"जमशेदपुर": अवतरणों में अंतर
No edit summary |
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) छो (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==") |
||
पंक्ति 25: | पंक्ति 25: | ||
|शोध= | |शोध= | ||
}} | }} | ||
== | ==संबंधित लेख== | ||
{{झारखण्ड के पर्यटन स्थल}} | {{झारखण्ड के पर्यटन स्थल}} | ||
[[Category:झारखण्ड]] [[Category:झारखण्ड के पर्यटन स्थल]] [[Category:झारखण्ड के नगर]] [[Category:पर्यटन कोश]] | [[Category:झारखण्ड]] [[Category:झारखण्ड के पर्यटन स्थल]] [[Category:झारखण्ड के नगर]] [[Category:पर्यटन कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
13:50, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण
जमशेदपुर | जमशेदपुर पर्यटन | जमशेदपुर ज़िला |
जमशेदपुर शहर, पूर्वी सिंहभूम ज़िला, झारखण्ड राज्य (बिहार से अलग होकर बना नवगठित राज्य), पूर्वोत्तर भारत, सुवर्णरेखा और खरकई नदियों के संगम पर स्थित है। यहाँ नेशनल मेटलर्जिकल लेबोरेट्री स्थित है।
स्थापना
टाटानगर के नाम से जाने जाते इस शहर की स्थापना 1907 में उद्योगपति जमशेदजी टाटा ने की थी, जो तेज़ी से एक महत्वपूर्ण नगर बन गया। राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर जमशेदपुर महत्वपूर्ण रेल और सड़क जंक्शन है।
उद्योग और व्यापार
यहाँ के उद्योगों में भारत का प्रमुख लोहा और इस्पात का कारख़ाना, वाहन संयोजन कारख़ाना, कृषि उपकरणों का निर्माण, कलई किए हुए लोहे के बर्तन, तथा रेल इंजन के पुर्जे बनाने के कारख़ाने शामिल हैं।
शिक्षण संस्थान
यहाँ के शैक्षणिक संस्थानों में ज़ेवियर लेबर रिलेशन्स इंस्टिट्यूट (एक्स.एल.आर.आई.), महात्मा गाँधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज और स्नातक स्तर के कई महाविद्यालय शामिल हैं। एक्स.एल.आर.आई. जमशेदपुर भारत के सर्वश्रेष्ठ अग्रणी प्रबंधन स्कूलों में से एक है।
जनसंख्या
2001 की जनगणना के अनुसार जमशेदपुर शहर की कुल जनसंख्या 5,70,349 है।
पर्यटन
लौहनगरी के रुप में विख्यात जमशेदपुर केवल झारखंड में नहीं, बल्कि पूरे विश्व पटल पर चर्चित है। इसे टाटानगर के भी नाम से जाना जाता है। पर्यटन की दृष्टि से टाटानगर का महत्व अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी है। टिस्को, टेल्को जैसे अंतर्राष्टीय स्तर के कारखाने के अलावा डिमना लेक, जुबली पार्क, दलमा पहाड़, हुडको लेक, मोदी पार्क, कीनन स्टेडियम आदि ऐसे जगह है जहाँ पर्यटक घूम सकते है।
|
|
|
|
|