आलवक
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- आलवक गौतमबुद्ध के समय[1] पूर्व-पांचाल में स्थित एक राज्य था।
- यह कान्यकुब्ज से पूर्व की ओर संभवत: गाजीपुर के निकटवर्ती प्रदेश का नाम था।[2]
- चीनी पर्यटक युवानच्वांग ने आलवक देश को शायद चंचु कहा है। इसकी राजधानी सुत्तनिपात में आलवी बताई गई है[3] जो उवास गदसाओ नामक ग्रंथ[4] की आलभिया या आलंभिका जान पड़ती है।
- होर्नल के अनुसार आलवी की गणना अभिधानप्पदीपिका में बीस उत्तर-भारतीय नगरों के अंतर्गत की गई है।
- जैन-ग्रंथ कल्पसूत्र में उल्लेख है कि तीर्थंकर महावीर ने आलविका में एक वर्षाकाल व्यतीत किया था।
- सुत्तनिपात[5] में आलवक को यक्ष-देश माना है और यहाँ का देवता एक यक्ष को बतलाया गया है जो आलवक पंचाल-खंड नाम से प्रसिद्ध था।
- यक्ष बड़ा क्रोधी था किंतु तथागत के शांत स्वभाव के सामने उसे पराजित होना पड़ा था।
- यक्ष उत्तरी भारत की कोई अनार्यजाति थी जिसका उल्लेख महाभारत में अनेक स्थलों पर है। शिखंडी की मनोरंजक कथा [6] में एक यक्ष को पांचाल-देश के अंतर्गत[7] वन में निवास करते हुए वर्णित किया गया है।
- आलवक में चुल्लवग्ग[8] में आलवी में अग्गालव नामक बौद्धमंदिर का उल्लेख है। संभव है कि इस देश और इसकी राजधानी का नाम संस्कृत अटवी का प्राकृत रूप हो।
|
|
|
|
|