इसिला
भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
- इसिला एक प्राचीन नगर मौर्य सम्राट अशोक[1] के लघु शिलालेख[2] में इस नगर का उल्लेख मिलता है।
- यह लेख दखिणापथ के मुख्य नगर सुवर्णगिरि के शासक आर्यपुत्र और महामात्राओं के नाम प्रेषित किया था।
- सम्राट अशोक ने इस लेख में इसिला नगरी के शासक महामात्र के नाम कुछ विशेष आदेश पहुँचाने को कहा गया था।
- डा. भण्डारकर[3] के मत में इसिला का ज़िला दक्षिणापथ की दक्षिणी सीमा अर्थात् चोल और पांड्यराज्यों की सीमा पर स्थित रहा होगा।
- इस अभिज्ञान के अनुसार इसिला की स्थिति वर्तमान मैसूर राज्य के दक्षिणी भाग में थी।
- रायचौधरी[4] इसिला को मैसूर में स्थित वर्तमान सिद्धापुर मानते हैं।
|
|
|
|
|