अंबष्ठ
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
अंबष्ठ पंजाब का प्राचीन जनपद है।
- महाभारत में इसका उल्लेख इस प्रकार है-
- 'वशातय: शाल्वका: केकयाश्च तथा अंबष्ठा ये त्रिगर्ताश्च मुख्या:'।[1]
- विष्णुपुराण में भी अंबष्ठों का मद्र और आराम जनपद के वासियों के साथ वर्णन है-
- 'माद्रारामास्तथाम्बष्ठा पारसीकादयस्तथा'।[2]
- बार्हस्पत्य अर्थशास्त्र[3] में अंबष्ठों के राष्ट्र का वर्णन कश्मीर, हूण देश और सिंध के साथ है।
- अलक्षेंद्र के आक्रमण के समय अंबष्ठनिवासियों के पास शक्तिशाली सेना थी। टॉलमी ने इनको अंबुटाई कहा है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत उद्योग पर्व 30, 23
- ↑ 2,3,17
- ↑ टॉमस, पृ. 21