"एक पर्यटन स्थल": अवतरणों में अंतर
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
==मुखपृष्ठ पर चयनित पर्यटन स्थल== | ==मुखपृष्ठ पर चयनित पर्यटन स्थल== | ||
{| class="bharattable-purple" border="1" width="60%" | {| class="bharattable-purple" border="1" width="60%" | ||
|- | |||
| <center>'''[[जयपुर]]'''</center> | |||
[[चित्र:Jal-Mahal-Jaipur.jpg|right|120px|जल महल|link=जयपुर|border]] | |||
<poem> | |||
'''[[जयपुर]]''' वर्तमान [[राजस्थान]] राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। जयपुर की नींव कछवाहा शासक [[सवाई जयसिंह]] के द्वारा रखी गयी थी। जयपुर, सूखी झील के मैदान में बसा है जिसके तीन ओर की पहाड़ियों की चोटी पर पुराने क़िले हैं। यह बड़ा सुनियोजित नगर है। बाज़ार सीधी सड़कों के दोनों ओर हैं और इनके भवनों का निर्माण भी एक ही आकार-प्रकार का है। नगर के चारों ओर चौड़ी और ऊँची दीवार है, जिसमें सात द्वार हैं। यहाँ के भवनों के निर्माण में [[गुलाबी रंग]] के पत्थरों का उपयोग किया गया है, इसलिए इसे 'गुलाबी शहर' भी कहा जाता है। [[जयपुर|... और पढ़ें]] | |||
</poem> | |||
|- | |- | ||
| <center>'''[[कन्याकुमारी]]'''</center> | | <center>'''[[कन्याकुमारी]]'''</center> |
13:09, 3 मार्च 2014 का अवतरण
मुखपृष्ठ पर चयनित पर्यटन स्थल
जयपुर वर्तमान राजस्थान राज्य की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। जयपुर की नींव कछवाहा शासक सवाई जयसिंह के द्वारा रखी गयी थी। जयपुर, सूखी झील के मैदान में बसा है जिसके तीन ओर की पहाड़ियों की चोटी पर पुराने क़िले हैं। यह बड़ा सुनियोजित नगर है। बाज़ार सीधी सड़कों के दोनों ओर हैं और इनके भवनों का निर्माण भी एक ही आकार-प्रकार का है। नगर के चारों ओर चौड़ी और ऊँची दीवार है, जिसमें सात द्वार हैं। यहाँ के भवनों के निर्माण में गुलाबी रंग के पत्थरों का उपयोग किया गया है, इसलिए इसे 'गुलाबी शहर' भी कहा जाता है। ... और पढ़ें |
कन्याकुमारी भारत भूमि के सबसे दक्षिण बिंदु पर स्थित केवल एक नगर ही नहीं बल्कि देशी विदेशी सैलानियों का एक बड़ा पर्यटन स्थल भी है। भारत के मस्तक पर मुकुट के समान सजे हिमालय के धवल शिखरों को निकट से देखने के बाद हर सैलानी के मन में भारतभूमि के अंतिम छोर को देखने की इच्छा भी उभरने लगती है। यह स्थान एक खाड़ी, एक सागर और एक महासागर का मिलन बिंदु है। अपार जलराशि से घिरे इस स्थल के पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर एवं दक्षिण में हिंद महासागर है। यहाँ आकर हर व्यक्ति को प्रकृति के अनंत स्वरूप के दर्शन होते हैं। सागर-त्रय के संगम की इस दिव्यभूमि पर मां भगवती 'देवी कुमारी' के रूप में विद्यमान हैं। इस पवित्र स्थान को विदेशी सैलानियों ने 'एलेक्जेंड्रिया ऑफ़ ईस्ट' की उपमा से नवाज़ा है। ... और पढ़ें |
अयोध्या उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध धार्मिक नगर है। रामायण के अनुसार दशरथ अयोध्या के राजा थे। श्रीराम का जन्म यहीं हुआ था। राम की जन्म-भूमि अयोध्या सरयू नदी के दाएँ तट पर स्थित है। अयोध्या हिन्दुओं के प्राचीन और सात पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है। अयोध्या को अथर्ववेद में ईश्वर का नगर बताया गया है और इसकी संपन्नता की तुलना स्वर्ग से की गई है। रामायण के अनुसार अयोध्या की स्थापना मनु ने की थी। कई शताब्दियों तक यह नगर सूर्य वंश की राजधानी रहा। यहाँ आज भी हिन्दू, बौद्ध, इस्लाम और जैन धर्म से जुड़े अवशेष देखे जा सकते हैं। जैन मत के अनुसार यहाँ आदिनाथ सहित पाँच तीर्थंकरों का जन्म हुआ था। ... और पढ़ें |
कौसानी उत्तराखण्ड राज्य के अल्मोड़ा ज़िले से 53 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह भारत का ख़ूबसूरत पर्वतीय पर्यटक स्थल है। कौसानी हिमालय की ख़ूबसूरती के दर्शन कराता पिंगनाथ चोटी पर बसा है। यहाँ से बर्फ़ से ढके नंदा देवी पर्वत की चोटी का नजारा बडा भव्य दिखाई देता है। कोसी नदी और गोमती नदी के बीच बसे कौसानी को महात्मा गाँधी ने 'भारत का स्विट्जरलैंड' कहा था। यहाँ के ख़ूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे, खेल और धार्मिक स्थल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ... और पढ़ें |
इंडिया गेट दिल्ली का ही नहीं अपितु भारत का महत्त्वपूर्ण स्मारक है। इंडिया गेट को 80,000 से अधिक भारतीय सैनिकों की याद में निर्मित किया गया था जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध में वीरगति पाई थी। इंडिया गेट को पहले 'अखिल भारतीय युद्ध स्मृति' के नाम से जाना जाता था। हर वर्ष 26 जनवरी को इंडिया गेट गणतंत्र दिवस की परेड का गवाह बनता है। जहाँ आधुनिकतम रक्षा प्रौद्योगिकी के उन्नयन का प्रदर्शन किया जाता है। ... और पढ़ें |
लाल क़िला दुनिया के सर्वाधिक प्रभावशाली भव्य क़िलों में से एक है। इसकी दीवारें ढाई किलोमीटर लंबी और 60 फुट ऊँची हैं। दिल्ली में स्थित यह ऐतिहासिक क़िला मुग़लकालीन वास्तुकला की नायाब धरोहर है। भारत का इतिहास भी इस क़िले के साथ काफ़ी नज़दीकी से जुड़ा हुआ है। भारत की शान के प्रतीक लाल क़िले का निर्माण मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने सत्रहवीं शती में कराया था। लाल क़िले की प्राचीर से ही भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू ने घोषणा की थी कि अब भारत उपनिवेशी राज से स्वतंत्र है। ... और पढ़ें |
उदयपुर को उत्तर भारत का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है। उदयपुर को 'झीलों का शहर' भी कहते हैं। पर्यटकों के आकर्षण के लिए यहाँ बहुत कुछ है। झीलों के साथ रेगिस्तान का अनोखा संगम केवल यहीं मिलता है। यह शहर अरावली पर्वतमाला के पास राजस्थान में स्थित है। उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थल यहाँ के शासकों द्वारा बनवाये गए महल, झीलें, बग़ीचे तथा स्मारक हैं। ये सभी चीज़ें हमें सिसोदिया-राजपूत शासकों के सदगुण, विजय तथा स्वतंत्रता की याद दिलाते हैं। इनका निर्माण उस समय हुआ जब मेवाड़ ने पहली बार मुग़लों की अधीनता स्वीकार की थी तथा बाद में अंग्रेज़ों की। ... और पढ़ें |
मथुरा उत्तर प्रदेश राज्य का एक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर है जो पर्यटन स्थल के रूप में भी बहुत प्रसिद्ध है। मथुरा, श्रीकृष्ण की जन्मस्थली और भारत की परम प्राचीन तथा जगद्-विख्यात नगरी है। पौराणिक साहित्य में मथुरा को अनेक नामों से संबोधित किया गया है जैसे- शूरसेन नगरी, मधुपुरी, मधुनगरी, मधुरा आदि। यहाँ के वन–उपवन, कुन्ज–निकुन्ज, श्री यमुना जी व गिरिराज महाराज अत्यन्त मोहक हैं। पक्षियों का मधुर स्वर एकाकी स्थल को मादक एवं मनोहर बनाता है। मोरों की बहुतायत तथा उनकी पिऊ–पिऊ की आवाज़ से वातावरण गुन्जायमान रहता है। ... और पढ़ें |
प्रयाग का आधुनिक नाम इलाहाबाद है। प्रयाग उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन तीर्थस्थान है जिसका नाम अश्वमेध आदि अनेक याज्ञ (यज्ञ) अधिक होने से पड़ा था। प्रयाग का मुस्लिम शासन में 'इलाहाबाद' नाम कर दिया गया था परंतु 'प्रयाग' नाम आज भी प्रचलित है। रामायण में इलाहाबाद, प्रयाग के नाम से वर्णित है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ संगम स्थल पर भूमिगत रूप से सरस्वती नदी भी आकर मिलती है। इलाहाबाद का उल्लेख भारत के धार्मिक ग्रन्थों में भी मिलता है। वेद, पुराण, रामायण और महाभारत में इस स्थान को प्रयाग कहा गया है। ... और पढ़ें |
साँची भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन ज़िले में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह प्रसिद्ध स्थान, जहां अशोक द्वारा निर्मित महान स्तूप, जिनके भव्य तोरणद्वार तथा उन पर की गई जगत प्रसिद्ध मूर्तिकारी, भारत की प्राचीन वास्तुकला तथा मूर्तिकला के सर्वोत्तम उदाहरणों में हैं। यह बौद्ध की प्रसिद्ध ऐश्वर्यशालिनी नगरी विदिशा के निकट स्थित है। ... और पढ़ें |
स्वर्ण मंदिर के आस पास के सुंदर परिवेश और स्वर्ण की पर्त के कारण ही इसे स्वर्ण मंदिर कहते हैं। यह अमृतसर (पंजाब) में स्थित सिक्खों का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है। यह मंदिर सिक्ख धर्म की सहनशीलता तथा स्वीकार्यता का संदेश अपनी वास्तुकला के माध्यम से प्रदर्शित करता है, जिसमें अन्य धर्मों के संकेत भी शामिल किए गए हैं। ... और पढ़ें |
|
|
|
|
|
|