"इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार": अवतरणों में अंतर
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) (''''इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार''' एक प्रतिष्...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) छो (श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस; Adding category Category:भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस (को हटा दिया गया हैं) |
||
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
[[Category:इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार]] | [[Category:इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार]] | ||
[[Category:समाज कोश]] | [[Category:समाज कोश]] | ||
[[Category:भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
14:41, 18 नवम्बर 2013 का अवतरण
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है जिसकी स्थापना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी शताब्दी वर्ष 1985 को की थी। राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना के विचार को बनाए रखने की दिशा में अनुकरणीय योगदान के लिए व्यक्तिगत रूप से या संस्थाओं को यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। सम्मानित व्यक्ति को पुरस्कार के तौर पर 5 लाख रूपये की नकद राशि और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाता है। यह पुरस्कार राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने और उसे संरक्षित करने के लिए किये गये अतुलनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी के बलिदान दिवस 31 अक्टूबर को दिया जाता है। इंदिरा गांधी के नाम पर एक अन्य पुरस्कार इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा इंदिरा गांधी शांति, निःशस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार दिया जाता है, जिसे इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार या इंदिरा गांधी पुरस्कार भी कहा जाता है।
सम्मानित व्यक्ति
अब तक जिन लेागों को यह पुरस्कार मिला हैं उनमें पूर्व राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम और शंकर दयाल शर्मा, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, अरुणा आसफ़ अली, श्याम बेनेगल, जावेद अख़्तर, ए आर रहमान, महाश्वेता देवी और मोहन धारिया शामिल हैं। जिन संस्थाओं को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है उनमें भारत स्काउट एडं गाइड्स, परमधाम आश्रम पवनार, वर्धा, कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट इंदौर और रामकृष्ण मिशन आश्रम नारायणपुर छत्तीसगढ प्रमुख हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख