अनद्रोथ द्वीप समूह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:25, 26 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "यहां" to "यहाँ")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें

स्थिति

अनद्रोथ द्वीप लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है।

जनसंख्या

सन 2001 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 2066 है।

भाषा

मुख्य भाषा मलयालम ही है। यहाँ की भाषा-मलयालम, म्हाल और अंग्रेज़ी भी बोली जाती है।

जलवायु

यहाँ का अधिकतम तापमान-32 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान- 27डिग्री से. होता है। यहाँ की औसत वार्षिक वर्षा-160 सेमी है। मॉनसून के दौरान पानी के जहाज की सेवाएं बंद रहती हैं।

व्यवसाय

मछली पालन यहाँ का प्रमुख व्यवसाय है।

पर्यटन

  • यहाँ घने नारियल के पेड़ हैं।
  • लक्षद्वीप में इस द्वीप के लोगों ने सबसे पहले इस्लाम को अपनाया था।
  • मौलवी अबैदुल्लाह ने यहाँ के लोगों का धर्म परिवर्तित किया।
  • जूमा की मस्जिद में इस संत का मक़बरा स्थित है।
  • भारत सरकार ने अनद्रोथ के पूर्व में आधुनिक लाइट हाउस टॉवर बनवाया है।
  • टॉवर का निर्माण 1966 में पूरा हुआ था।