपर से पतली, गोल व चिकनी होती है। गीली ताजी जड़ से घोड़े के मूत्र के समान तीव्र गंध आती है, जिसका स्वाद बहुत तीखा होता है। बरसात में इसके बीज बोये जाते हैं तथा जाड़े में फ़सल निकाली जाती है।

औषधीय गुण

अश्वगंधा का प्रयोग भारत में प्राचीन समय से ही कारगर औषधी के रूप में होता है। इसके कुछ मुख्य औषधीय गुण निम्नलिखित हैं-

  1. इसके पौधे की पत्तियाँ त्वचा रोग, शरीर की सूजन एवं शरीर पर पड़े घाव और जख्म भरने जैसी समस्या से लेकर बहुत-सी बीमारियों में भी बहुत उपयोगी है। 
  2. अश्वगंधा के पौधे को पीसकर लेप बनाकर लगाने से शरीर की सूजन, शरीर की किसी विकृत ग्रंथि और किसी भी तरह के फुंसी-फोड़े को हटाने में काम आती है। 
  3. पोधे की पत्तियों को घी, शहद, पीपल इत्यादि के साथ मिलाकर सेवन करने से शरीर निरोग रहता है। 
  4. यदि किसी को चर्म रोग है तो उसके लिए भी अश्वगंधा जड़ी-बूटी बहुत लाभकरी है। इसका चूर्ण बनाकर तेल से साथ लगाने से चर्म रोग से निजात पाई जा सकती है। 
  5. उच्च रक्तचाप की समस्या से पीडि़त लोग यदि अश्वगंधा के चूर्ण का दूध के साथ नियमित सेवन करेंगे तो निश्चित तौर पर उनका रक्तचाप सामान्य‍ हो जाएगा।
  6. शरीर में कमजोरी या दुर्बलता को भी अश्वगंधा तेल से मालिश कर दूर किया जा सकता है, इतना ही नहीं गैस संबंधी समस्या में भी ये पौधा अत्यंत लाभदायक होता है। 
  7. साँस संबंधी रोगों से निजात पाने के लिए अश्वगंधा के क्षार को शहद और घी के साथ मिलाकर सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।
  8. वृद्धावस्था में होने वाली बीमारियों को दूर करने, तरोताजा रहने और ऊर्जावान बने रहने के लिए अश्वगंघा चूर्ण को प्रतिदिन दूध के साथ लेना चाहिए। इससे मस्तिष्क भी तेज होता है।
  9. इसके अतिरिक्त अश्वगंधा पौधे के और भी लाभ हैं। यह खाँसी, क्षयरोग तथा गठिया में भी बहुत लाभदायक है।
  10. अश्वगंधा पौधे की जड़ पौष्टिक होने के साथ ही पाचक अम्ल और प्लेग जैसी महामारियों से निजात दिलाती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

सम्बंधित लेख