शिवनाथ नदी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
रविन्द्र प्रसाद (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:19, 12 सितम्बर 2014 का अवतरण
(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
शिवनाथ नदी

शिवनाथ नदी महानदी की सबसे प्रमुख तथा सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसका उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ राज्य के राजनांदगांव की उच्च भूमि में अम्बागढ़ तहसील की 625 मीटर ऊँची पानाबरस पहाड़ी से हुआ है।

  • यह नदी राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर तथा जांजगीर-चांपा ज़िलों में होते हुए जांजगीर ज़िले के सोन लोहरसी के पास (रायपुर से लगी सीमा पर) महानदी में जाकर मिल जाती है।
  • शिवनाथ नदी अपने उद्गम स्थल से 40 कि.मी. की दूरी तक उत्तर की ओर बहकर ज़िले की सीमा के पूर्व की ओर बहते हुए शिवरीनारायण के निकट महानदी मिलती है।[1]
  • जलग्रहण क्षमता एवं लम्बाई की दृष्टि से यह छत्तीसगढ़ की अत्यन्त महत्त्वपूर्ण नदी है।
  • इस नदी की प्रदेश में लम्बाई 290 कि.मी. है।
  • शिवनाथ नदी राजनांदगांव में 384 वर्ग कि.मी. तथा दुर्ग ज़िले में 22484 वर्ग कि.मी. अपवाह क्षेत्र का निर्माण करती है।
  • इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ हांप, आगर, मनियारी, अरपा, खारून, लीलागर, तान्दुला, खरखरा, अमनेरा खोरसी, जमुनियाँ आदि प्रमुख हैं।
  • इस नदी के किनारे प्रमुख अम्बागढ़ चौकी, राजनांदगाँव, दुर्ग, धमधा तथा नांदघाट हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. छत्तीसगढ़ की नदियाँ (हिन्दी) इण्डिया वाटर पोर्टल। अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर, 2014।

संबंधित लेख