विशाखापत्तनम

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
प्रतीक्षा
प्रतीक्षा
इस पन्ने पर सम्पादन का कार्य चल रहा है। कृपया प्रतीक्षा करें यदि 10 दिन हो चुके हों तो यह 'सूचना साँचा' हटा दें या दोबारा लगाएँ।

विशाखापत्तनम को वाइज़ाम के नाम से भी जाना जाता है। यह पूर्वोत्तर आंध्र प्रदेश राज्य का एक महत्वपूर्ण शहर है, जो दक्षिण-पूर्वी भारत का हिस्सा है।

स्थिति

यह बंगाल की खाड़ी पर चेन्नई (भूतपूर्व मद्रास) के पूर्वोत्तर में लगभग 612 किमी. की दूरी पर स्थित है। विशाखापत्तनम एक छोटी खाड़ी पर स्थित है और इसका प्राकृतिक बंदरगाह दो उठे हुए अतंरीपों द्वारा निर्मित है, जो शहर से एक छोटी नदी द्वारा विभक्त है।

महत्त्व

विशाखापत्तनम के बंदरगाह का महत्त्व काफ़ी बढ़ा है। क्योंकि कोरोमंडल तट पर यही एकमात्र संरक्षित बंदरगाह है। इसमें किए गए सुधारों से अब यह 10.2 मीटर ऊँचे पोतों को भी आश्रय देने की स्थिति में है। यह शहर एक महत्त्वपूर्ण पोत निर्माण केंद्र भी है। भारत में बने पहले स्टीमर का यहीं विशाखापत्तनम के बंदरगाह में 1948 में उद्घाटन हुआ था। खाड़ी के उत्तरी छोर पर स्थित उपनगर वॉल्टेयर में आंध्र विश्वविद्यालय है। यहाँ के शैक्षणिक संस्थानों में आंध्र मेडिकल कॉलेज, कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग, गाँधी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी ऐंड मैनेजमेंट एवं कई महाविद्यालय हैं। विशाखापत्तनम मैंगनीज़ व तिलहन का निर्यात करता है और यहाँ एक तेल परिशोधनशाला तथा चिकित्सा संग्रहालय भी है।

सघन वनों से युक्त इसके पूर्वी घाट और सुदूर पूर्वी क्षेत्र गोदावरीइंद्रावती सहित अनेक नदियों द्वारा अपवाहित होता है। इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है।

जनसंख्या

जनगणना (2001) के अनुसार विशाखापत्तनम की जनसंख्या-शहर 9,69, 608; ज़िला 37, 89, 823 है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ