हज़ारीबाग़ पर्यटन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:16, 30 नवम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "काफी" to "काफ़ी")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
हज़ारीबाग़ हज़ारीबाग़ पर्यटन हज़ारीबाग़ ज़िला
हज़ारीबाग़ अभयारण्य
Hazaribag National Park

खूबसूरत पर्यटक स्थलों से भरा हज़ारीबाग झारखंड में स्थित है। हज़ारीबाग का अर्थ होता है हज़ार बागों वाला और यह दो शब्दों हज़ार और बाग़ से मिलकर बना है। यहाँ पर 2019 फीट की ऊँचाई पर हैल्थ हिल रिसोर्ट का निर्माण किया गया है। यह रिसोर्ट प्रकृति की गोद में बसा हुआ है और बहुत खूबसूरत है। यहाँ पर कई पर्यटन स्थल है जो इस प्रकार है:-

पर्यटन स्थल

हज़ारीबाग़ अभयारण्य

  • पूर्वोत्तर भारत के दक्षिण-पश्चिमी झारखंड राज्य में पटना - रांची मुख्य मार्ग पर हज़ारीबाग़ नगर से 18 किमी दूर स्थित है।
  • हज़ारीबाग़ अभयारण्य संरक्षित क्षेत्र है। हज़ारीबाग में पर्यटक वन्यजीव अभयारण्य की सैर कर सकते हैं।
  • 1955 में स्थापित यह अभयारण्य 186 वर्ग कि.मी. में फैला हुआ है। यह बहुत विशाल और खूबसूरत है।
  • अपनी खूबसूरती के लिए इसे पूरे विश्व में जाना जाता है।

हज़ारीबाग़ झील

  • अभयारण्य की सैर करने के बाद हज़ारीबाग़ झील की सैर की जा सकती है।
  • झील के आस-पास का क्षेत्र भी काफ़ी खूबसूरत है।
  • पर्यटकों को यह झील बहुत पसंद आती हैं क्योंकि वह यहाँ पर शहर की भागती-दौड़ती जिंदगी से दूर बेहतरीन पिकनिक मना सकते हैं।

कैनेरी पहाड़ी

  • हज़ारीबाग़ में अनेक पहाड़ियाँ हैं जिनमें कैनेरी पहाड़ी प्रमुख है।
  • इस पहाड़ी पर तीन झीलें भी हैं जो इसकी खूबसूरती में चार चाँद लगाती है।

रजरप्पा

  • यह राँची-बोकारो मार्ग पर राँची से लगभग 68 किमी0 की दूरी पर स्थित है।
  • यहाँ माँ छिन्नमस्तिका का मन्दिर है।
  • इस स्थान की प्रसिद्धि विद्यापीठ के रूप में है।
  • राजरप्पा स्थित सिद्धपीठ देश की 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक है।
  • यह स्थान दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्थित है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख