"कैथल": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
('कैथल शहर, उत्तर-मध्य हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर [[भ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{लेख सूची
|लेख का नाम= कैथल
|पर्यटन= कैथल पर्यटन
|ज़िला= कैथल ज़िला
|प्रवास= कैथल प्रवास
}}
{{tocright}}
कैथल शहर, उत्तर-मध्य [[हरियाणा]] राज्य, पश्चिमोत्तर [[भारत]] में स्थित है।  
कैथल शहर, उत्तर-मध्य [[हरियाणा]] राज्य, पश्चिमोत्तर [[भारत]] में स्थित है।  
==इतिहास==
==इतिहास==

13:15, 25 अगस्त 2010 का अवतरण

कैथल कैथल पर्यटन कैथल ज़िला

कैथल शहर, उत्तर-मध्य हरियाणा राज्य, पश्चिमोत्तर भारत में स्थित है।

इतिहास

कैथल की स्थापना प्राचीन महाकाव्य महाभारत में वर्णित पांडव राजा युधिष्ठर ने की थी। इसे वानर राज हनुमान का जन्म स्थान भी माना जाता है। इसीलिए पहले इसे कपिल स्थल के नाम से जाना जाता था। बाद में कैथल मुस्लिम संस्कृति का केंद्र बन गया। कैथल शब्द का उल्लेख प्राचीन इतिहास में मिलता है। यहाँ के पुराने ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक स्थान और जगह-जगह सदियों पूर्व बने भवनों के खण्डहर अतीत की महत्त्वपूर्ण यादें संजोए हुए हैं। यहाँ ऐतिहासिक महत्त्व की वस्तुओं में एक विशाल स्नान जलाशय और 13वीं शताब्दी के कई पीरों की मज़ारें हैं। इतिहास के अनुसार यह भारत की पहली महिला शासक रजिया सुल्तान के साम्राज्य का एक भाग था। रजिया सुल्तान के अलावा इस पर सिक्ख शासकों का शासन भी रहा है।

कृषि और खनिज

यहाँ कृषि में गेहूँ और चावल की प्रधानता है। अन्य फ़सलों में तिलहन, गन्ना, और कपास शामिल हैं।

उद्योग और व्यापार

कैथल के उद्योगों में हथकरघा बुनाई, चीनी और कृषि उपकरणों का निर्माण शामिल है।

शिक्षण संस्थान

कैथल में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालय हैं। जिनमें हरियाणा कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट और आर.के.एस. डी. कॉलेज शामिल हैं।

जनसंख्या

2001 की जनगणना के अनुसार इस शहर की जनसंख्या 1,17,226, और इस ज़िले की कुल जनसंख्या 9,45,631 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध