"रामप्रकाश गुप्त": अवतरणों में अंतर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
No edit summary
(राम प्रकाश गुप्ता को अनुप्रेषित)
 
पंक्ति 1: पंक्ति 1:
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ
#REDIRECT [[राम प्रकाश गुप्ता]]
|चित्र=Ramprakash-Gupta.jpg
|चित्र का नाम=रामप्रकाश गुप्त
|पूरा नाम=रामप्रकाश गुप्त
|अन्य नाम=
|जन्म=[[26 अक्टूबर]], [[1923]]
|जन्म भूमि=[[झाँसी]], [[उत्तर प्रदेश]]
|मृत्यु=[[1 मई]], [[2004]]
|मृत्यु स्थान=[[दिल्ली]]
|मृत्यु कारण=
|अभिभावक=गोपाल कृष्ण गुप्त
|पति/पत्नी=
|संतान=
|स्मारक=
|क़ब्र=
|नागरिकता=भारतीय
|प्रसिद्धि=राजनेता तथा [[राज्यपाल]]
|पार्टी='[[भारतीय जनता पार्टी]]'
|पद=[[मुख्यमंत्री]] ([[उत्तर प्रदेश]]), [[राज्यपाल]] ([[मध्य प्रदेश]])
|कार्य काल='''मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश'''- आप [[1999]] में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और इस पद पर 11 माह तक रहे। '''राज्यपाल मध्य प्रदेश'''- [[7 मई]], [[2003]] से [[1 मई]], [[2004]] तक।
|शिक्षा=एम.एस.सी.
|भाषा=
|विद्यालय='[[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]]
|जेल यात्रा=[[1948]] में रामप्रकाश गुप्त ने 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' पर से प्रतिबंध हटाने के लिए [[सत्याग्रह]] किया। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया।
|पुरस्कार-उपाधि=
|विशेष योगदान=
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=रामप्रकाश गुप्त [[1977]] में [[जनता पार्टी]] के टिकट से पहली बार [[लखनऊ]] मध्य क्षेत्र से [[विधान सभा]] के लिए चुने गए थे। वे [[राम नरेश यादव]] मंत्रिमण्डल में उद्योग मंत्री बने थे। वर्ष [[1993]] में वे पुन: [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुए।
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन=
}}
'''रामप्रकाश गुप्त''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Ramprakash Gupta'' ; जन्म- [[26 अक्टूबर]], [[1923]], [[झाँसी]], [[उत्तर प्रदेश]]; मृत्यु- [[1 मई]], [[2004]], [[दिल्ली]]) '[[भारतीय जनता पार्टी]]' के प्रसिद्ध नेता थे। वे [[उत्तर प्रदेश]] के भूतपूर्व [[मुख्यमंत्री]] तथा [[मध्य प्रदेश]] के [[राज्यपाल]] थे। रामप्रकाश गुप्त अपने विद्यार्थी जीवन से ही '[[राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ]]' से जुड़ गए थे। सन् [[1948]] में 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ 'पर से प्रतिबंध हटाने के लिए उन्होंने सत्याग्रह किया था। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। आप वर्ष [[1977]] में और फिर [[1993]] में [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुए थे। इसके बाद वर्ष [[1999]] में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और [[2003]] में मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने।
==जन्म तथा शिक्षा==
रामप्रकाश गुप्त जी का जन्म 26 अक्टूबर, सन 1923 में [[उत्तर प्रदेश]] में [[बुंदेलखंड]] के [[झाँसी ज़िला|झाँसी ज़िले]] के [[ग्राम]] सुकवाँ-ढुकवाँ में हुआ था। इनके [[पिता]] का नाम गोपाल कृष्ण गुप्त था। बाद के दिनों में रामप्रकाश गुप्त [[बुलन्दशहर ज़िला|बुलन्दशहर ज़िले]] के सिकन्दराबाद नगर में रहने लगे थे। यहीं पर इन्होंने हाईस्कूल स्तर तक की शिक्षा आर्जित की। रामप्रकाश गुप्त ने '[[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]]' से एम.एस.सी. गणित की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी।<ref name="aa">{{cite web |url= http://mppost.com/sidebar.php?page_id=25|title= मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल|accessmonthday= 21 सितम्बर|accessyear= 2014|last= |first= |authorlink= |format= |publisher= एमपी पोस्ट|language= हिन्दी}}</ref>
==राजनीतिक शुरुआत==
रामप्रकाश गुप्त विद्यार्थी जीवन से ही '[[राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ]]' से जुड़ गए थे। विद्यार्जन करने के बाद वे पूरी तरह से संघ के कार्य में लग गये। अध्ययन के बीच में ही उन्होंने [[बलिया ज़िला|बलिया ज़िले]] में [[स्वतंत्रता आंदोलन]] में सक्रिय रूप से भाग लिया। सन् [[1946]] से वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में कार्य करने लगे।
====सत्याग्रह तथा गिरफ़्तारी====
[[वर्ष]] [[1948]] में रामप्रकाश गुप्त ने 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ' पर से प्रतिबंध हटाने के लिए [[सत्याग्रह]] किया। इस दौरान उन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। गुप्त जी ने [[1954]] में गौ हत्या निरोध समिति के आंदोलन में सत्याग्रह का संचालन किया। वर्ष [[1975]] में भी [[उत्तर प्रदेश]] में आपात काल के विरुद्ध सत्याग्रह हुआ, जिसमें रामप्रकाश गुप्त को प्रथम सत्याग्रही के रूप में गिरफ़्तार किया गया थी। आपात काल के दौरान उन्हें मीसा में निरूद्ध कर [[लखनऊ]] और नैनी के कारागारों में रखा गया।
==राजनीतिक सफ़र==
*वर्ष [[1956]] में राम प्रकाश गुप्ता भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री नियुक्त किये गये और उन्हें [[उत्तर प्रदेश]] के मध्य भाग के दस ज़िलों का कार्यभार सौंपा गया, जिसमें [[लखनऊ]] भी था।
*राम प्रकाश गुप्ता [[1973]]-[[1974]] में भारतीय जनसंघ के प्रदेश अध्यक्ष बने।
*[[1960]] में एक विशिष्ट सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर वे लखनऊ नगर महापालिका में जनसंघ दल के नेता के रूप में नियुक्त हुए।
*[[1964]] में वे नगर महापालिका के उपनगर प्रमुख पद पर निर्वाचित हुये। उन्होंने अपनी प्रतिभा, दृढ़ इच्छाशिक्त और प्रशासनिक क्षमता के बल पर लखनऊ नगर के विकास के लिये अनेक उल्लेखनीय कार्य किये।
*राम प्रकाश गुप्ता वर्ष 1964 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य चुने गये और [[1970]] तक विधान परिषद के सदस्य रहे।
*[[चरण सिंह]] की संयुक्त विधायक दल सरकार में उन्हें [[अप्रैल]], [[1967]] को शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, हरिजन तथा समाज कल्याण, सांस्कृतिक कार्य एवं अनुसंधान और [[10 दिसम्बर]], [[1967]] से परिवहन तथा पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व सौंपा गया।
*[[13 अप्रैल]], [[1967]] से [[25 फ़रवरी]], [[1968]] तक वे उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद पर रहे। उन्होंने अपने इस कार्यकाल में शिक्षा के क्षेत्र में, राज्य की शिक्षा व्यवस्था में रचनात्मक सुधार हेतु अनेक निर्णय लिये एवं शिक्षकों को बैंक से वेतन भुगतान करने का निर्णय लिया।
*[[आपातकाल]] के बाद [[जून]], [[1977]] के सामान्य निर्वाचन में जनता पार्टी के टिकट से पहली बार राम प्रकाश गुप्ता [[लखनऊ]] मध्य क्षेत्र से [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुये।
*[[राम नरेश यादव]] के मंत्रिमण्डल में [[23 जून]], 1977 से [[11 फ़रवरी]], [[1979]] तक उन्होंने भारी उद्योग, लघु उद्योग, हैण्डलूम तथा हैन्डीक्राफ्ट विभाग तथा [[15 सितम्बर]], 1977 से 11 फ़रवरी, 1979 तक ग्रामीण उद्योग विभागों में अपना योगदान दिया।
*वर्ष [[1993]] में लखनऊ मध्य के अपने पुराने क्षेत्र से राम प्रकाश गुप्ता दूसरी बार विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुये।
*[[11 मार्च]], [[1998]] को [[उत्तर प्रदेश]] के योजना आयोग के उपाध्यक्ष कैबिनेट स्तर पद का महत्वपूर्ण दायित्व उन्हें मिला।
==मुख्यमंत्री तथा राज्यपाल==
रामप्रकाश गुप्त जी [[11 मार्च]], [[1998]] से उत्तर प्रदेश राज्य योजना मण्डल के उपाध्यक्ष बनाए गए। वे [[1999]] में [[उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री]] बने और इस पद पर 11 [[माह]] तक रहे। गुप्त जी ने [[7 मई]], [[2003]] को [[मध्य प्रदेश]] के तेरहवें [[राज्यपाल]] के रूप में अपने पद की शपथ ग्रहण की। इस पद पर वे [[1 मई]], [[2004]] तक रहे।
====निधन====
रामप्रकाश गुप्त मध्य प्रदेश के संभवत: ऐसे राज्यपाल हुए, जो पद पर रहते हुए [[1 मई]], [[2004]] को परलोक सिधार गए।<ref name="aa"/>
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==संबंधित लेख==
{{उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री}}{{मध्य प्रदेश के राज्यपाल}}
[[Category:मुख्यमंत्री]][[Category:राज्यपाल]][[Category:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री]][[Category:मध्य प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:भारतीय जनता पार्टी]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

07:08, 5 जून 2017 के समय का अवतरण

अनुप्रेषण का लक्ष्य: