रजरप्पा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
व्यवस्थापन (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:59, 14 सितम्बर 2010 का अवतरण (Text replace - "==सम्बंधित लिंक==" to "==संबंधित लेख==")
यहाँ जाएँ:नेविगेशन, खोजें
  • झारखंड के शहर हज़ारीबाग़ में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से ये एक है।
  • यह राँची-बोकारो मार्ग पर राँची से लगभग 68 किमी0 की दूरी पर स्थित है।
  • यहाँ माँ छिन्नमस्तिका का मन्दिर है।
  • इस स्थान की प्रसिद्धि विद्यापीठ के रूप में है।
  • राजरप्पा स्थित सिद्धपीठ देश की 51 सिद्ध शक्तिपीठों में से एक है।
  • यह स्थान दामोदर और भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्थित है।
  • इस स्थल पर भैरवी नदी (भेड़ा नदी) 7 मीटर (23 फ़ीट) का प्रपात बनाती है।
  • मुख्य मन्दिर के चारों तरफ़ महाविद्या के मन्दिर बनाए हैं यथा–तारा, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, बागला, कमला, मातंगी, धूमावती।
  • भौगालिक दृष्टि से दामोदर नदी द्वारा नदीय अपरदन से निर्मित पॉट होल भी पर्यटकों एवं भूगोलवेत्ताओं के लिए दर्शनीय है।
  • यहाँ की पहाड़ियों में भ्रंश दरार की अनेक रेखाएँ देखी जा सकती हैं।
  • मुख्यतः इस स्थान का सर्वाधिक आकर्षण धार्मिक व्यक्तियों के लिए महत्वपूर्ण छिन्नमस्तिका का मन्दिर है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

संबंधित लेख