| वर्ष (तिथि क्रम)
|
मुंबई का ऐतिहासिक विवरण
|
| 600 ई.पू.
|
पहला ज्ञात स्थायी आबादी वाला क्षेत्र।
|
| 300 ई.पू.
|
अशोक साम्राज्य में शामिल।
|
| 900 से 1300 ई.पू.
|
हिन्दू सिल्हारा वंश का भाग।
|
| 1343
|
गुजरात सल्तनत में शामिल।
|
| 1508
|
फ्रांसिस अल्मीडा का आगमन।
|
| 1534
|
बम्बई द्वीपों पर पुर्तग़ालियों का कब्ज़ा।
|
| 1661
|
पुर्तग़ाली राजकुमारी ब्रैगेंज़ा की कैथरीन की शादी किंग चार्ल्स द्वितीय से हुई जिन्हें बौम बहिया दहेज़ में मिला।
|
| 1668
|
किंग चार्ल्स द्वतीय ने द्वीपों को ईस्ट इंडिया कम्पनी को पट्टे पर दिया
|
| 1668 से 1669
|
ईस्ट इंडिया कंपनी ने बॉम्बे का कार्यभार संभाला।
|
| 1670
|
बॉम्बे में पहली प्रिंटिंग प्रेस आयात हुई।
|
| 1675
|
आबादी 1661 में 10000 से बढ़कर 60000 हुई।
|
| 1675
|
मुम्बा, एक आप्रवासी हिन्दू स्त्री, ने सैंट जोर्ज के क़िले की उत्तरी दीवार से लग कर मुम्बा देवी मंदिर बनाया।
|
| 1708
|
बम्बई ईस्ट इंडिया कंपनी का मुख्यालय बना।
|
| 1735
|
जहाज़ निर्माण उद्योग का प्रारंभ।
|
| 1777
|
रुस्तमजी द्वारा पहला समाचार-पत्र प्रकाशित हुआ
|
| 1822
|
फर्दूंजी द्वारा प्रकाशित मुंबई समाचार, मात्रभाषा में मुंबई का पहला समाचार पत्र जो आज भी प्रकाशन में है।
|
| 1838
|
बॉम्बे टाइम्स और वाणिज्य पत्रिका का प्रथम संस्करण प्रकाशित हुआ।
|
| 1845
|
ग्रांट मेडिकल कॉलेज की स्थापना।
|
| 16 अप्रैल 1853
|
बॉम्बे और ठाणे के बीच भारत की पहली रेल पटरी शुरू हुई।
|
| 1854
|
पहली कपास मिल की स्थापना।
|
| 1857
|
बॉम्बे विश्वविद्यालय की स्थापना।
|
| 1862
|
बम्बई के सारे द्वीपों को मिलाकर एक बड़ा द्वीप बनाया गया।
|
| 1869
|
सुएज़ कैनाल खुला और बम्बई एक अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह के रूप में विकसित हुआ।
|
| 1870
|
बम्बई बंदरगाह संस्था का गठन।
|
| 1885
|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गोवालिया टैंक मैदान पर गठन।
|
| 1887
|
विक्टोरिया जुबली तकनीकी संस्था की स्थापना, जो कि 1960 तक भारत में अभियांत्रिकी की उपाधि देने वाली एक मात्र संस्था रही।
|
| 1911
|
किंग जॉर्ज पंचम और क्वीन मेरी बम्बई आये। उनके आने की खुशी में गेटवे ऑफ़ इन्डिया बनाया गया।
|
| 12 जनवरी, 1915
|
गांधी जी की साऊथ अफ्रीका से बम्बई में वापसी।
|
| 22 जनवरी, 1926
|
किंग एडवर्ड मेमोरिअल अस्पताल का उद्घाटन।
|
| 15 जुलाई, 1926
|
पहली मोटरचालित बस अफ़गान चर्च और क्रौफर्ड बाज़ार के बीच चली।
|
| 15 अक्टूबर, 1932
|
जे.आर.डी. टाटा कराची से बम्बई हवाई जहाज़ में आकर नागरिक उड्डयन की शुरूआत की।
|
| 8 अगस्त, 1942
|
भारत छोड़ो आन्दोलन की घोषणा गोवलिया टैंक मैदान पर हुई।
|
| 14 अप्रैल, 1944
|
बम्बई बंदरगाह पर विशाल विस्फोट।
|
| 1947
|
बम्बई, बम्बई राज्य की राजधानी बनाया गया।
|
| 1958
|
पवई में आई.आई.टी बम्बई की स्थापना।
|
| 1960
|
बम्बई महाराष्ट्र की राजधानी बनाया गया।
|
| 31 मार्च, 1964
|
ट्राम आख़िरी बार बोरी बन्दर से दादर तक चली।
|
| दिसंबर, 1992 से जनवरी, 1993
|
बाबरी मस्जिद के बाद हुए हिन्दू-मुस्लमान कौमी दंगों में 2000 से ज़्यादा लोगों की मृत्यु।
|
| 1993
|
मुंबई में दाउद इब्राहिम द्वारा किये गए कृमिक बम विस्फ़ोटों में 300 की मृत्यु और कई सौ और घायल।
|
| 1996
|
'बम्बई' का नाम बदल कर मुंबई हुआ।
|
| 1998
|
विक्टोरिया जुबली तकनीकी संस्था का नाम बदल कर 'वीरमाता जीजाबाई' रखा गया।
|
| 25 अगस्त, 2003
|
इस्लामी आतंकवादियों द्वारा किये गए 2 विस्फ़ोटों में 48 की मृत्यु और 150 घायल।
|