दक्षिणी कोयल नदी
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
गोविन्द राम (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:23, 21 अगस्त 2010 का अवतरण
- इसकी उत्पत्ति राँची, झारखण्ड के नगड़ी गाँव से हुई है।
- यहाँ से यह निकल कर सीधे पश्चिम दिशा में बहती हुई लोहरदग्गा पहुँचती है।
- लोहरदग्गा से 8 किमी॰ उत्तर-पूर्व में यह दक्षिण दिशा की ओर मुड़ जाती है और यह लोहरदग्गा ज़िला तथा गुमला ज़िला होते हुए सिंहभूम में प्रवेश कर जाती है।
- अन्त में यह नदी उड़ीसा में प्रवेश करती है।
- यहाँ से आगे बढ़ कर दक्षिणी कोयल गंगापुर के पास शंख नामक नदी में मिल जाती है।
- इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी कारो है।
- इसी स्थान पर विवादास्पद कोयलाकारो परियोजना का निर्माण किया जाना है।
|
|
|
|
|