चर्मण्वती नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
चम्बल नदी, (राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर)

चर्मण्वती नदी को वर्तमान समय में चम्बल नदी के नाम से जाना जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश में बहती हुई इटावा, उत्तर प्रदेश के निकट यमुना नदी में मिलती है।

  • पुराणों और महाभारत में इस नदी के किनारे पर राजा 'रन्तिदेव' द्वारा 'अतिथि यज्ञ' करने का उल्लेख मिलता है।
  • यह माना जाता है कि बलिपशुओं के चमड़ों के पुँज से यह नदी बह निकली, इसीलिए इसका नाम 'चर्मण्वती' पड़ा। किन्तु यह पुराणों की गुप्त या सांकेतिक भाषा-शेली की उक्ति है, जिससे बड़े-बड़े लोग भ्रमित हो गए हैं।
  • राजा रन्तिदेव की पशुबलि और चर्मराशि का अर्थ केला (कदली) स्तम्भों को काटकर उनके फलों से होम एवं अतिथि सत्कार करना है।
  • केलों के पत्तों और छिलकों को भी चर्म कहा जाता था। ऐसे कदलीवन से ही चर्मण्वती नदी निर्गत हुई थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

हिन्दू धर्मकोश |लेखक: डॉ. राजबली पाण्डेय |प्रकाशक: उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान |पृष्ठ संख्या: 262 |


संबंधित लेख